रुपेश की सुशासन सम्पोषित हत्या के पश्चात सफेदपोशों को बचाने के लिए छोटे प्यादे ऋतुराज को हत्यारा बताकर नीतीश-सिंघल की जोड़ी ने पुलिस की विश्वसनीयता पर ऐसा बदनुमा दाग लगाया है जिसकी भरपाई मुश्किल है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने दीनदयाल चौक पर गृहमंत्री सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी एस के सिंघल का पुतला दहन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बूढ़े हो चुके नीतीश-सिंघल की अक्षम जोड़ी से बिहार संभल नहीं रहा है इसलिए इन्हें जबरन रिटायरमेंट देते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। श्री केशरी ने नीतीश-सिंघल की जोड़ी को क्रिमिनलफ्रैण्डली जोड़ी करार देते हुए कहा कि रुपेश हत्याकांड, अनुराग हत्याकांड, कांस्टेबल स्नेहा हत्याकांड और भाजपा प्रवक्ता शमशी पर कातिलाना हमला सहित प्रतिदिन घट रही दसियों आपराधिक घटनाओं के असली अपराधियों को लालघर भेजना इनकी प्राथमिकता में है ही नहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भोजपुरी फिल्म के जाने-माने हीरो विक्टर सिंह ने कहा कि पुलिस जैसी रक्षक संस्था पर आम लोगों का भरोसा बड़ी तेज़ी से समाप्त होना सभ्य समाज के लिए चिंतनीय है। अंतर्जातीय अंतर्धर्मीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता और बेरोजगार सेना के प्रांतीय संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि बूढ़े और अक्षम नीतीश-सिंघल की जोड़ी में कब कौन मारा जाए कोई नहीं कह सकता। महिला नेत्री किरण देवी, सोनी सिन्हा, बेबी देवी एवं शोभा देवी ने कहा कि बेलगाम अपराध का सबसे बड़ा खामियाजा हम आधी आबादी को ही भुगतना पड़ता है। मौके पर वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, दयानंद यादव, आजाद शर्मा, मो० तनवीर अख्तर, राहुल सिंह, धीरज कुमार, रितिकेश बिन्द, गोविंद साहनी एवं संजीव वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

दिनांक 6 फरवरी को किसानों द्वारा घोषित बंद का समर्थन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार मुंगेर जिला जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में बंद का समर्थन करेगी जिसमें प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में सफिया सराय मुंगेर भागलपुर सड़क के किनारे किसानों के समर्थन में रैली करेंगे साथ ही सभी प्रखंडों में भी किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी 6 फरवरी को शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आगामी 6 फरवरी को किसानों द्वारा घोषित बंद का समर्थन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में बंद का समर्थन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश महासचिव फैसल अहमद रूमी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने में योगदान देंगे । जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में जाप सफियासराय के पास मुंगेर - भागलपुर सड़क को जाम करेगी ।सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने हेतु आंदोलन में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएंगे ।फैसल अहमद रूमी ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला के सभी किसान बंधुओं एवं नौजवान साथियों से अपील किया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जो आंदोलन किसान भाई चला रहे हैं उसमें अपनी पूरी सहभागिता निभाए । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान और नौजवान को एक साथ किसान के मांगों के समर्थन में तथा इस काला कानून के विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

R J D के युवा नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस बार का बजट किसानों के साथ-साथ मजदूरों एवं छात्र छात्राओं के हित में नहीं है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें

जदयू के वरिष्ठ नेता अफताब आलम ने कहा कि इस बार का बजट मजदूर एवं किसान के हित में नहीं है। बजट में किसान के हित में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री से रिव्यू करने की मांग किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुंगेर के एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने धरहरा थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने गुंडा पंजी,लूट,हत्या,अपहरण,फरारी,सीडी पार्ट वन टू एवं थ्री सहित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात उन्होंने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को लंबित कांडों का त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड अंतर्गत चेतावनी स्थित इंटर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के समय एक लड़की बेहोश हो गई जिसे स्कूली पर्यवेक्षक के द्वारा गोगरी रेफर कर दिया गया जिसका गोरी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है बेहोशी के कारण का भी कोई पता नहीं लग पाया है यही बेहोश लड़की मुश्कीपुर के मोहम्मद की लड़की बताई जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र काली कोसी वाना गवर्नमेंट 48 घंटे तक चलने वाला रामधुनी यज्ञ के लिए 131 कन्याओं के द्वारा जल भरा गया जल भरकर दर्जनों गांव गांव का भ्रमण भी करवाया गया उसके बाद काली को सेवर मोड़ के समीप होने वाले यज्ञ स्थल पर कलश का स्थापना कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड अंतर्गत सदर अस्पताल में बीते दिन नाली में मिले थे लावारिस सलाइन जिस बात की सूचना आज की तरफ हिलते हुए खगरिया स्वास्थ्य विभाग के सी एस अधिकारी को मिली उसके बाद खगड़िया जिला के कई विभागीय स्वास्थ्य इकाई की टीम गोगरी सदर अस्पताल पहुंचे और लावारिस नाली में फेंके हुए सलाइन बोतलों को कब्जे में लेकर जांच में भीड़ चुके हैं जिसके बाद आज खगरिया जिला कृषि अधिकारी के द्वारा गोगरी रेफरल अस्पताल के स्टॉक का भी मिलान किया जा रहा है वही अधिकारी के द्वारा बताया जा रहा है कि इस कार्य में जो व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसका व्यास का भी मिलान किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।