धरहरा(संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गाँव के समीप भलार-लालखा मार्ग पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई विवाद मे चली गोली मे एक युवक जख्मी हो गया।भलार गाँव के जदयू नेता पवन सिंह के पुत्र आदर्श सिंह को गोली पेट को छुते हुए बाहर निकल गई जिसे सदर अस्पताल मुगेंर मे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया।बताया जाता है कि आदर्श सिंह व भलार गाँव के ही हीरा सिंह के बीच शराब कारोबारियो से सांठगाँठ रखने व रंगदारी लेने को लेकर विवाद हो गया जिसमे विवाद होते-होते व गाली-ग्लौज होते -होते गोली चल गई। जिसमे जदयू नेता पवन सिंह के पुत्र आदर्श सिंह को गोली पेट को छू कर निकल गई जिसे आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाँक्टर ने घायल को खतरे से बाहर बताया है।विदित हो कि दोनो युवको का संबंध शराब कारोबारियो से है जिसमे शराब कारोबारी भलार-लालखा मार्ग से रोजाना अवैध महुआ शराब ले जाया करता था।जिसमे हीरा सिंह व आदर्श सिंह अलग-अलग कारोबारियो से अलग-अलग संबंध रखे हुए थे ।शराब कारोबारियो से संबंध रखने मे दोनो आपस मे ही उलझ गए।जिसमे हीरा सिंह ने आर्दश पर गोली चला दी जिससे युवक जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
