मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के निजी विद्यालय के पुनः संचालन सहित अन्य मांगो को लेकर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन मुंगेर एवं हवेली खड़गपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिले के शहीद स्मारक भवन के समीप एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरने का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष पीसी प्रसाद कर रहे थे।धरने की समाप्ति के बाद धरना स्थल से समाहरणालय तक विद्यालय संचालकों, शिक्षकों आदि ने पैदल मार्च कर समाहरणालय पहुंच कर जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्रों एवं सरकारी गैर सरकारी एवं सरकारी क्षेत्र की मिशनरियों पूर्व की भांति संचालित हो रहे हैं, पर विद्यालय खोलने की अनुमति नहीं होने के कारण विद्यालयों के संचालक, शिक्षक, शिक्षिकाएं की हालत बद से बदतर होती जा रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।