आशीष कुमार अधिवक्ता को मुंगेर जिला चौरसिया समाज कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। समाज के प्रति समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र भगत चौरसिया ने मनोनीत की। इस कदम से समाज के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त हैं। और अभिनंदन समारोह आयोजित कर नए अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार अधिवक्ता को माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। आशीष ने कहा चौरसिया समाज के उत्थान में विशेष गति मिलेगी और हर क्षेत्र में चौरसिया समाज का कद और सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर सुढृढ़ करना समाज के निर्धन छात्रों को मदद व सामूहिक विवाह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि जल्द ही नवनियुक्त अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार अधिवक्ता की अध्यक्षता में निर्देश अनुसार बैठक आयोजित कर जिला समिति के अन्य सदस्यों का चयन किया जाएगा साथ ही सभी प्रखंड स्तर में भी चौरसिया कल्याण समिति का गठन किया जाएगा तथा जल्द ही जमालपुर की धरती पर चौरसिया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेंद्र भगत चौरसिया मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित होंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष चौरसिया आशीष कुमार "अधिवक्ता", वयोवृद्ध समाजसेवी इंद्रदेव मंडल, मीडिया प्रभारी राजन कुमार चौरसिया, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी मदन लाल मंडल, करण देव चौरसिया, अमित कुमार चौरसिया, पवन चौरसिया, चंदन चौरसिया, अनिल मंडल, विकास कुमार चौरसिया, सुभाष चौरसिया, चंद्रशेखर मंडल, रामचंद्र मंडल, विमल मोदी, परशुराम चौरसिया सहित चौरसिया समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
