सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल कार्य किए गए हैं कार्य सही से नहीं करने पर जगह-जगह पानी बह रहा है एवं कई घरों में नल नहीं लगा तो कहीं पॉइंट के पाइप को सीमेंट के द्वारा भलाई कर खड़ा नहीं किया गया इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है ग्रामीणों का कहना है एक तरफ सरकार विकास की बात कहती है दूसरी तरफ ठेकेदार द्वारा लापरवाही बढ़ती जाती है इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा जोगी शर्मा इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे