आज दिन मंगलवार को लगभग 2:00 बजे संग्रामपुर प्रखंड के ब्लाक परिसर के सभागार में पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का उद्देश्य यह था कि 15 वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा को करना जिसमें कि प्रखंड प्रमुख भुनेश्वर मांझी ने केंद्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग में पंचायत समिति सदस्यों की भागीदारी होने पर उन्होंने खुशी जाहिर किया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि आज का बैठक का उद्देश्य था कि पिछले किए गए कार्य की समीक्षा को करना एवं नए योजना को पारित करना इस मौके पर बाल विकास पदाधिकारी रंजू कुमारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद शकील अहमद मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी विपिन कुमार इत्यादि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।