धरहरा (संवाददाता): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई का जन्मदिन धरहरा मे धुमधाम से मनाया गया।बुद्धीजीवी मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष शम्भु सिन्हा ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कर अटल बिहारी वाजपई जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की चर्चा किया।मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, निरंजन ताँती,बंटी सिंह सहित अन्य भाजपाईयो ने वाजपई जी द्वारा भारत मे किये गए चहुमुँखी विकास की सराहना की ।
