-सरकार ने बीपीएल की अनिवार्यता को किया समाप्त -शेष पूर्व के ही नियमानुसार आवेदन होगा जमा मुंगेर, 21अगस्त, 2020 वृद्धावस्था पेंशन योजना से वंचित वृद्ध को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सरकार ने उक्त योजना का लाभ लेने के बीपीएल परिवार का सदस्य होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। दरअसल पूर्व उक्त योजना का लाभ लेने के बीपीएल परिवार सदस्य होना अनिवार्य था, जिसके कारण अधिकांश वृद्ध सरकार के हर मानक को पूरा करने के बाबजूद सिर्फ बीपीएल परिवार का सदस्य नहीं होने के कारण उक्त योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। ऐसे में वृद्ध लोगों को भारी परेशानियाँ का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए सरकार ने बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त कर परेशानियाँ को दूर कर दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद