अभियान के दौरान दो अवैध रूप से निर्मित दुकान हटा नगर निगम प्रशासन द्वारा उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ के नेतृत्व में शहर अतिक्रमण मुक्त अभियान मंगलवार को भी चलाया गया। अतिक्रमण मुक्त अभियान एक नंबर ट्रैफिक से पूरबसराय मुख्य सड़क मार्ग पर चलाया गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा बार बार निर्देश का उलंघन किये जाने से परेशानी हो रही है। नगर निगम प्रशासन के लाख अपील और निर्देश का उलंघन किया जाता रहा है। मंगलवार को भी नगर निगम प्रशासन द्वारा फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों के द्वारा लगाए गए बांस बल्ला आदि सामानों को जब्त किया गया। वही दुकानदारों द्वारा निगम ने करीब 5700 रुपए जुर्माना भी वसूला।इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर का उपयोग किया गया। बस स्टैंड में दो लोगों ने अवैध रूप से कंस्ट्रक्सन कर रखा था।जिसे नगर निगम प्रशासन ने हटाया। उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा बार बार मुख्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाता है। स्थानीय दुकानदार और फुटपाथी दुकानदारों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर लिया जाता है। संबंधित थाना प्रभारी को भी गश्ती के दौरान अतिक्रमण करने वाले कार्रवाई कर अतिक्रमण मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अभियान में नगर निगम कर्मी , मजदूर के आलावा पुलिस बल तैनात थे।