हवेली खरगपुर के लगनिया निवासी सुरेन हेब्रोन ने बताया कि वह मजदूर हैं इधर उधर जाकर कमा लेते हैं लेकिन अभी काम नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बीड़ी बनाते हैं क्योंकि बीड़ी में पहले के जैसा लाभ नहीं होता है दिनभर अगर बनाता है तो एक सौ लेकर 150 तक का काम होता है जिससे कि घर परिवार बच्चा का पढ़ाई नहीं हो पाता है मजबूरी में बीड़ी बनाते हैं काम अगर मिलेगा तो काम करेंगे क्योंकि 100 रुपैया में घर चलाना असंभव है सरकार से भी अनुरोध किया कि कुछ रोजगार जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए

तारापुर और खड़गपुर में शहरी सुविधाओं का होगा विस्तार - जयराम विप्लव बिहार मंत्रिमंडल द्वारा 103 नए नगर पंचायत,8 नए नगर परिषद, 32 उत्क्रमित नगर परिषद, 5 उत्क्रमित नगर निगम और 12 नगर निकाय के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया गया. तारापुर को नगर पंचायत एवं खड़गपुर को नगर परिषद बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव ने कहा कि क्षेत्रवासियों को शुभकामनाये क्योंकि अब क्षेत्र में शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा. सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, मशीन से साफ सफाई, पार्क, अन्य सामुदायिक सुविधा को गति मिलेगी. सरकार के इस निर्णय की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी. इस निर्णय से हम लोगों की बरसों पुरानी मुराद पूरी हो गयी है. जिससे विकास कार्यों की गति और तेज होगी. जरूरतमंद गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रियाएं और आसान होंगी, प्रॉपर्टी के सर्किल रेट में वृद्धि होगी, जिससे ऋण लेने की क्रेडिट लिमिट बढ़ेगी, जनसंख्या के आधार पर केंद्र से मिलने वाली अनुदान राशि में वृद्धि होगी, वार्डों में अमृत योजना से पेयजल और सीवर के काम हो जाएंगे, शहरी आजीविका मिशन योजना लागू हो पाएगी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में कूड़ा प्रबंधन का फायदा मिल पाएगा, विकास कार्यों में बढ़ोतरी होने से रोजगार के मौकों में भी वृद्धि होगी. कुल मिलाकर सरकार का यह निर्णय बिहार की समृद्धि और सशक्तिकरण में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है. जनहित में लिए गये इस सराहनीय और प्रशंसनीय निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी का आभार व कोटि-कोटि धन्यवाद.

प्रखंड प्रमुख ने किसानों को संबोधित किया किसान बिल के बारे में जानकारी दी सुनने के लिए क्लिक करें

दबंगों ने पीड़ित किसानों को 6 बीघा 5 कथा में लगे गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जो दिया खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के सलारपुर दियारा निवासी विकेश कुमार सिंह द्वारा परबत्ता थाना में आवेदन दिया गया कि उसके ही गांव की विकेश कुमार केशव सिंह और संजय कुमार यह कुल 5 आदमी रात के अंधेरे में आए और किसान विकेश कुमार सिंह का हाथ पैर बांधकर छपरी में बांध दिया उसके बाद जबरदस्ती ट्रक से6 बीघा 5 कट्ठा में लगे गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाकर जबरदस्ती जो दिया जिसकी लिखित रूप से आवेदन प्रवक्ता थाना में दिया गया सूचना की घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस दलबल के साथ पृथ्वी के सिंह के घटनास्थल के ऊपर जाकर नामजद व्यक्तियों के खिलाफ पूछताछ में लग गया है मैं मोबाइल वाली न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी जी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को किसानों ने नहीं दिखा दिलचस्पी को सुनने का लोग खगड़िया जिला के प्रवक्ता प्रखंड के किसान भवन में प्रधानमंत्री मोदी जी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपस्थित किसानों को अपना वक्त सुनाने का कार्यक्रम किया जा रहा था लेकिन इस कार्यक्रम के में कृषि भवन परबत्ता में किसानों को चहल-पहल नहीं देखने को मिला बताया गया कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा सही से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया था जिसके कारण यहां पर किसानों की उपस्थिति कम पाई गई और दूसरा कारण यह भी बताया गया कि कृषि दिल को ध्यान में रखते हुए भी किसान इंटरेस्टेड नहीं दिखे मैं मोबाइल बानी न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद

मुंगेर जिले में गंगापुल एवं सड़क निर्माण में लिए गए किसानों की जमीन का जिला प्रशासन के द्वारा उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर किसानों ने गंगा पुल सड़क निर्माण के लिए पिलर नंबर 3 के पास एक आम सभा का आयोजन किया विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल बाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

नवागढ़ी उत्तरी पंचायत मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को कार्ड नहीं बनने से मजदूरों को पलायन करने पर मजबूर हो रही है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्याएं प्रतिक्रिया साझा करें धन्यवाद

एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का सीधा प्रसारण नगर इकाई मुंगेर द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज में किया गया। नागपुर में हो रहे कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलराम कुमार थे। नगर उपाध्यक्ष रुपेश कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव, नगर मंत्री विवेकानंद, पूर्व नगर मंत्री सनी कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया । प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार ने कहा कि 4हजार स्थानों पर 1 लाख 50 हजार विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एक साथ राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण देख रहे है। पूर्व नगर मंत्री सनी कुमार ने कहा कि कोरोना काल में एबीवीपी ने देश भर में सेवा कर समाज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है ।पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव ने कहा कि एबीवीपी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी आभास करता है। पूर्व नगर उपाध्यक्ष रुपेश कुमार ने कहा कि ABVP एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसके विचार एवं सिद्धांत भारतीय है।

धरहरा (संवाददाता): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई का जन्मदिन धरहरा मे धुमधाम से मनाया गया।बुद्धीजीवी मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष शम्भु सिन्हा ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कर अटल बिहारी वाजपई जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की चर्चा किया।मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, निरंजन ताँती,बंटी सिंह सहित अन्य भाजपाईयो ने वाजपई जी द्वारा भारत मे किये गए चहुमुँखी विकास की सराहना की ।

मुंगेर:जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय स्थित नंदकुमार पार्क में जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी के नेतृत्व में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री शैलेश कुमार जी का 59 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।उनके जन्मदिन पर जनता दल यूनाइटेड के जिला के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद थे। सबों ने मिलकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा कि माननीय पूर्व मंत्री शैलेश कुमार हमेशा मुंगेर जिला में सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते रहे हैं और सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जिला में कार्य करते रहेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को कंबल वितरण भी किया गया। लगभग एक सौ गरीब रिक्शा चालकों एवं छोटी दुकानों पर काम करने वाले को कंबल वितरण कर जन्म दिवस को मनाया गया।इस शुभ अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णचंद उर्फ बाबुल,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष विमलेंदु राय, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जदयू मीडिया सेल के कुंदन सिंह निकुम्भ,महिला नेत्री सुमन शर्मा, सोनी गुप्ता,रेखा देवी,युवा नगर अध्यक्ष शिवम मंडल,अमित कुमार,सदर प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम सिंह,पंचायत अध्यक्ष नीरज कुमार,खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भानु प्रकाश,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुशवाहा,अनिल यादव,युवा प्रकोष्ठ के अमन मंडल,आशीष इत्यादि मौजूद थे |