नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली की सफलता को लेकर जदयू अति पिछड़ा  प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने जमालपुर विधानसभा  क्षेत्र के धरहरा जमालपुर प्रखंड का तूफानी दौरा किया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं की जोश व उमंग उमड़ पड़ा । मौके पर गांव के प्रबुद्धजनों ने फूलों का माला पहनाकर प्रीतम सिंह को स्वागत करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जिंदाबाद , ललन सिंह जिंदाबाद आरसीपी सिंह,जिन्दाबाद के नारों से क्षेत्र गूँजता रहा। प्रीतम सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पहला वर्चुअल रैली 7 सितंबर दोपहर समय 11:30 को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों के साथी बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिससे पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जदयू संगठन को मजबूती से वर्चुअल रैली को सफल  बनाया जा सके । इस पर जदयू महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भाई देव कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज तांती, विजय तांती, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ डब्बू  किशोर पासवान डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा पंकज कुशवाहा अटल सिंह दीनबंधु,नवीन पासवान, धारो पासवान बव्वा जी उर्फ अमरिंदर सिंह सुदर्शन सिंह दीनबंधु सिंह राजेश सिंह विकास सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।