कोविड के मानकों का ध्यान रखते हुए चलाया जा रहा है टीकाकरण कार्यक्रम जिला के मात्र 69.7 प्रतिशत बच्चे हैं पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित पटना / 23 अगस्त : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जरुरी स्वास्थ्य सेवाओं को विषम चुनौतियों के बीच क्रियाशील रखा है. टीकाकरण कार्यक्रम शिशुओं एवं माताओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का एक अहम् हिस्सा है. कोरोना और बाढ़ के खतरे के बीच जिले में टीकाकरण सेवाएं चालू हैं और स्वास्थ्यकर्मी सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित करने के लिए कृतसंकल्प हैं. हमेशा लॉकडाउन अथवा भय के कारण माताएं अपने शिशुओं को टीकाकरण के लिए ले जाने में संकोच कर सकती हैं इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने समुदाय तक टीकाकरण सेवा पहुँचाने के लिए कई कदम उठाये हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
धरहरा(संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गाँव के समीप भलार-लालखा मार्ग पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई विवाद मे चली गोली मे एक युवक जख्मी हो गया।भलार गाँव के जदयू नेता पवन सिंह के पुत्र आदर्श सिंह को गोली पेट को छुते हुए बाहर निकल गई जिसे सदर अस्पताल मुगेंर मे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया।बताया जाता है कि आदर्श सिंह व भलार गाँव के ही हीरा सिंह के बीच शराब कारोबारियो से सांठगाँठ रखने व रंगदारी लेने को लेकर विवाद हो गया जिसमे विवाद होते-होते व गाली-ग्लौज होते -होते गोली चल गई। जिसमे जदयू नेता पवन सिंह के पुत्र आदर्श सिंह को गोली पेट को छू कर निकल गई जिसे आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाँक्टर ने घायल को खतरे से बाहर बताया है।विदित हो कि दोनो युवको का संबंध शराब कारोबारियो से है जिसमे शराब कारोबारी भलार-लालखा मार्ग से रोजाना अवैध महुआ शराब ले जाया करता था।जिसमे हीरा सिंह व आदर्श सिंह अलग-अलग कारोबारियो से अलग-अलग संबंध रखे हुए थे ।शराब कारोबारियो से संबंध रखने मे दोनो आपस मे ही उलझ गए।जिसमे हीरा सिंह ने आर्दश पर गोली चला दी जिससे युवक जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर तारापुर मूर्ख मार्ग पर धन कुंडा गांव के समीप संग्रामपुर की ओर से आ रहे तेज गति से हाईवा ने पीपल के गाछ में जोरदार टक्कर मारा वही इस चक्कर में मौके पर ड्राइवर की मौत हो गई एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें थाना एस आई राम के द्वारा खलासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया वही चिकित्सा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इनका स्थिति बहुत ही नाजुक है इन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जा रहा है जानकारी के अनुसार ड्राइवर संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत के चकवारा गांव के मृतक बबलू यादव बताया जा रहा है वही खलासी प्रखंड के सराय गांव के रूप में पहचान किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तारापुर प्रखंड के सिसवा गांव में पूर्व विधायक गणेश पासवान की धर्मपत्नी शीला देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया वहीं विधानसभा के कई वरिष्ठ नेता एवं नागरिक गन ने श्रद्धांजलि अर्पित किया इस मौके पर पूर्व विधायक गणेश पासवान जिला परिषद सदस्य संग्रामपुर बेटी विश्वास जिला परिषद प्रतिनिधि सुदर्शन पासवान राहुल कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे
Transcript Unavailable.
कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौर में जन-जागरूकता सबसे अहम भूमिका अदा कर रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. ऐसे मुश्किल दौर में लोगों को सेवा देने वाले लोगों की सूची भी काफ़ी लम्बी है. लखीसराय पीएचसी के स्वास्थ प्रबंधक अनिल कुमार भी उन्हीं कोरोना योद्धाओं में एक हैं, जो कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने की मुहिम चला रहे हैं. वह ना सिर्फ पीएचसी से संबंधित सभी कार्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि कोविड-19 से संबंधित भी आवश्यक कार्यों में पूरी भी उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। वह क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ अपने क्षेत्र का भ्रमण कर आमलोंगो को भी बचाव से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।
-सरकार ने बीपीएल की अनिवार्यता को किया समाप्त -शेष पूर्व के ही नियमानुसार आवेदन होगा जमा मुंगेर, 21अगस्त, 2020 वृद्धावस्था पेंशन योजना से वंचित वृद्ध को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सरकार ने उक्त योजना का लाभ लेने के बीपीएल परिवार का सदस्य होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। दरअसल पूर्व उक्त योजना का लाभ लेने के बीपीएल परिवार सदस्य होना अनिवार्य था, जिसके कारण अधिकांश वृद्ध सरकार के हर मानक को पूरा करने के बाबजूद सिर्फ बीपीएल परिवार का सदस्य नहीं होने के कारण उक्त योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। ऐसे में वृद्ध लोगों को भारी परेशानियाँ का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए सरकार ने बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त कर परेशानियाँ को दूर कर दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
गंगा किनारे बसे बिहार राज्य के 2 शहरों मुंगेर एवं जमालपुर का स्वच्छ शहर के रूप में चयन,गंगा कोरिडोर स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार सूची में मुंगेर तीसरे व जमालपुर 26 वें स्थान पर,मुंगेर वासियों में हर्षाललास व्याप्त एवं जिले के लिए गौरव की बात,जिला पदाधिकारी ने पुरी टीम एवं नगर वासियों को दी बधाई,स्वच्छ भारत मिशन के लाभुकों से आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया सीधा संवाद आज स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में मुंगेर शहर को पूरे राज्य में विशेष पहचान मिली है। गंगा के किनारे बसे शहरों में मुंगेर स्वच्छता के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर है, जबकि जमालपुर 26 में स्थान पर। जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि जिले के लिए गौरव की बात है कि पूरे बिहार में मुंगेर जिले में ही दो शहर इस सूची में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आज स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया जाना भी मुंगेर के लिए गौरव की बात है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत आज आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश के चिन्हित शहर को निकाय में चल रहे स्वच्छ भारत योजनाओं में लाभान्वित लोगों से बातचीत की। मुंगेर जिला में नगर निकाय क्षेत्र में वार्ड नंबर 33 के व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित अनुपामा भारती एवं कामिनी कुमारी से बातचीत की।बोले लाभुक :- अनुपमा भारती ने बताया कि शौचालय हो जाने से काफी बदलाव नजर आया है। पहले परिवार के साथ बाहर जाना पड़ता था। शर्मिंदगी महसूस होती थी। उन्होंने प्रधानमंत्री की अन्य योजनाओं के भी फायदे को गिनाया।कहते हैं आवास एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव :-जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सम्बोधन से पूर्व आवास एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि स्वच्छ महोत्सव का कार्यक्रम 2014 में शुरुआत प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 2017 से इसका लगातार सर्वेक्षण कार्य होता रहा है। प्रारंभ में 73 शहरों में सर्वेक्षण सूची में डाला गया था, जिससे समय के साथ प्रति वर्ष विस्तारीकरण किया गया। आज जबकि पांचवां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण कार्य किया जा रहा है। शहरों की ओडीएफ स्थिति मेंं काफी सुधार हुआ है। सर्वेक्षण की पारदर्शिता को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि 1, 87 करोड लोगों का फीडबैक लिया गया। मंत्री महोदय ने बताया कि स्वच्छता मुहिम को अंतिम डगर तक ले जाना है। उन्होंने टेक्निक क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम को पहला अनोखा कार्यक्रम बताया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
राजन कुमार के वोटिंग ट्री कांसेप्ट की वजह से इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने उन्हें बिहार राज्य के आइकॉन के रूप में किया विचार। इलेक्शन कमीशन के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन राजन कुमार अब बनेंगे स्टेट आइकॉन? इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस दिल्ली ने बिहार के चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर को एक पत्र भेजा है जिसमें राजन कुमार को स्टेट आइकॉन के रूप में अपोइं ट करने के सन्दर्भ मेे लिखा गया है। उललेखनीय है कि राजन कुमार बिहार के जिला मुंगेर के आइकॉन के रूप में अपनी सर्विस पेश कर चुके हैं मगर इस बार उन्हें जिला स्तर से ऊपर उठकर राज्य स्तर पर यह जिम्मेदारी देने की बाते की जा रही है। दिल्ली के इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के औफिस से बिहार के चुनाव विभाग, पटना को पत्र लिखा गया है और इस एसेंबली इलेक्शन में स्टेट आइकॉन के तौर पर राजन कुमार का नाम कंसीडर करके भेजा गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
