मंत्री शैलेश के गढ़ में राजद नेता दुर्गेश की गुंज । राजद की बैठक आयोजित। जमालपुर । नप क्षेत्र के वार्ड 23 मोहनपुर में सोमवार को राजद की बैठक में महिला पुरुष सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को मुखरता उठाया। बैठक की अध्यक्षता बिंदेश्वरी दास मंच संचालन मुरारी प्रसाद नेकी । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलापरिषद उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव दुर्गेश सिंह व राजद मुंगेर जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह थे। आगंतुक अतिथियों को प्रबुद्धजनों ने माला पहनाकर गर्मजोशी स्वागत किया। और राजद नेताद्धेय को वार्ड भ्रमण कराया समस्याओं को समक्ष रखा। क्षेत्र भ्रमण दौरान लालू ,तेजस्वी जिन्दाबाद जगदानंद सिंह, श्याम रजक एवं दुर्गेश सिंह जिन्दाबाद नारों से गूँजता रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवकीनंदन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अंतिम सांसे गिन रही है महिलाओं द्वारा घरों के चौखट से बाहर निकलकर मुखरता साथ आवाज बुलंद करना यह सुखद एहसास है। दुर्गेश सिंह ने कहा मैं वही कहूंगा, जो पूरा करूंगा। उन्होंने आगे कहा जनता डबल इंजन की सरकार से त्राहिमाम है।बिहार में बेरोजगारी की फौज खड़ी है। भ्रष्टाचार अपराध चरम पर है। आगे कहा नीतीश मोदी की सरकार चुनाव कराने पर आमदा है। जनता ऐसी सरकार से ऊब चुकी है। एशिया प्रसिद्ध कारखाना जर्जर एवं बंद के कगार पर है क्षेत्र की योजनाओं में लूट मची है जनता त्राहिमाम है । मौके पर रेशमा, आशा,पिंकी, रिमझिम,सुनीता, मुन्नी,रुबी, चंदा पुष्पा देवी राजीव राउत महेश राऊत दीपक साह राजू साह,छोटू रजक, पुजारी, कमल रजक, टिन्कू, सोहनलाल, महेश पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोग थे।

कोरोना को मात देने के लिए शाीरीरिक दूरी के साथ मास्क जरुरी है। मास्क को लेकर एक तरफ जहां जिला प्रशासन कार्रवाई कर सख्ती कर रहा है वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरुक कर मास्क को ही कोरोना से लड़ने का बड़ा हथियार बता रहा है। जागरुकता का असर अब शहर के गली मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन की कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग की जागरुकता मुहिम के कारण संक्रमण को लेकर लोगों में काफी गंभीरता आई है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

• गृहभ्रमण कर एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुई गोदभराई की रस्म • कोविड 19 सुरक्षा मानकों का किया गया अनुपालन पटना/ 7 सितम्बर- जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी. कोविड 19 के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन किया गया और उत्सवी माहौल में गोदभराई की रस्म जिले में आयोजित की गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गयी. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

सार्वजनिक स्थान पर हनुमान का प्रतिमा बैठाए जाने से दो पक्षों में विवाद, स्थिति नियंत्रण में -अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला फोटो: 1 घटना स्थल पर लोगों की जुटी भीड़ 2 हनुमान का प्रतिमा हटाते एसडीओ खगेश चंद्र झा मुंगेर: सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेनीगीर में एक सार्वजनिक जगह पर हनुमान का प्रतिमा बैठाए जाने को लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ खगेश चंद्र झा तथा एसडीपीओ नंद जी पुलिस बल के साथ बेनीगीर में मोर्चा संभाल लिया। जिसके कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई। एसडीओ श्री झा ने दोनों पक्षों को शांत कराया तथा वहां से हनुमान का प्रतिमा हटाया गया। बता दें कि काफी चौकसी के बाद एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। तत्काल पुलिस बेनीगीर में कैंप कर रही है। सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।

माननीय मुख्यमंत्री जी के पहली वर्चुअल रैली में आज छात्र जदयू के द्वारा विश्व विद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार के नेतृत्व में आज जगदीश भवन स्थित बेकापुर में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के सहयोग से जगदीश भवन बेकापुर स्थित आवास पर तीन अलग हॉल में छात्र जदयू ,महिला जदयू और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के लिए एल ई डी की व्यवस्था की गई जिसमें छात्र जदयू ,महिला जदयू एवम अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सैकड़ों साथी ने बहुत ही जोश के साथ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुना अतिपिछड़ा के प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने कहा मुंगेर के लोगो के दिल में नीतीश कुमार बसते है और रिकॉर्ड संख्या में लोगो ने नीतीश कुमार को सुना प्रीतम सिंह ने कहा कि आने आगामी विधानसभा सभा चुनाव में एन डी ए 200 से ज्यादा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत कर बिहार में सरकार बनाएगी पहली वर्चुअल रैली सफल बनाने के लिए मुंगेर के सभी कार्यकर्त्ता और जनता को बहुत बहुत धन्यवाद दिया वर्चुअल रैली को सफल बनाने में छात्र जदयू के मनीष कुमार ,राहुल सिंह ,अभिराज गुप्ता , शिव कीनकर मिश्रा प्रणव सिंह ,विक्रम यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव कुमार जी अविनाश चन्द्र साहा जी महादलित प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज तांती विजय तांती राजू नेता सभी लोग सक्रिय रहे सैकड़ों नेतागण एवं कार्यकर्ता ने भाग्य लिया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुंगेर: आज राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के मुंगेर जिला कमिटी के द्वारा मसाल जुलूस (शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला आधार) निकाला गया यह कार्यक्रम 7 सितंबर से 13 सितंबर तक जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड पंचायत एवं बूथ स्तर तक मशाल जुलूस निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था और सरकार के गलत शिक्षा नीति के खिलाफ जिला मे मसाल जुलूस निकालकर राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी के निर्देश पर मुंगेर जिला कमिटी के द्वारा मसाल जुलूस शिक्षा सुधार बटन दबाने का पहला अधिकार कार्यक्रम को सफल बनाय ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष मुंगेर ने किया । इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुरेंद्र यादव प्रदेश महासचिव जवाहर कुशवाहा प्रदेश महासचिव सुधीर मंडल प्रदेश सचिव रविकांत झा अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इनायत उद्दीन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अमीर किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमर कुमार कुशवाहा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमन कुमार दीक्षित अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार बिंद जिला प्रधान महासचिव राजेश साह जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार संग्रामपुर महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर मांझी राजेंद्र सिंह सुभाष कुमार वरुण कुमार आदि जिले के तमाम साथी उपस्थित थे सुनने के लिए मोबाईल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।

मुंगेर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज वर्चुअल संबोधन के माध्यम से निश्यय संवाद मे जनता दल यू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देव कुमार के नेतृत्व में बेकापुर स्थित जगदीश भवन के हाल में मुख्यमंत्री के निसचय संवाद में अतिपिछड़ा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस संबोधन के सुनने हेतु मुख्य रूप से अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सभी साथियों का हौसला बढ़ा रहे थे निश्चय संवाद के तहत मुख्यमंत्री जी ने अतिपिछड़ी जातियों के साथ साथ महिलाओं अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 15 वर्षों में किए गए कल्याणकारी एवं उनके स्तर को ऊपर उठाने हेतु किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की जिसमे अतिपिछड़ा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री परिवहन योजना पंचायती राज चुनाव, नगर निकाय आदि छेत्रों में आरक्षण देकर उन्हें सम्मानित किया गया जिलापरिषद अध्यक्ष, प्रमुख, मुखिया, सरपंच, वॉर्ड सदस्य तक को सम्मान से कुर्सी दिलाने का काम किया इसलिए इस वर्चुअल निश्चय संवाद में अतिपिछड़ा समाज बढ़ चढ़ कर तथा उत्साहित होकर भाग लिया इस अवसर पर रामचन्द्र प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार मंडल, राजेंद्र कुमार राजू, पंकज तांती, अविनाश चंद्र शाह, राधा देवी, नकुल कुमार, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार सिंह के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए मुख्यमंत्री जी को धन्यावाद ज्ञापित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें नीरज सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए सुनने के लिए क्लिक करें

मुंगेर जिले के स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत अनुशंसित कई कार्यो का आज विधिवत रूप से उद्घाटन व शिलान्यास किया गया जिसके बाद उन्होंने मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज़ को दिए साक्षात्कार में जदयू में जाने की अटकलों को भी विराम देते हुए कहा है कि अभिभावक तुल्य बड़े भाई लालू प्रसाद और राजद की प्रति उनकी निष्ठा पहले भी थी और आगे भविष्य में भी रहेगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।

ढ़ेड लाख प्रतिदिन बिहार में हो रहा कोरोना जाँच -नीतीश।