खाद आपूर्ति विभाग ने भेजा सर आगरा चावल भी रेट सहित ग्रामीण हुए आक्रोशित जन वितरण प्रणाली को सर आगरा चावल भेजने के बाद जन वितरण प्रणाली के दुकानदार जय प्रकाश सिंह चावल भेजा गया चावल को देखते ही आग बबूला हो गए वहीं ग्रामीण भाई इकट्ठा होकर उस भेजे गए चावल को विरोध करने लगे मामला को देख जयप्रकाश डीलर के द्वारा गोगरी एवं शशि भूषण को फोन कर बुलाया गया उसके बाद भेजें चावल को देखते ही शशि भूषण के द्वारा उसे वापस करने की बात कही वहीं आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाया कर घर भेज दिया गया खगरिया मोहल्ला न्यूज़ रविंद्र कुमार धन्यवाद
झपट्टा मार चोर ने उड़ाई महिला के चैन जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर थाना क्षेत्र के सपा ढाला के समीप मानसी से उझारी घर जाने के क्रम में महिलाओं से चोर गिरोह के द्वारा झपट्टा माल का उस का सोने का चैन छीन लिया गया मौके पर पहुंचकर महेश को पुलिस जांच में जुड़ चुकी है वहीं महिला पूनम देवी पति स्वर्गीय सुनील गुलछाड़ी निवासी निवासी बताए जा रहा है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ प्रेम रविंद्र कुमार धन्यवाद
Transcript Unavailable.
धरहरा(संवाददाता):-सरकार कोरोना महामारी को कम करने के लिए जहां बिहार मे पूर्ण लाँकडाउन लागू की है ।इसी कडी़ मे जिला प्रशासन ने सरकार के इस निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए अपनी पूरी सजगता से लाँकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने में जुटी है,जिसका परिणाम है कि कोविड-19 का प्रकोप दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है।धरहरा प्रखंड मे भी लाँकडाउन का असर दिखने से कोविड-19 का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार संख्या मे कमी दिखाई पड़ने लगा है । कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी की रफ्तार भी दिन - प्रतिदिन घटने से लोग राहत महसूस करने लगे है ।रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए 179 लोगो ने आरटीपीसीआर वह एन्टीजन की कोरोना जाँच मे 02 पोजेटिव पाए गए ।धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव लोगो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि संक्रमन अधिक लोगों में न फैले और संक्रमित ब्यक्ति का सही से उपचार हो सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के चिकित्सक डाँ एन के मेहता एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सामाजिक दूरी के तहत प्रखंड के एक 179 लोगो में आरटीपीसीआर के माध्यम से 41 तथा एन्टीजन के माध्यम से 138 लोगों का कोरोना जाँच हुआ जिसमे 02 लोग कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से प्रखंड के लोगो को बचाया जा सके ।
सीओ शंभू मंडल बने किचन का प्रभारी। डीसीएलआर,बीडीओ,ईओ ने लिया जायजा।
लॉकडाउन से कारु दास मर्माहत खबर प्रकाशित होने पर पीएम स्वनिधि योजना अधिकारी ने लिया संज्ञान।
दुकानदारों के द्वारा जनता का शोषण सुनने के लिए क्लिक करें
कोरोना और लॉक डाउन के कारण बिहार के कलाकारों की आर्थिक स्थिति हुई दयनीय बाफ्टा के फाउंडर प्रेसिडेंट हीरो राजन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर आर्थिक तंगी से जूझ रहे कलाकारों को सहायता राशि देने की गुहार लगाई कोरोना महामारी और लॉक डाउन ने बड़ी संख्या में लोगों को बेरोजगार किया है। इसकी मार से फ़िल्म और टीवी में काम करने वाले बिहार के कलाकार भी अछूते नहीं हैं। खास तौर पर चरित्र भूमिकाएं करने वाले कलाकारों की आमदनी पर लॉकडाउन के कारण भारी असर पड़ा है। कोविड 19 को लेकर बिहार में पिछले कुछ सप्ताह से लॉकडाउन है जिससे कलाकार भी आर्थिक तंगी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में ये कलाकार अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पाने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें तमाम मूलभूत चीजों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाबत बाफ्टा के फाउंडर प्रेसिडेंट हीरो राजन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है जिसमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे कलाकारों को सहायता राशि देने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि बिहार के कलाकारों का एक बड़ा समूह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ऐसे में इन कलाकारों के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है। राजन कुमार ने पत्र में लिखा कि ये कलाकार रोज कमा कर खाने वाले लोग हैं जो कहीं जाकर मदद के लिए अपना हाथ भी नहीं फैला सकते हैं। यही कारण है कि बहुत से कलाकार दो वक्त की रोटी की समस्या के बावजूद चुप हैं। ऐसे वक्त में सरकार से गुजारिश है कि वह इस कलाकार वर्ग की सुध ले। बिहार सरकार को कलाकारों के लिए कुछ सहयोग राशि का इंतजाम करना चाहिए। आगे पत्र में राजन कुमार ने अपील की है कि कलाकारों के लिए शीघ्र सम्मानजनक आर्थिक सहायता की घोषणा की जाए और इस घोषणा पर जल्द अमलीजामा पहनाया जाए ताकि आर्थिक तंगी की मार झेल रहे कलाकारों को कुछ मदद मिल सके। आपको बता दें कि इस कोरोना काल मे हीरो राजन कुमार को भी गहरा सदमा लगा है। उन्होंने हाल ही में अपने जीजा जी श्री राजेश कुमार को खो दिया है। उसके बावजूद बाफ्टा के अध्यक्ष होने की वजह से वह कलाकारोँ को मदद पहुंचाने का प्रयास अपनी ओर से कर रहे हैं। पिछले वर्ष लॉक डाउन के दौरान भी उन्होंने काफी लोगों की सहायता की थी लेकिन इस बार यह लॉक डाउन बढ़ता जा रहा है ऐसे में बिहार सरकार को भी आगे आना चाहिए। हाल ही में हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार की ऎक्ट्रेस मोनिका कांति कोरोना संक्रमित हो गई थीं, राजन कुमार ने बड़ी मुश्किलों से उन तक मदद पहुंचाई। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय से कोरोना लॉक डाउन से पहले राजन कुमार ने एक मीटिंग भी की थी जिसमें बिहार के कलाकारों के स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर बातचीत हुई थी और उन्होंने आश्वासन दिया था कि बिहार के तमाम कलाकारों की सेहत सम्बन्धी सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इसी के साथ राजन कुमार आरटी पीसीआर टेस्ट (RT-PCR test) करने और करवाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। खुद उन्होंने कई बार यह जांच करवाई। उनका मानना है कि बहुत से लोग कोरोना जांच से डरते हैं मगर वह उन्हें समझाते हैं कि जांच जरूरी है तभी तो इलाज संभव है। राजन कुमार ने कहा कि पिछले साल आई कोरोना महामारी के बाद से कलाकारों की आर्थिक स्थिति और दयनीय हो गई है। लॉकडाउन के समय जब कलाकारों की आमदनी नहीं होती है तो घर का राशन, मकान का किराया, परिवार के सदस्यों का इलाज, बिजली बिल समेत तमाम बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बिहार सरकार इन कलाकारों की ओर ध्यान दे। राजन कुमार ने आगे कहा कि कोरोना अब काल बनकर आया है इसलिए मैं सभी लोगों से यह कहना चाहूंगा कि प्लीज़ आप अपने घरों से बाहर न निकलें औऱ सुरक्षित रहें, मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
अवैध उत्खनन के कारण आम जनता परेशान सुनने के लिए क्लिक करें
सरकार के द्वारा घटिया किस्म का चावल देने से जनता नाराज सुनने के लिए क्लिक करें
