कांग्रेस का 136 वें स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने किया। परेड की अगुवाई कर रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संयोजक साईं शंकर के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम के आरंभ में वरिष्ठ कांग्रेसी राम मोहन सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम ने की थी। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली। पूर्व महामंत्री मो इनामुल हक, तारकेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, अशोक पासवान, सेवादल प्रदेश महामंत्री बीडी चौरसिया ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के यशस्वी इतिहास, विचारधारा व समृद्ध सिद्धांतों से अवगत करा एं। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्रदेव मंडल, हरि प्रसाद महतो, चंदन सिंह, मो अकरम परवेज, रोहित मणिभूषण, अजीत मालाकार, डॉ कारेलाल यादव, मो कमाल, कार्यालय सचिव राम शंकर सिंह मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चुरम्बा से विपिन कुमार बीड़ी मजदूरों साक्षात्कार ले हैं। बीड़ी मजदूर मोहम्मद जसीम ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन बीड़ी बनाने का काम मिलने के कारण हम उन लोगों को परिवार का भरण पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , पुरे परिवार के लोग मिल कर बीड़ी बनाने का कार्य करते हैं। मोहम्मद जसीम ने बताया की 2004 से बीड़ी बनाने का काम कर रहे है। उनका कहना है की सरकार द्वारा कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है परन्तु उनके पास राशन कार्ड है, जो कि राशन केवल मिलता है

खगड़िया जिला के 4 प्रखंडों को मिला नगर परिषद का दर्जा खगरिया जिला के जिलाधिकारी कार्यालय लेकर चल रहे हैं जहां पर खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा विधिवत घोषणा किया गया तथा प्रपत्र तैयार करके खगरिया जिला के 4 पंचायतों को नगर परिषद का दर्जा देने को कहा गया और नगर परिषद का दर्जा भी दिया गया इनमें से है मानसी प्रखंड अलौली प्रखंड बेलदौर प्रखंड और प्रवक्ता और ठंड इन सभी प्रखंडों को पहले पंचायत में शामिल किया गया था लेकिन नए तरीके से इस पंचायतों को नगर परिषद में तब्दील कर दिया गया जिस बात को लेकर के यहां की जनता में आशा और उम्मीद की किरण दिखते हुए दिख रहा है और इन सभी प्रखंडों के आम पब्लिक का कहना है कि हम लोग को जो सुविधा पहले पंचायत में नहीं मिल रहा था अब हम सब को उम्मीद है कि नगर परिषद होने के कारण हम लोग को और अधिक से अधिक सुविधा मिल सकेगा मैं मोबाइल वाली न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद

बीड़ी मजदूर मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि हम लोग बीड़ी बनाने का कार्य अपने बाप दादा के समय से ही कर रहे हैं लेकिन हम लोगों का बीएफ अकाउंट भी नहीं होने से हम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खासकर हमारा बच्चा जो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करता है इस वैश्विक महामारी करो ना काल में हमारे बच्चों को मिड डे मील के तहत भोजन तक नहीं मिला विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें धन्यवाद

काफी दुख के साथ कहना है कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी के पिताजी का देहांत शुक्रवार को अचानक हो गई इस पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का रो रो कर बुरा हाल है वही उनके पार्थिव शरीर को भागलपुर लाया गया और उनकी छोटी पुत्री द्वारा उनको मुखाग्नि दिया गया एवं बरारी घाट में उनको गंगा लाभ किया गया इस मौके पर मुंगेर ग्रामीण की तमाम सेविका सहायिका बहनों ने गहरी सोच लेती है उनकी मृत आत्मा हेतु शांति हेतु भगवान से विनती की है

गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन के पीछे का सड़क हुआ जर्जर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा नहीं देते हैं अधिकारी इस पर ध्यान खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के पंचायत भवन के पीछे का सड़क इन दिनों जर्जर स्थिति के होने के कारण से भी बदतर हो चुका है लेकिन इस जर्जर स्थिति वाली सड़कों पर किसी भी विभागीय अधिकारी का ध्यान आकृष्ट अभी तक नहीं हो पाया है ना ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि का ही ध्यान इस ओर आकृष्ट हो चुका है बता दें कि यहां के मुखिया कृष्णा यादव जो कि लगातार तीन पंचवर्षीय योजना से मुखिया बने हुए हैं फिर भी सड़क का माल या स्त्री देखना के आम पब्लिक काफी नाराज है और नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि कोई भी विभागीय अधिकारी जो किसी सड़क के माध्यम से आते जाते हैं लेकिन किसी भी अधिकारी का ध्यान अभी तक इस सड़कों पर ध्यान आकृष्ट नहीं किए हैं कभी भी हो सकता है बड़ी हादसा मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद

अलाओ को कमी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा जताया गया नाराजगी खगड़िया जिला में खगड़िया जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार लगभग 60 जगहों पर ठंड को मध्य नजर रखते हुए खगड़िया जिला के 60 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी लेकिन इन दिनों अलाउड में कमी होने के कारण खगरिया के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नाराजगी जताया जा रहा है कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया जा रहा है कि खगरिया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा खगड़िया जिला के 60 जगहों पर धन से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई थी लेकिन इन दिनों अलाव की व्यवस्था में कमी देखी जा रही है जिस बात को लेकर के खगड़िया जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नाराजगी जताई जा रही है और बताई जा रही है कि जिलाधिकारी के द्वारा इस पर दोबारा से ध्यान दिया जाए मैं मोबाइल में रविंद्र कुमार धन्यवाद

कांग्रेस के विधायक छत्रपति यादव के द्वारा सिंधु बॉर्डर पर पहुंचकर खगरिया के किसानों से आंदोलन में सहयोग देने की अपील ************************************* खगड़िया जिला के कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव के द्वारा सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे आंदोलन में पहुंचने के बाद विधायक के द्वारा एक फोटो शेयर करिए किया गया इस शेयर किए गए फोटो के माध्यम से खगरिया जिला के तमाम किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया तथा इसके द्वारा बताया गया कि जल्द से जल्द हम किसानों का बात को भारत सरकार को सुनना होगा और कृषि बिल में सुधार करना होगा मैं मोबाइल से रविंद्र कुमार धन्यवाद

महादलित टोले में फेवर ब्लाक सड़क निर्माण का किया उद्घाटन, बरसात के दिनों में आवागमन में लोगों को होती थी परेशानी : नगर आयुक्त,  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में 8 लाख 19 हजार 5 सौ 40 रुपये की लागत से बनने वाले पेवर ब्लाक सड़क निर्माण का उद्घाटन शनिवार की शाम मुंगेर मेयर  रूमाराज एवं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।  मेयर रूमाराज  ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत यह पेवर ब्लाक सड़क का निर्माण करवाया गया है, जो वार्ड नंबर 1 के बजरंगबली स्थान से अनिल साह, रंजीत मिश्रा के घर होते हुए गीता देवी के आवास तक बनाया गया है तथा महादलित बस्ती में किला परिसर अंतर्गत जोगी मांझी के घर से सामुदायिक शौचालय तक यह पेवर ब्लाक सड़क निर्माण करवाया गया है । सड़क के साथ-साथ वाटर ड्रेनेज के लिए ढका हुआ नाले का भी निर्माण करवाया गया है। निगम आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि सरकार की योजना का लाभ आम आदमी को मिले ,सरकार की यही प्राथमिकता है । महादलित बस्ती में बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी । इसको देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर यह पेवर ब्लाक सड़क का निर्माण कराया गया है । उन्होंने  महादलित बस्ती के लोगों से अनुरोध किया कि सड़क पर कूड़ा कचरा नहीं फेंके। सड़क को साफ सुथरा रखना सभी की जिम्मेवारी है। मौके पर वार्ड नंबर 1 के वार्ड पार्षद तूफानी राऊत, संवेदक पंकज कुमार, समाजसेवी सुबोध वर्मा, वार्ड पार्षद राजेश ठाकुर, राहुल कुमार सहित अन्य थे।