मुंगेर:घर में भी सुरक्षित नहीं है लोग।आपसी रंजिश मे कुछ अपराधियों ने गोली मारकर एक दंपत्ति को जख्मी कर दिया है।मामला मुंगेर के वासुदेवपुर ओपी का है जहाँ हथियारबंद कुछ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह घर मे घुसकर पति व पत्नी को जान से मारने की कोशिश की।घायलो को वासुदेवपुर पुलिस ने सदर अस्पताल मुंगेर लेकर आई जहाँ डाँक्टर ने घायल दम्पति को खतरे से बाहर बताया है।पीङिता नेहा देवी पति-उत्तम मिश्रा ने कोतवाली थाना मे आवेदन देते हुए बताया कि वे शुक्रवार की सुबह अपने घर मे झाङू देते हुए जैसे ही घर का मुख्य द्वार खोली वैसी ही पहले से घात लगाए हुए अपराधी अंकु यादव,प्रिंस यादव,पिन्टू यादव साकिम-शामपुर थाना कोतवाली व टार्ज़न मंडल,विक्रम मंडल,जितेन्द्र मंडल साकिम-बसगढा,थाना कोतवाली के द्वारा मुझे धक्का देते हुए मेरे घर मे घुस तथा मुझपर व मेरे पति उत्तम मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी,जिसमे एक गोली उत्तम मिश्रा की अंगुली में लगते हुए निकल गई तो वही नेहा देवी के बाएँ हाथ की हथेली मे दो गोली लगी है।मौके पर वासुदेवपुर ओपी पुलिस पहुंच कर घायलो को उपचार हेतु सदर अस्पताल मे भर्ती कराया।

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ का बैठक हुआ जिसमें सर्वसम्मति से महेश तांति को राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ की बिहार प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा भी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि हमें आशा है संघ को आगे बढ़ाने में महेश का अहम भूमिका होगा प्रदेश प्रवक्ता चुने जाने के बाद महेश ने कहा कि हमें जो दायित्व दिया गया है हम उन्हें अच्छे से निभाएंगे और संस्था को मजबूती प्रदान करेंगे

गोगरी रेफर अस्पताल में नाबालिग बच्चों के द्वारा प्रबंधक से कार्य करवाया जा रहा है खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत गोगरी रेफरल अस्पताल में गोगरी के स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा नाबालिक बच्चों से कार्य कराते हुए देखा जा रहा है यहां पर देखा जा रहा है कि यहां पर छोटे-छोटे बच्चों से जो नाबालिक है उससे यहां के प्रबंधक जो है उससे ठेले का माध्यम से अपने सामानों का डलवाया जा रहा है और बता जरा इनसे कई दिनों से काम करवाया जा रहा है मैं मोबाइल वेन्यू से धन्यवाद

हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 271 लोगों को किया गया कोरोनावायरस सभी लोग पाए गए नेगेटिव

हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर गांव में सरकारी तालाब को कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है मिट्टी भराया जा रहा है उस पर झोपड़ी बनाया जा रहा है इसी को लेकर आज रात 8:00 बजे से समस्त ग्राम वासियों का बैठक है जिसमें उन सभी लोगों को भी बुलाया जा रहा है जिन्होंने कब्जा किया है लोगों का कहना है अगर इसी तरह से कब्जा कर लिया जाएगा समस्त ग्राम वासियों का पानी कहां गिरेगा

कैंप लगाकर बैंक कर्मियों को दिया गया सफल परीक्षण" आपका बैंक आपके द्वार "का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी मेला का दूसरा दिन बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रतियोगिता गतिविधियों को लिया हिस्सा खगड़िया जिला के मानसी प्रखंड में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया इसमें बहुत सारे बच्चे अपनी प्रतिभा को प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने के लिए तरह-तरह के उपकरणों को लाया और अपना चमत्कार दिखाएं मेला का आखिरी दिन इसमें अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा मोबाइल बानी न्यू से रविंद्र कुमार धन्यवाद

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के निजी विद्यालय के पुनः संचालन सहित अन्य मांगो को लेकर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन मुंगेर एवं हवेली खड़गपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिले के शहीद स्मारक भवन के समीप एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरने का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष पीसी प्रसाद कर रहे थे।धरने की समाप्ति के बाद धरना स्थल से समाहरणालय तक विद्यालय संचालकों, शिक्षकों आदि ने पैदल मार्च कर समाहरणालय पहुंच कर जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्रों एवं सरकारी गैर सरकारी एवं सरकारी क्षेत्र की मिशनरियों पूर्व की भांति संचालित हो रहे हैं, पर विद्यालय खोलने की अनुमति नहीं होने के कारण विद्यालयों के संचालक, शिक्षक, शिक्षिकाएं की हालत बद से बदतर होती जा रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।