अभियान के दौरान दो अवैध रूप से निर्मित दुकान हटा नगर निगम प्रशासन द्वारा उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ के नेतृत्व में शहर अतिक्रमण मुक्त अभियान मंगलवार को भी चलाया गया। अतिक्रमण मुक्त अभियान एक नंबर ट्रैफिक से पूरबसराय मुख्य सड़क मार्ग पर चलाया गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा बार बार निर्देश का उलंघन किये जाने से परेशानी हो रही है। नगर निगम प्रशासन के लाख अपील और निर्देश का उलंघन किया जाता रहा है। मंगलवार को भी नगर निगम प्रशासन द्वारा फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों के द्वारा लगाए गए बांस बल्ला आदि सामानों को जब्त किया गया। वही दुकानदारों द्वारा निगम ने करीब 5700 रुपए जुर्माना भी वसूला।इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। बस स्टैंड में दो लोगों ने अवैध रूप से कंस्ट्रक्सन कर रखा था।जिसे नगर निगम प्रशासन ने हटाया। उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा बार बार मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाता है। स्थानीय दुकानदार और फुटपाथी दुकानदारों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया जाता है। संबंधित थाना प्रभारी को भी गश्ती के दौरान अतिक्रमण करने वाले कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अभियान में नगर निगम कर्मी , मजदूर के आलावा पुलिस बल तैनात थे।

सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल कार्य किए गए हैं कार्य सही से नहीं करने पर जगह-जगह पानी बह रहा है एवं कई घरों में नल नहीं लगा तो कहीं पॉइंट के पाइप को सीमेंट के द्वारा भलाई कर खड़ा नहीं किया गया इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है ग्रामीणों का कहना है एक तरफ सरकार विकास की बात कहती है दूसरी तरफ ठेकेदार द्वारा लापरवाही बढ़ती जाती है इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा जोगी शर्मा इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे

हवेली खरगपुर के दरियापुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर लोगों से ठगा जा रहा है दलाल के द्वारा कई महीनों पहले पैसा ले चुका है कि प्रधानमंत्री आवास दिला देंगे लेकिन आवाज नहीं मिलने के बाद जब दलाल को कहा गया तो उन्होंने कहा की कुछ महीने और रुक जाइए तू तू मैं मैं होते-होते दो गुटों में मारपीट हो गया किसी तरह मामला को शांत कराया गया

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सुनने के लिए क्लिक करें

सदर प्रखंड मुंगेर स्थित चोरंबा ग्रामवासी बीड़ी मजदूर की सुनो कहानी उसी की जुबानी

खगरिया के अलौली थाने का औचक निरीक्षण डीआईजी राकेश कुमार के द्वारा किया गया और दिया गया कठोर निर्देश खगरिया जिला में क्राइम गतिविधियों को मध्य नजर रखते हुए डीआईजी साहब राकेश कुमार के द्वारा अलौली थाना का औचक निरीक्षण किया गया और वहां पर तमाम लंबित कांडों का बारीकी से जांच किया गया और यहां के तमाम अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि लंबित कांड को जल्द से जल्द निष्पादन कर दिया जाए और खगरिया जिला के जितने भी जिला के अंदर थाने में अपराधी चिन्हित किया गया है उसे वारंटी अभियान चलाकर जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाए ताकि खगरिया जिला के क्राइम को जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाए खगरिया जिला रविंद्र कुमार धन्यवाद

सदर प्रखंड के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत बजरंग बली नगर निवासी पत्रकार रंजीत विद्यार्थी के परिवार पर पड़ोसी सच्चिदानंद परिवार द्वारा हमला मिली जानकारी अनुसार पत्रकार के पड़ोसी सच्चिदानंद पासवान एवं उनके परिवार द्वारा पत्रकार के परिवार पर कूराजलाने मना करने पर विवाद हो गई विवाद इतनी हो गई कि आपस में एक दूसरे में भीड़ गए वही जानकारी अनुसार सच्चिदानंद के परिवार द्वारा पत्रकार परिवार पर ईट पत्थर डंडे बरसाना शुरू कर दिया इस घटना में पत्रकार के परिवार एवं उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हैं जिन का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है थाने दोनों से मिली जानकारी अनुसार दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है अब दोनों तरफ की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

धरहरा(संवाददाता):सरकार के निर्देश के आलोक में कोविड -19 से बचाव हेतु धरहरा यूको बैंक परिसर मे बैंककर्मी एवं उपभोक्ताओं का कोरोना जाँच हेतु शिविर आयोजित की गई।शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के फार्माशिस्ट संतोष कुमार,ए एन एम कुमकुम कुमारी,रीना कुमारी,रितमा कुमारी,राजा कुमार,जितेन्द्र कुमार सभी मौजूद थे,जिसमे जितेन्द्र कुमार ने पीपी कीट पहनकर करीब एक सौ लोगो का कोरोना जाँच किया,जिसमे सभी लोग निगेटिव पाए गए।फार्माशिस्ट संतोष कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में सभी सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर कोरोना जाँच हेतु शिविर लगाया जाएगा,ताकि कोविड - 19 से जनमानस की सुरक्षा की जा सके।

मुंगेर क्षेत्र के तारापुर दियारा पंचायत के मनरेगा मजदूर रमेश भाई को ना ही मनरेगा के तहत कोई काम मिला है और ना ही उनके बच्चे को मिड डे मील के तहत कोई राशि भी उपलब्ध हो पाई है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

एलपीजी गैस एवं डीजल और पेट्रोल के मूल्यवृद्धि पर‌ भाकपा ने जताई विरोध एलपीजी गैस एवं डीजल पेट्रोल में लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां, कंधे पर झंडा लिए हुए आगे-आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर रसोई गैस में मूल्यवृद्धि वापस लो ,डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस लो एवं रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम आदि नारे लगाते हुए किला स्थित भाकपा कार्यालय से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए स्थानीय राजीव गांधी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार ने कहा कि घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर एक माह के अंदर ₹100 प्रति सिलेंडर की मूल्य वृद्धि इस सरकार के गरीब विरोधी चरित्र का प्रमाण है। वही एआईवाईएफ के मशी उद्दीन और लखन कुमार ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल सस्ता थे तब भी मोदी सरकार की सरपरस्ती में तेल कंपनियां लगातार मूल्य वृद्धि कर रही थी और अब तो डीजल पेट्रोल का मूल सौ के पार पहुंचने वाला है। कामरेड संजीवन ,मुकेश एवं शेखर कुमार ने कहा कि जीवन उपयोगी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि सरकार के जनविरोधी चेहरे को बेनक़ाब करता है ।सभा में पारसनाथ प्रिंस कुमार, नूर पप्पू ,मोहम्मद सलाउद्दीन सच्चिदानंद यादव ,बिंदेश्वरी प्रसाद दीन, विजय यादव आदि जुलूस में शामिल थे।