जिले में खुलने वाले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण सहित अन्य कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। इसको लेकर राज्य स्वास्थ समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऐके शाही ने पत्र जारी कर जिले के सीएस को आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा है कि उक्त सेंटर निर्माण एवं कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिले के सभी सेंटरों का लगातार अपने स्तर से मानिटिरिंग करें और इसके दौरान पाए जाने वाली कमी को शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक पहल करें। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
कोविड-19 पर रोकथाम लगाने एवं जाँच की गति में तेजी लाने के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा जिले में गाँव-गाँव कोविड-19 जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जाँच की गति में तो तेजी आने के साथ-साथ जाँच के लिए इच्छुक व्यक्ति को भी जाँच कराने में आसानी हो रही है और लोग पूरी उत्साह के साथ कोविड-19 जाँच करा रहें हैं। जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ आत्मानंद राय ने बताया कि इसके लिए हमारी मेडिकल टीम गाँव जाकर शिविर का आयोजन कर रही है और लोगों को जाँच के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। ताकि जाँच की गति में बेहताशा वृद्धि हो सकें। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।
तेतिया बंबर प्रखंड के लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्री अमरजीत गुंजन ने सुशांत सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा यह है कि सुनने के लिए क्लिक करें
बिजली के ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई गांव के ग्रामीण परेशान
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते असर को रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं. कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रैंडम सैंपलिंग का भी काम कर रही है. इस सभी कार्यों के साथ अब स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेशन में आवासित मरीजों का भौतिक स्त्यापन का काम भी करेगी. इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिये हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि मुंगेर में • बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सही पोषण जरूरी • बाल कुपोषण रोकने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका कोरोना काल में भी शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब हर संस्थान बन्द हैं फिर भी आंगनवाड़ी सेविकाएँ अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तत्तपर है. प्रतिमाह की तरह इस माह भी सेविकाओं द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया. इस दौरान घर पर बच्चों का कैसे ख्याल रखें, जिससे वह संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बचे रह सके, इन सबकी भी जानकारी दी गई.
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे पोषण वाटिका निर्माण के गुर • पोषण वाटिका के प्रति सामाजिक जागरूकता पर दिया गया बल • पोषण वाटिका निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर हुयी चर्चा • पोषण के महत्व के साथ आहार विविधिता पर भी दी गयी जानकारी पटना/ 19, अगस्त: आहार विविधता को बढ़ावा देकर दैनिक भोजन की थाली में सूक्ष्म पोषक तत्वों का समावेश करना कुपोषण को कम करने में कारगर साबित होगी। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पोषण वाटिका की स्थापना की दिशा में आईसीडीएस,समाज कल्याण विभाग के द्वारा पहल की जा रही है। पोषण वाटिका की संकल्पना की समझ विकसित करने हेतु बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर के साथ आईसीडीएस निदेशालय के द्वारा आंगनवाड़ी सेविका आयोजित एवं पदाधिकारी के लिए तीन दिवसीय वेबिनार का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय वेबिनार में पोषण वाटिका के निर्माण, संचालन एवं उसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी के साथ खाध्य विवधता के महत्व एवं पोषक तत्व के बारे में भी विस्तृत रूप वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी दी गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के उद्देश्य से राज्य में सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया जाएगा. वर्तमान में कोविड-19 महामारी की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पखवाड़े का आयोजन 16 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में बताया गया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि कार्यक्रम के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों का सूक्ष्म कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण किया जाए । सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के दौरान अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा डायरिया के रोकथाम के उपायों, डायरिया होने पर ओआरएस जिंक के प्रयोग, उचित पोषण तथा समुचित इलाज के पहलुओं पर क्रियान्वयन किया जायेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
