रोजगार निर्माण योजना से जोड़ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य भुगतान में जिलाधिकारी ने तेजी लाने का दिया निर्देश ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मुंगेर। जिलाधकारी राजेश मीणा ने विभिन्न प्रखंड पदाधिकारी ,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया जिसके तहत प्रवासियों को जॉब कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया 2072 मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत किया गया है 9 अगस्त प्रत्येक पंचायतों में पौधारोपण करने का निर्देश दिया आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा से मजदूरी भुगतान हेतु ईएमआर निर्गत करने की समीक्षा हुई जिसमें खड़कपुर में सबसे अधिक योजना है तारापुर में ईएमआर निर्गमन कम हुई 1 सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया अभी जल जीवन योजना की अपेक्षा पशु शेड बकरी शेड मुर्गी सेड निर्माण कर लाभुकों को व्यक्तिगत लाभ देने पर चर्चा हुई और या दिया भी जा सकता है मजदूरों को अपनी जमीन पर पशु सेड हेतु 1.38 लाख रुपए सरकार देती है शेड योजना में आगामी 15 दिनों में प्रगति नजर आनी चाहिए। मानव दिवस की बात करें तो मुंगेर सदर और संग्रामपुर में क्रमशः 28 एवं 22 प्रतिशत ही सृजित किया गया है जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई । ससमय भुगतान का निर्देश दिया गया। बरियारपुर में 12% आधार सीडिंग भुगतान किया गया है बरियारपुर में जल जीवन हरियाली के तहत कार्य धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई 33% कार्य पूरी होने की बात कही गई है 11211 घर निबंधित नहीं किए गए हैं जिसे अभिलंब निबंधन कराने का निर्देश दिया लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत 516 सीसीए बनाए जाने हैं जिसमें एनओसी लेने की बात हुई। जियो टैगिंग कर जल्द कार्य पूरा करने को कहा गया उप विकास आयुक्त संजय कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार डीपीओ मनरेगा विजय कुमार , समन्वयक नीरज कुमार आदि मौजूद थे।
