बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के आज कोविड जाँच के लिए एंटीजन 96,आरटीपीसीआर 20 व ट्रूनेट 10 कुल 126 लोगों के स्वाव लिया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 126 लोगों के सैम्पल लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए।फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले 10 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

धरहरा(संवाददाता):-सरकार लाख कोशिश कर ले परंतु पथ निर्माण विभाग मुगेंर के पदाधिकारीयो एव संवेदक अपने कार्य प्रणाली मे कोई सुधार लाने को तैयार नही दिख रहे है।धरहरा मे वसौनी से फुलका मुख्य पथ का निर्माण जैसे-तैसे कछुए की चाल से होने के कारण आए -दिन दुर्धटना होती रहती है । धरहरा मुख्य बाजार मे आधा - अधुरा नाला का निर्माण से लोग परेशान है।जो नाला का निर्माण हुआ है दुकानदार के दुकान की तरफ खाई बनी हुई है जिससे दुकान मे खरीदारी करने एवं अन्य जरुरी कार्य करने वाले को खाई तड़प कर जाना पड़ता है जिसमे कई लोग खाई मे गिरने से जख्मी भी हो गए,परंतु संवेदक को गढ्ढे को भरने की याद अब तक नही आई है जिससे ग्रामीणो मे पथ निर्माण विभाग से जुडे़ पदाधिकारीयो एवं संवेदक के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।समाजसेवी सज्जन मिश्रा ने बताया कि पथ निर्माण विभाग मुगेंर के पदाधिकारी एवं संवेदक की उदासीनता के कारण आज धरहरा बाजार मे नाला निर्माण का कार्य पूर्ण नही हो पाया है और संवेदक ने धरहरा बाजार की सड़क को उखाड़ कर कीचड़ युक्त कर दिया जिससे आने-जाने वाले राहगीरो एवं दुकानदारो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।धरहरा के व्यवसाईयो ने जैसे-तैसे कछुए की चाल से बन रहे फुलका-वसौनी पथ की जाँच की माँग जिलाधिकारी रचना पाटिल से किया है ताकि समय अवधि एवं प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो सके ।

खगड़िया जिला मानसी के एनएच 31 पर खगड़िया-मानसी थाना क्षेत्र के के 5 किलोमीटर ढ़ाला के पास भीषण सड़क हादसा , घटना में नव दंपत्ति दुल्हा व दुल्हन बुरी तरह जख्मी स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया गया है। जहाँ प्राथमिक ईलाज के लिए पटना रेफर किया गया घायल दूल्हे की पहचान बेगूसराय के विरपुर निवासी जयजय राम के पुत्र कुणाल के रूप मे किया गया ही वही नव दुल्हन की पहचान भागलपुर जिला के थाना बिहपुर से सादी कर घर जा रही थी! घटना तेज हवा के वर्षा कारण चलक गाड़ी का नियंत्रण खो दिया ओर गढ़े मे जाकर पेड़ से जा टकराई जिसमे दोनों नव जोड़ी घायल हो गया

हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट का मामला सरपंच के पास पहुंचा पंचायत के सरपंच महोदय ने दोनों पक्षों को बुलाकर और ग्रामीणों के सहयोग से पंचायती किया शराबी दोषी पाया गया उन्हें कहा गया कि इस बार आप को बांड भरा कर छोड़ दिया जा रहा है अगर आप फिर से गलती करते हैं तो आप पर कानून करवाई किया जाएगा

केसर ए हिन्द की जमीन अतिक्रमण शुरू खगड़िया/परबत्ता /संवाददाता गुरुदेव कुमार खगड़िया/परबत्ता बाजार स्थित मछली हाट रूबी मसाला के दुकान के पास दो पक्षों में मारपीट बुधवार की सुबह *हुआ। मामल क्या है* जिसमे की दो पक्षो में जो मारपीट हुआ था वह मारपीट केसर ए हिन्द की जमीन पर लगातार खंभ खुट्टा गार कर अतिक्रमण किया जा रहा है। वही झगड़े की मामल परबत्ता थाना तक पहुचे जिसमे की दोनो पक्षो के द्वारा दिया गया है।मौके एस आई धर्मदेव राम ने के द्वारा जो केसर ए हिन्द की जमीन से हट कर देने को कहा गया था।लेकिन जो खंभ एव खुट्टा गारा गया है वह जमीन केसर ए हिन्द की जमीन में लगातार दिया जा रहा है। जहाँ मुख्यालय में बने स्टाल के आगे भी खंभा एव खुट्टा गार कर चदरा चढ़ाया गया है। वही सोशल मीडिया पर भी खंभा खुट्टा गारते हुए हुआ था फ़ोटो वायरल। मौके पर सीओ ने बताया कि जांच कर मामले को दर्ज किया जाएगा।

जिधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कार्यपालक अधिकारी जलामपुर के ज्वलरी दुकान को किया शील खगड़िया जिला गोगरी अनुमंडल के जमालपुर बजार के अर्चना जव्लोर्स को लॉकडाउन प्रोटोकॉल का उलंघन कर दुकान खोलने का विडिओ वना कर किसी ने जिलाधिकारी को भेजा था जिसके बाद गोगरी नगर पंचयात के कार्यपालक अधिकारी आदित्य कुमार के गठित टीम को निर्देश पर जमालपुर बजार के अर्चना ज्वलरी दुकान के मालिक को लॉकडाउन नियमों को ताख पर रख प्रशासन के आँखो मे धूल झोक कर दुकान के अंदर ग्राहक को बे थाना महगा पड़ा नगर पंचयात के कार्य पालक आधीकरी ने दुकान को शील करते हुए ₹ 11000 का चलान किया गया, वही जमालपुर बजार मे बिना मास्क के लोगों से भीं चलना किया गया इतना ही नहीं बजार मे बिना हेलमेट के बाईक चलक से भीं चलना किया गया,आज शक्ति से पालन कराते देख बजार मे काफी हरकम्प देखा गया, मोके पर सजग दिखे अधिकारी नगर कार्यपालक अधिकारी आदित्य कुमार, गोगरी अंचलाधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, विडिओ अजय कुमार, सदर एस डी ओ चंद्रकिसौर, मो सफीक, गोगरी थाना अध्ययक्ष पवन कुमार की मजबूत टीम दिखे!

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से निर्मला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कि वह बहुत गरीब है ,उनके दो बेटे है काम चल नहीं रहा है। उनका कहना है कि बहुत दिक्कत हो रही है जीवन यापन में इसलिए वह चाहती हैं कि उनकी मदद की जाये

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से राधा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो चूका है। जिस कारण से उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब चल रही है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से राम रतन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतें है कि बहुत सारी समस्या आ रही है क्यूंकि लॉकडाउन के कारण काम बंद है। जिस कारण खाने पिने में भी बहुत दिक्कत हो रही है। इसलिए मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ राशि दे कर सहायता की जाये

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अकाशवाणी मुम्बई से हीरो राजन कुमार का आधे घंटे का स्पेशल प्रोग्राम भगवान बुद्ध पर उनकी ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक प्रस्तुति को रेडियो के लाखों श्रोताओं ने पसन्द किया हीरो राजन कुमार के लिए इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा एक नेक सौगात लेकर आया।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 26 मई को अकाशवाणी मुम्बई से हीरो राजन कुमार ने भगवान बुद्ध और बोधगया बिहार की महत्ता पर चर्चा की। अभिनेता राजन कुमार का यह आधे घन्टे का प्रोग्राम लाखो लोगों ने सुना। हीरो राजन कुमार ने सभी को बुद्धपुर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा पर्व की बहुत खास अहमियत रही है. इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था और उन्हें बोध गया बिहार में ज्ञान प्राप्त हुआ था। हीरो राजन कुमार ने बताया कि 26 मई को अकाशवाणी मुम्बई से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनका जो प्रोग्राम टेलीकास्ट हुआ तो काफी लोगों ने सुना। रेडियो के लिए काम करने एक अलग ही अनुभव रहा। बिहार पुत्र हीरो राजन कुमार कई बार बोधगया गए हैं। अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो मुम्बई के लिए बुद्धपुर्णिमा पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मैंने महात्मा बुद्ध पर कई पुस्तकों का गहरा अध्धयन किया, उनकी जिंदगी के बारे में बहुत शोध किया तो उनके जीवन और उनकी जीवन शैली का मुझपर कहीं गहरा प्रभाव पड़ा। भगवान बुद्ध के उपदेश अपने जीवन मे अपनाकर इंसान सच्चे रास्ते पर चल सकता है। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार ने बताया कि उनके कई फैन्स के उनके पास फोन आए और लोगों ने इस प्रस्तुति को बेहद सराहा। खास कर उर्दू शब्दों के सही सही उच्चारण के बारे में भी बताया।