बिहार राज्य के ग्राम लक्ष्मीपुर के जिला मुंगेर से जोगिन्दर पासवान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद है। जिस कारण से उनके घर में राशन के ना होने से खाने में दिक्कत हो रही है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुबोध कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनका हमेशा तबियत ख़राब रहता है। वह कहते हैं कि जिस कारण से उनका काम काज सही से नहीं हो पता है और अभी उनके घर में खाने के लिए राशन भी नहीं है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से अंकित चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धनेश्वर निराला से किया गया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि वह फल की दुकान लगाया करते थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण पुलिस वाले ठेला लगाने नहीं देते। जिस कारण से उनके घर में आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है और खाने के लिए राशन भी नहीं है

बिहार राज्य के सदर प्रखंड के तारापुर दियारा मुंगेर जिले अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से धनेश्वर प्रसाद से किया गया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि वह जूस विक्रेता हैं और लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार बंद है। जिस कारण से उनकी घर कि आर्थिक स्थिति सही नहीं है और साथ ही खाने की भी दिक्कत हो रही है

बिहार राज्य के ग्राम शेरपुर जिला मुंगेर से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पति का रोजगार लॉकडाउन के वजह से बंद हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से बबिता देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पति मजदूरी करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण मजदूरी बंद हो गई। जिसके चलते उनके घर में आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है

खगरिया ब्यूरो रविंद्र कुमार खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के सीएससी अस्पताल में शिविर लगाकर कोविड-19 का वचन दिया जा रहा है इस बात की जानकारी चिकित्सा प्रभारी के द्वारा दी गई चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि यहां के ग्रामीणों को अब तक 300 लोगों को कोविड-19 का वचन दिया जा चुका है बहुत सारे ऐसे भी व्यक्ति बचे हुए जिसको अभी कोविड-19 का बेसन लगना बाकी है सभी को सफलतापूर्वक कोविड-19 वैक्सिंग लगाया जा रहा है

खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के पास रहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपरपति गांव में आज सुबह बुधवार के 6:30 बजे के करीब 1 आपराधिक घटना हुई है इस घटना में नवीन कुमार यादव पिता लालू यादव के इस घटना में मारे जाने की खबर है घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है वहीं मृतक के परिजनों में रो रो कर बुरा हाल हो गया है सभी ग्रामीण सब को देखने के लिए कट्ठा हो चुके हैं वहीं थाना प्रभारी अमलेश कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक नवीन कुमार यादव के विरुद्ध पसरा थाना में भी कई कांड दर्ज करवाए गए हैं और यह एक अपराधी प्रवृत्ति की बताया जा रहा है

खगरिया ब्यूरो रविंद्र कुमार खगड़िया जिला के महत्वपूर्ण अटोलिया गांव में मिट्टी के दीवार गिरने से चार बच्चे दब गए जिसमें से दो की हालत बहुत गंभीर बताया जा रहा है उन चारों घायल बच्चों को खगरिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है चारों बच्चों अंकित कुमार शिवम कुमार रोहित कुमार छोटू कुमार बताया जा रहा है जिसमें से अंकित कुमार और शिवम कुमार को बेगूसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है वही पता चल रहा है कि अंकित कुमार का मृत्यु हो चुका है और उसके परिवार में रो रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा अंकित कुमार के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच चुके हैं

धरहरा (संवाददाता):- सोमवार की बीति रात्रि धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में कैलाश पंडित की पुत्री की शादी समारोह में अवैध देशी कट्टा से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल का मामला प्रकाश मे आया है। ग्रामीण बताते है कि रविवार को कैलाश पंडित की बेटी का विवाह था जिस वक्त वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी विवाह समारोह में शामिल कुछ युवा वरमाला स्टेज पर चढ़ कर देशी कट्टा से हर्ष फायरिंग करने लगा, जिससे वहां मौजूद बाराती पक्ष व सराती पक्ष में भय ब्याप्त हो गया। विदित हो कि सरकार जहाँ बिहार में पूर्ण लाँकडाउन स्थापित कर कोरोना महामारी से आवाम की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है तो वहीं अमारी गांव में एक शादी समारोह में लाँकडाउन का खुलेआम उल्लंघन करते लोग दिखे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।