हवेली खड़कपुर के चांद वाले स्थान से मधुबन दरियापुर की ओर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जानलेवा साबित हो सकता है पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना घट सकती है ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से लाखों की लागत से मधुबन गांव के पास खड़कपुर झील जाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था पुलिया साल भर में ही क्षतिग्रस्त हो गया पुलिया के टूटे हिस्से में बड़ा गड्ढा हो गया है कई बार दुर्घटना भी हो चुका है ग्रामीण का कहना है कि घटिया निर्माण की वजह से साल भर में ही पुलिया दम तोड़ दिया ग्रामीण विमल कुमार सत्येंद्र सिंह अविनाश कुमार सहित दर्जनों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया की वजह से दुर्घटना हो रही है लेकिन विभाग की ओर से मर मति नहीं कराया जा रहा है
