जदयू का प्रथम वर्चुअल जन संवाद आज है।जदयू की पहली वर्चुअल रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है।टाउन हॉल में जदयू की ओर से बड़ा प्रोजेक्टर लगाया गया है।जहां लोग मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देख और सुन सकेंगे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर द्वारा शनिवार को सितंबर माह में किसानों के लिए आयोजित होने वाले प्रशिक्षण की रूपरेखा तय कर ली गई है। वेबैक्स एप के माध्यम से 9 विभिन्न विषयों पर कृषि विज्ञान केंद्र के अलग-अलग वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देंगे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर के शादीपुर मोहल्ले के डॉ रामानंद प्रसाद, चंद्रभानु प्रसाद, अमित कुमार आदि ने कौड़ा मैदान से शादीपुर की खस्ताहाल सड़क को अविलंब मरम्मत कराने की मांग नगर आयुक्त से की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को बेरोजगार रैली निकाली जाएगी। रैली दिलीप धर्मशाला से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। यह जानकारी एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने दी। उन्होंने कहा कि डीएम को मांग पत्र भी दिया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली की सफलता को लेकर जदयू अति पिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा जमालपुर प्रखंड का तूफानी दौरा किया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं की जोश व उमंग उमड़ पड़ा । मौके पर गांव के प्रबुद्धजनों ने फूलों का माला पहनाकर प्रीतम सिंह को स्वागत करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जिंदाबाद , ललन सिंह जिंदाबाद आरसीपी सिंह,जिन्दाबाद के नारों से क्षेत्र गूँजता रहा। प्रीतम सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पहला वर्चुअल रैली 7 सितंबर दोपहर समय 11:30 को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों के साथी बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिससे पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जदयू संगठन को मजबूती से वर्चुअल रैली को सफल बनाया जा सके । इस पर जदयू महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई देव कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज तांती, विजय तांती, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्बू किशोर पासवान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा पंकज कुशवाहा अटल सिंह दीनबंधु,नवीन पासवान, धारो पासवान बव्वा जी उर्फ अमरिंदर सिंह सुदर्शन सिंह दीनबंधु सिंह राजेश सिंह विकास सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा रविवार को जारी किए गए अपडेट के अनुसार मुंगेर जिले में कुल 22 नए पॉजिटिव केस पाए गए। जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2477 हो गई। रविवार को 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड के कई किसान अभी तक फसल क्षति अनुदान से वंचित है ।फसल क्षति अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हुए महीनों बीत जाने पर प्रखंड के कई किसानों ने अभी तक अनुदान नहीं मिलने की शिकायत की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आदर्श ग्राम सिर्फ आदर्श ही बनकर करके रह गया जी हां ऐसा ही नजारा संग्रामपुर प्रखंड के बलिया पंचायत के कमरगामा गांव वार्ड संख्या 15 का है बताते चले कि आज से 18 महीने पूर्व जमुई सांसद चिराग पासवान के द्वारा कमर गामा गांव को गोद लिया गया था एवं आदर्श ग्राम घोषित किया गया था इतना ही नहीं पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लगातार तीन दिन तक बैठक करके सभी ग्राम वासियों को सूचित किया गया था कि इस गांव को आदर्श ग्राम घोषित किया जाता है यहां पर मिलने वाली हर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन 18 माह बीत जाने के पूर्व विकास के नाम की रोशनी किसी तरह का दिखाई नहीं दे रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार में चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसा लग रहा है कि यहां वक्त पर एसेंबली इलेक्शन सम्पन्न हो जाएगा। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने जबसे राजन कुमार को आइकॉन बनाया है, इन्होंने बिहार, दिल्ली और शिमला में वोटर्स को मतदान के लिए जागरूक किया है और अब तो मामला उनके ही पैतृक राज्य बिहार का है। जी हां बिहार पुत्र होने के कारण राजन कुमार की ज़िम्मेदारी इस बिहार चुनाव में और अधिक बढ़ जाती है जिसे वह बखूबी निभाने जा रहे हैं। ऑडियो पर अभी क्लिक करें और सुने विस्तृत खबर।
