मुंगेर क्षेत्र के 5 नंबर वार्ड के डीलर विवेकानंद राय जी की व्यथा जनता के प्रति पदाधिकारी के प्रति निस्वार्थ भाव से देंगे विचार को सुने विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092 7870 1369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाले ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

बैंक परिसर में राशि गबन को लेकर उमड़ रहा ग्राहकों गुस्सा।

6 बजे से 11 बजे तथा 4 बजे से अ6बजे तक खुले रहेंगे मांस, मछली तथा फल सब्जी की दुकानें -राज्य गृह विभाग ने जारी किए अनलॉक थ्री का नया गाईड लाइन -25 अगस्त से 6 सितंबर तक सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा मास्क आदि की अनिवार्यता पर प्रशासन देगी विशेष ध्यान -बिना मास्क लगाए ग्राहकों को नहीं मिलेगा सामग्री मुंगेर: वैश्विक महामारी कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा के निमित्त प्रभावी अनलॉक थ्री के दौरान थोक एवं फुटकर फल , सब्जी, मांस, मछली विक्रेताओं की दुकान एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए गृह विभाग ने आदेश जारी किए गए हैं। कार्यालय के आदेश ज्ञापांक 1358,( गोपनीय शाखा) 19- 8- 2020 द्वारा समयावधि निर्धारित की गई थी। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग बिहार पटना के पत्रांक 357 दिनांक 24-8 2020 द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सीएमजी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 25 अगस्त से 6 सितंबर तक सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा मास्क आदि की अनिवार्यता के दृष्टिगत सभी जिला , अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों में सब्जी , मांस तथा मछली की दुकानें खोलने की अनुमति संबंधी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही थोक एवं फुटकर, फल , सब्जी मांस , मछली विक्रेता की दुकान तथा गैर आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकान के समय को नए रूप में निर्धारित किया गया है। इसके तहत फुटकर, फल , सब्जी , मछली विक्रेता की दुकान पहले 6 बजे से 10 तक निर्धारित था , जो अब 6 बजे से 11 बजे तथा 4 बजे से 6बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है । इसके तहत गली मोहल्ले में ठेला के माध्यम से सब्जी की बिक्री दिन भर करना मान्य नहीं होगा। प्रत्येक सोमवार को आवश्यक वस्तुओं से संबंधित प्रतिष्ठान को छोड़कर अन्य दुकान बंद रहेंगे । जबकि गैर आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकान जो पहले 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ही निर्धारित था , लेकिन अब 10 से 6 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। उक्त आदेश के अनुपालन की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निहित की गई है तथा निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि में ही दुकान प्रतिष्ठान 50 प्रतिशत कार्य बल के साथ संचालित कराया जाए एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से तथा उसका उपयोग सामाजिक दूरी का अनुपालन, सैनिटाइजर की उपलब्धता , दुकान के सम्मुख व्यक्तियों के कतार को नियंत्रित करने, ग्राहक को बिना मास्क के सामग्री की आपूर्ति नहीं किया जाना आदि का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया

Transcript Unavailable.

नरेश आनंन्द

मुंगेर राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने प्रतिपक्ष के नेता पुर्व उपमुख्यमंत्री तेज्वसी यादव को पत्र लिखा जिसमें पोस्टल बैलेट पेपर के उपयोग के प्रति बिहार से वापस गए मजदूरों को प्रेरित करने हेतु रणनीति बनाने का आग्रह किया है ।ताकि 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपनी सरकार बना सके। वही इन्होंने कहा की आज पुरा विश्व कोरोना वायरस से लड़ रहे है जिसमें हमारा बिहार प्रदेश इस कोरोना महामारी एवं बाढ़ से काफी प्रभावित है न तो यहाँ संक्रमित मरीजों की टेस्ट हो रहा है नही लोगों को समुचित दवाई उपलब्ध है साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लोगों को सरकार भगवान भरोसे छोड़ दिया है ।सत्ता की कुर्सी पर बने रहने के लिए चुनाव की तैयारी में लग गया है । इस बीच बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जबकि हमारी पार्टी चुनाव आयोग से इस परिस्थिति में चुनाव नही करने का अनुरोध किया है इसके बाबजूद चुनाव आयोग बिहार में समय पर चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। जहां एक ओर लाॅकडाउन के कारण लोग अपने घरों से बाहर नही निकलना चाहते है वही लाॅकडाउन के कारण बिहार के लोग देश के कोने कोने से रोजगार छीन जाने के कारण अपने गाँव चले आए थे लेकिन वापस आये ये लोग बिहार सरकार के झुठे वादे की वापस आए लोगों को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन चार महीने के इतंजार के बाद जब सरकार इन लोगों को रोजगार एवं राशन उपलब्ध कराने में नाकाम रही तो फिर लोग अपनी जान हथेली पर लेकर वापस दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चिन्नई, बंगाल,महाराष्ट्र जैसे राज्यों को वापस लौट रहे इस परिस्थिति में हमारे लाखों लोगों दुसरे प्रदेश चले जा रहे हैं । इसे देखते हुए कहा की क्यों न हम लोग स्थानीय अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने अपने गाँवों में वैसे लोगों का एक सुची तैयार करे जो हमारे लोग दुसरे राज्यों में मजदूरी के लिए गये है जिसकी संख्या लाखों में है उनको पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि उन सभी लोग जो सरकार के गलत नीति के कारण बिहार छोड़ कर इस कोरोना महामारी में भी जान जोखिम में डालकर अपने परिवार के भरण पोषण हेतु गए हैं वो अपने मताधिकार का प्रयोग करें ।उन्हें ये भी बताने की जरूरत है की कब कैसे पोस्टल बैलेट पेपर म॔गाया जाता है इसके लिए क्या औपचारिकता पूरी करनी पड़ती है साथ ही साथ पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से वोट करने हेतु क्या सावधानियाँ बरतने की जरूरत होती है । मुझे लगता है कि अगर हम लोग इस योजना पर गंभीरता से विचार करें तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र कम से कम राष्ट्रीय जनता दल को दस हजार वोटों का बढ़त मिलेगा जो हमारे लिए सरकार बनाने में काफी अहम भूमिका अदा करेगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें।

आशीष कुमार अधिवक्ता को मुंगेर जिला चौरसिया समाज कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। समाज के प्रति समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र भगत चौरसिया ने मनोनीत की। इस कदम से समाज के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त हैं। और अभिनंदन समारोह आयोजित कर नए अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार अधिवक्ता को माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। आशीष  ने कहा चौरसिया समाज के उत्थान में विशेष गति मिलेगी और हर क्षेत्र में चौरसिया समाज का कद और सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर सुढृढ़ करना समाज के निर्धन छात्रों को मदद व सामूहिक विवाह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि जल्द ही नवनियुक्त अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार अधिवक्ता की अध्यक्षता में निर्देश अनुसार बैठक आयोजित कर जिला समिति के अन्य सदस्यों का चयन किया जाएगा साथ ही सभी प्रखंड स्तर में भी चौरसिया कल्याण समिति का गठन किया जाएगा तथा जल्द ही जमालपुर की धरती पर चौरसिया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र भगत चौरसिया मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित होंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार "अधिवक्ता", वयोवृद्ध समाजसेवी इंद्रदेव मंडल, मीडिया प्रभारी राजन कुमार चौरसिया, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी मदन लाल मंडल, करण देव चौरसिया, अमित कुमार चौरसिया, पवन चौरसिया, चंदन चौरसिया, अनिल मंडल, विकास कुमार चौरसिया, सुभाष चौरसिया, चंद्रशेखर मंडल, रामचंद्र मंडल, विमल मोदी, परशुराम चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना काल दौरान जदयू का ईस्ट कॉलोनी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में  रविवार को जमालपुर विधानसभा जदयू नगर व प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर चुनावी कार्यक्रम का आगाज की हैं। चुनावी दौरा कार्यक्रम का आगाज विधायक सह मंत्री शैलेश कुमार ने प्रगति रिपोर्ट 2020 जनता के समक्ष विमोचन कर किया। मंत्री शैलेश कुमार ने प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि 15 वर्ष पूर्व बिहार की स्थिति क्या थी आप सबों से यह बात छुपी नहीं है। जो लोग सड़क व बिजली पानी को लेकर आंदोलन की बात करते हैं। लोगों को उनसे पूछना चाहिए की गड्ढे में सड़क थी या सड़क में गड्ढे। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए 30 वर्ष बिहार को पीछे ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं। और मुझे विश्वास है कि जनता चुनाव में नीतीश सरकार को पुनः जिताने का कार्य करेगी इसको लेकर मैं आश्वस्त हूं। आज जमालपुर में 20-22 घंटे बिजली हैं। पानी की जो समस्या थी दूर कर ली गई हैं। शहरवासी को महीने अंत तक पानी मिलने की बात कही। वहीं मंत्री समीप खड़े नगर अध्यक्ष बिना मास्क पहने मंचासीन दिखे। विदित हो कि क्षेत्र भ्रमण दौरान विधायक कोरोना संक्रमित  होने पर कई दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहना पड़ा। मौके पर मो. रिजवान आलम, संजू मंडल , गोपाल कृष्ण मंडल ,लटोरी मंडल, देवकी मंडल,आलोक मंडल सहित जमालपुर नगर अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष,एवं धरहरा खड़गपुर अध्यक्ष मंचासीन थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

धरहरा(संवाददाता):राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेश कुमार ने रविवार को ईस्ट काँलोनी सार्वजनिक दुर्गा स्थान के मैदान मे समाजिक दुरी के तहत जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट कार्यकर्ताओ व क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।मंत्री ने कार्यकर्ताओ व बुद्धिजीवीयो को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि प्रत्येक पाँच वर्षो का प्रगति रिपोट मैने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित करने का कार्य किया है क्षेत्र की जनता ने हम पर जो भरोसा किया मैंने हर संभव कोशिश की है आपके अपेक्षा और भरोसे को पूरी ईमानदारी पूर्वक कायम रखने की,बिहार विधान सभा का चुनाव 2020 आपके दहलीज पर दस्तक दे रहा है एक जनप्रतिनिधि के रूप मे मैने क्षेत्र की जनता के समक्ष अपने कार्यो का लेखा-जोखा आपके समक्ष प्रस्तुत करते हुए 2015 का विधान सभा चुनाव लडा़ था जिसके फलस्वरुप मेरे कार्यो पर आप लोगो ने मुहर लगाकर वर्ष 2020 तक के लिए अपना बहुमुल्य मत देकर अपना जन प्रतिनिधि चुना।एक मंत्री एवं जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदार प्रतिनिधि और आपके सेवक के नाते मैने अपने कार्यो का लेखा -जोखा प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करने का कार्य किया हूँ ओर जो भी विकास कार्य शेष बच गया है उसे जनता को समर्पित करने का कार्य करूगा ।विपक्षी पाटियाँ जनता को दिग्यभ्रमित कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है परंतु जमालपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे बिहार की आवाम अब जंगलराज के बहकावे मे आने बाली नही है ।उन्होने विपक्षी पाटी के जंगलराज की याद दिलाते हूए कहा कि " बहेलिया आएगा जाल बिछाएगा, दाना डालेगा पर फसना मत वरना फिर पाँच वर्षो तक भोली -भाली जनता फिर जंगलराज के दलदल मे फँस जाऐगी " उन्होने कार्यकर्ताओ को क्षेत्र के लोगो से क्षेत्र की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे हुए विकास कार्यो को प्रचार -प्रसार करने का आहवान किया।उन्होने आगामी होने बाले विधानसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ से चट्टानी एकता कायम कर विधानसभा मे ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का चुनावी शंखनाद करते हुए सरकार के विकास कार्यो को जन -जन तक पहूँचाने का आहवान किया।प्रगति रिपोट के विमोचन मे जमालपुर विधानसभा के सभी जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह , प्रोफेसर राजेन्द्र मंडल ,अनिल यादव ,नवीन सिंह ,जदयू के वरिष्ट नेता पारस कुमार ,प्रोफेसर अविनाश जायसवार ,रोहित सिन्हा ,सुनील कुमार सिन्हा,सोनु मंडल अजय कुमार ,वार्ड पार्षद आलोक कुमार, दीपक कुमार सहित जदयू कार्यकर्ता व बुद्धीजीवी लोग मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।