धरहरा(संवाददाता):-सरकार कोरोना महामारी को कम करने के लिए जहां बिहार मे पूर्ण लाँकडाउन लागू की है ।इसी कडी़ मे जिला प्रशासन ने सरकार के इस निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए अपनी पूरी सजगता से लाँकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने में जुटी है,जिसका परिणाम है कि कोविड-19 का प्रकोप दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है।धरहरा प्रखंड मे भी लाँकडाउन का असर दिखने से कोविड-19 का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार संख्या मे कमी दिखाई पड़ने लगा है । कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी की रफ्तार भी दिन - प्रतिदिन घटने से लोग राहत महसूस करने लगे है ।रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए 179 लोगो ने आरटीपीसीआर वह एन्टीजन की कोरोना जाँच मे 02 पोजेटिव पाए गए ।धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव लोगो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि संक्रमन अधिक लोगों में न फैले और संक्रमित ब्यक्ति का सही से उपचार हो सके।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के चिकित्सक डाँ एन के मेहता एवं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सामाजिक दूरी के तहत प्रखंड के एक 179 लोगो में आरटीपीसीआर के माध्यम से 41 तथा एन्टीजन के माध्यम से 138 लोगों का कोरोना जाँच हुआ जिसमे 02 लोग कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से प्रखंड के लोगो को बचाया जा सके ।
