हवेली खरगपुर के लगनिया निवासी सुरेन हेब्रोन ने बताया कि वह मजदूर हैं इधर उधर जाकर कमा लेते हैं लेकिन अभी काम नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बीड़ी बनाते हैं क्योंकि बीड़ी में पहले के जैसा लाभ नहीं होता है दिनभर अगर बनाता है तो एक सौ लेकर 150 तक का काम होता है जिससे कि घर परिवार बच्चा का पढ़ाई नहीं हो पाता है मजबूरी में बीड़ी बनाते हैं काम अगर मिलेगा तो काम करेंगे क्योंकि 100 रुपैया में घर चलाना असंभव है सरकार से भी अनुरोध किया कि कुछ रोजगार जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए