खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत महेशपुर थाना क्षेत्र के दुखा टोला गांव में एक किसान के खेत से चोर के द्वारा मोटर सहित स्टेबलाइजर को चुरा ले जाने की घटना गोगरी थाना में लिखित रूप से दे दिया गया है सूचना मिलते ही गोगरी प्रशासन चोरी किए गए मोटर और स्टेबलाइजर की खोज भी में जुड़ चुके हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आम बजट पर मुंगेर सदर प्रखंड अंतर्गत मय पंचायत के तौफिर निवासी किसान संजय यादव ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इस बजट से किसान को कोई फायदा पहुंचने वाला नहीं है।आम बजट में एमएसपी के मूल्यों में वृद्धि कि जहां तक बात है उससे भी बिहार राज्य के किसानों को कोई फायदा नहीं है क्योंकि जब एमएसपी पर अनाज की खरीददारी ही नहीं होगी तो इसका लाभ किसान को कैसे मिलेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

रिटायर शिक्षक प्रेम प्रकाश सिंह के द्वारा आम बजट पर दी गई प्रतिक्रिया को सुने विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मिट्टी का दीवार गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड के बलकुंडा पंचायत में आज दिन के करीब 10:00 बजे के करीब अचानक दीवार गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से बेगूसराय रेफर कर दिया गया है । जिसका इलाज चल रहा है वही मृतक बच्चे का रो कर बुरा हाल देखा जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आंगन में खेल रहे थे जो मिट्टी का बना हुआ था अचानक गिर जाने से 1 बच्चे उसी का जिस का मौत हो गया वहीं दो बच्चे पास में काफी चोटिल भी हो गए हैं जिसका हालत काफी नाजुक बताया जा रहा है उसे बेहतर इलाज करने के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के चंडिका स्थान के चंडिमहतो टोला से विपिन कुमार द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक वृद्ध व्यक्ति से साक्षत्कार लिए , जिसमे उन्होंने बताया कि जो गरीबों का भला करे गरीबों के बारे में सोचे गरीबों की रक्षा करे ऐसा मुखिया चाहिए। वर्तमान में जो गांव के मुखिया है वे सरकारी योजनाओं का लाभ व्यक्तिगत रूप से उठाते है ,जनता को इसका लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने बताया की न तो उनके पास घर है और न ही वृद्धा पेंशन मिलता है। बहुत कठिनाइओं के साथ वे अपना जीवन गुजार रहे हैं।

शिक्षाविद प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने आम बजट को लोकलुभावन बजट बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा पर 6 हजार करोड़ रुपए की कटौती ‌की गई इससे शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आएगी ।नये शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ेगी ।वही मोबाइल और लैपटॉप के दाम बढ़ने से डिजिटल शिक्षा में बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हवेली खड़कपुर के चांद वाले स्थान से मधुबन दरियापुर की ओर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जानलेवा साबित हो सकता है पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना घट सकती है ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से लाखों की लागत से मधुबन गांव के पास खड़कपुर झील जाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था पुलिया साल भर में ही क्षतिग्रस्त हो गया पुलिया के टूटे हिस्से में बड़ा गड्ढा हो गया है कई बार दुर्घटना भी हो चुका है ग्रामीण का कहना है कि घटिया निर्माण की वजह से साल भर में ही पुलिया दम तोड़ दिया ग्रामीण विमल कुमार सत्येंद्र सिंह अविनाश कुमार सहित दर्जनों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया की वजह से दुर्घटना हो रही है लेकिन विभाग की ओर से मर मति नहीं कराया जा रहा है

शाखा सचिव प्रवीण कुमार एवं वि वि भागलपुर श्याम देव भगत से हुई वार्ता का अंश।

रेड क्रॉस सोसाइटी जमालपुर के कार्य प्रशंसनीय - बीडीओ जमालपुर।