एलपीजी गैस एवं डीजल और पेट्रोल के मूल्यवृद्धि पर भाकपा ने जताई विरोध एलपीजी गैस एवं डीजल पेट्रोल में लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां, कंधे पर झंडा लिए हुए आगे-आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर रसोई गैस में मूल्यवृद्धि वापस लो ,डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस लो एवं रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम आदि नारे लगाते हुए किला स्थित भाकपा कार्यालय से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए स्थानीय राजीव गांधी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार ने कहा कि घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर एक माह के अंदर ₹100 प्रति सिलेंडर की मूल्य वृद्धि इस सरकार के गरीब विरोधी चरित्र का प्रमाण है। वही एआईवाईएफ के मशी उद्दीन और लखन कुमार ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल सस्ता थे तब भी मोदी सरकार की सरपरस्ती में तेल कंपनियां लगातार मूल्य वृद्धि कर रही थी और अब तो डीजल पेट्रोल का मूल सौ के पार पहुंचने वाला है। कामरेड संजीवन ,मुकेश एवं शेखर कुमार ने कहा कि जीवन उपयोगी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि सरकार के जनविरोधी चेहरे को बेनक़ाब करता है ।सभा में पारसनाथ प्रिंस कुमार, नूर पप्पू ,मोहम्मद सलाउद्दीन सच्चिदानंद यादव ,बिंदेश्वरी प्रसाद दीन, विजय यादव आदि जुलूस में शामिल थे।
