मुंगेर:घर में भी सुरक्षित नहीं है लोग।आपसी रंजिश मे कुछ अपराधियों ने गोली मारकर एक दंपत्ति को जख्मी कर दिया है।मामला मुंगेर के वासुदेवपुर ओपी का है जहाँ हथियारबंद कुछ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह घर मे घुसकर पति व पत्नी को जान से मारने की कोशिश की।घायलो को वासुदेवपुर पुलिस ने सदर अस्पताल मुंगेर लेकर आई जहाँ डाँक्टर ने घायल दम्पति को खतरे से बाहर बताया है।पीङिता नेहा देवी पति-उत्तम मिश्रा ने कोतवाली थाना मे आवेदन देते हुए बताया कि वे शुक्रवार की सुबह अपने घर मे झाङू देते हुए जैसे ही घर का मुख्य द्वार खोली वैसी ही पहले से घात लगाए हुए अपराधी अंकु यादव,प्रिंस यादव,पिन्टू यादव साकिम-शामपुर थाना कोतवाली व टार्ज़न मंडल,विक्रम मंडल,जितेन्द्र मंडल साकिम-बसगढा,थाना कोतवाली के द्वारा मुझे धक्का देते हुए मेरे घर मे घुस तथा मुझपर व मेरे पति उत्तम मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी,जिसमे एक गोली उत्तम मिश्रा की अंगुली में लगते हुए निकल गई तो वही नेहा देवी के बाएँ हाथ की हथेली मे दो गोली लगी है।मौके पर वासुदेवपुर ओपी पुलिस पहुंच कर घायलो को उपचार हेतु सदर अस्पताल मे भर्ती कराया।
