बिहार राज्य के जिला मुंगेर के चंडिका स्थान के चंडिमहतो टोला से विपिन कुमार द्वारा मोबाइल वाणी के माध्यम से एक वृद्ध व्यक्ति से साक्षत्कार लिए , जिसमे उन्होंने बताया कि जो गरीबों का भला करे गरीबों के बारे में सोचे गरीबों की रक्षा करे ऐसा मुखिया चाहिए। वर्तमान में जो गांव के मुखिया है वे सरकारी योजनाओं का लाभ व्यक्तिगत रूप से उठाते है ,जनता को इसका लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने बताया की न तो उनके पास घर है और न ही वृद्धा पेंशन मिलता है। बहुत कठिनाइओं के साथ वे अपना जीवन गुजार रहे हैं।
