• गृहभ्रमण कर एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुई गोदभराई की रस्म • कोविड 19 सुरक्षा मानकों का किया गया अनुपालन पटना/ 7 सितम्बर- जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी. कोविड 19 के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन किया गया और उत्सवी माहौल में गोदभराई की रस्म जिले में आयोजित की गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गयी. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।