रुपेश की सुशासन सम्पोषित हत्या के पश्चात सफेदपोशों को बचाने के लिए छोटे प्यादे ऋतुराज को हत्यारा बताकर नीतीश-सिंघल की जोड़ी ने पुलिस की विश्वसनीयता पर ऐसा बदनुमा दाग लगाया है जिसकी भरपाई मुश्किल है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने दीनदयाल चौक पर गृहमंत्री सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी एस के सिंघल का पुतला दहन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बूढ़े हो चुके नीतीश-सिंघल की अक्षम जोड़ी से बिहार संभल नहीं रहा है इसलिए इन्हें जबरन रिटायरमेंट देते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। श्री केशरी ने नीतीश-सिंघल की जोड़ी को क्रिमिनलफ्रैण्डली जोड़ी करार देते हुए कहा कि रुपेश हत्याकांड, अनुराग हत्याकांड, कांस्टेबल स्नेहा हत्याकांड और भाजपा प्रवक्ता शमशी पर कातिलाना हमला सहित प्रतिदिन घट रही दसियों आपराधिक घटनाओं के असली अपराधियों को लालघर भेजना इनकी प्राथमिकता में है ही नहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भोजपुरी फिल्म के जाने-माने हीरो विक्टर सिंह ने कहा कि पुलिस जैसी रक्षक संस्था पर आम लोगों का भरोसा बड़ी तेज़ी से समाप्त होना सभ्य समाज के लिए चिंतनीय है। अंतर्जातीय अंतर्धर्मीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता और बेरोजगार सेना के प्रांतीय संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि बूढ़े और अक्षम नीतीश-सिंघल की जोड़ी में कब कौन मारा जाए कोई नहीं कह सकता। महिला नेत्री किरण देवी, सोनी सिन्हा, बेबी देवी एवं शोभा देवी ने कहा कि बेलगाम अपराध का सबसे बड़ा खामियाजा हम आधी आबादी को ही भुगतना पड़ता है। मौके पर वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, दयानंद यादव, आजाद शर्मा, मो० तनवीर अख्तर, राहुल सिंह, धीरज कुमार, रितिकेश बिन्द, गोविंद साहनी एवं संजीव वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
