सदर प्रखंड के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत बजरंग बली नगर निवासी पत्रकार रंजीत विद्यार्थी के परिवार पर पड़ोसी सच्चिदानंद परिवार द्वारा हमला मिली जानकारी अनुसार पत्रकार के पड़ोसी सच्चिदानंद पासवान एवं उनके परिवार द्वारा पत्रकार के परिवार पर कूराजलाने मना करने पर विवाद हो गई विवाद इतनी हो गई कि आपस में एक दूसरे में भीड़ गए वही जानकारी अनुसार सच्चिदानंद के परिवार द्वारा पत्रकार परिवार पर ईट पत्थर डंडे बरसाना शुरू कर दिया इस घटना में पत्रकार के परिवार एवं उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हैं जिन का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है थाने दोनों से मिली जानकारी अनुसार दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है अब दोनों तरफ की जांच कर कार्रवाई की जाएगी