आदर्श ग्राम सिर्फ आदर्श ही बनकर करके रह गया जी हां ऐसा ही नजारा संग्रामपुर प्रखंड के बलिया पंचायत के कमरगामा गांव वार्ड संख्या 15 का है बताते चले कि आज से 18 महीने पूर्व जमुई सांसद चिराग पासवान के द्वारा कमर गामा गांव को गोद लिया गया था एवं आदर्श ग्राम घोषित किया गया था इतना ही नहीं पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लगातार तीन दिन तक बैठक करके सभी ग्राम वासियों को सूचित किया गया था कि इस गांव को आदर्श ग्राम घोषित किया जाता है यहां पर मिलने वाली हर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन 18 माह बीत जाने के पूर्व विकास के नाम की रोशनी किसी तरह का दिखाई नहीं दे रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।