चौथम प्रखंड कार्यालय में करुणा शंकर अम में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए क्या किया शोक सभा का आयोजन खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में पत्रकार और प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य ग्रामीण व्यक्तियों के द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया और मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से अंकित राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि 13 जून को वाहन मालिकों के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पालन न करते हुए धज्जियाँ उड़ाई गई और सड़कों में वाहन लगाए जा रहे थे और भेंड़ बकरियों की तरह यात्रियों को बसों में भीड़ करवा रहे थे । जब इस खबर को जिलाधिकारी रचना पाटिल को सुचना दी गई। तब जिलाधिकारी ने सुचना को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता को सभी वाहन को जाँच करने के आदेश दिए। खबर का असर यह देखने को मिला कि वाहन में बढ़ रहे यात्रियों को कम किया और सभी वाहन मालिकों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया
नरेश आनंन्द
धरहरा (संवाददाता):- रविवार को जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा एवं चचेरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया।सारोबाग पंचायत के खिरोधरपुर निवासी रूपलाल गोप व उसके बेटे को राकेश गोप ने अपने अन्य दो भाईयों के साथ मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। रूपलाल गोप ने धरहरा थाना में तीन लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन देते हुए बताया कि हमलोग तीन भाई है जब हमलोग बड़े भाई रामलखन गोप के पास पैत्रिक सम्पत्ति के बंटवारे की मांग की तो मेरे बड़े भाई के तीनों पुत्र राकेश गोप,ललटू गोप, चिट्टू गोप ने मुझे एवं मेरे पुत्र अभिषेक को लोहे के रड व हथियार के बट से मारा , जिससे मेरा सिर लहुलुहान हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पुत्र अभिषेक के साथ भी उन तीनों भाइयों ने मारपीट किया, जिससे मेरे पुत्र के दाहिना हाथ जख्मी हो गया तथा उन तीनों भाइयो ने मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करते हुए हथियार से हवाई फायरिंग की एवं जान से मारने की भी धमकी दिया। घायल पीड़ित पक्ष के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में अपना प्राथमिक उपचार कराया। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
*गंगा नदी के प्रतिबंधित बालू से एप्रोच पथ तो धराशाई होगा ही बाढ़-कटाव भी भयावह होगा - केशरी* एसपी सिंगला कम्पनी द्वारा खनन विभाग एवं वन विभाग से घालमेल कर एप्रोच पथ निर्माण के लिए गंगा नदी के दसों हजार ट्रक प्रतिबंधित बालू के उपयोग से एप्रोच पथ तो धराशाई होगा ही बाढ़-कटाव भी भयावह होने वाला है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुंगेर गैंगेटिक डॉल्फिन क्षेत्र में एनजीटी द्वारा गंगा नदी से बालू उत्खनन पर रोक के बावजूद सिंगला कम्पनी द्वारा धड़ल्ले से सफ़ेद बालू उत्खनन कराने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि जिला खनन पदाधिकारी की संदिग्ध भूमिका सवालों के घेरे में है जिनको एक महीने से इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी कुछ लाख रुपए का अर्थदंड लगाकर उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध रखी है तो डीएफओ को पता भी नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेर को गैंगेटिक डॉल्फिन क्षेत्र घोषित कर रखा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि सिंगला कम्पनी, खनन विभाग, वन विभाग और एनएचएआई की इस चौकड़ी से राष्ट्रीय परियोजना रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ को धराशाई होने से बचाने तथा बाढ़-कटाव की भयावहता से करोड़ों के जान-माल की क्षति को रोकने हेतु एनसीपी सड़कों पर उतरने के साथ-साथ जनहित याचिका भी दायर करने जा रही है।
नरेश आनंन्द
मुंगेर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में सुधार, 14292 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 13942 हुए हैं स्वस्थ्य -आज मिले और 25 कोरोना संक्रमित - कोरोना जांच के लिए लिया गया कुल 572081 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 11 जून| मुंगेर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी सुधार हुआ है| बावजूद इसके शुक्रवार को कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें 22 पुरुष और 3 महिला हैं। शुक्रवार तक जिले में कुल 14292 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 13942 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। जिले भर में शुक्रवार तक कुल 109 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। इसके अलावा मुंगेर से बाहर जिले के कुल 15 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर स्वस्थ्य हो रहे- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी सुधार हुआ है। कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जीतकर स्वस्थ्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में शुक्रवार तक कुल 1515 मरीज भर्ती हुए। इनमें से अभी 1 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हैं जबकि किसी मरीज को दूसरी जगह रेफर भी किया गया है। शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं किए गए हैं। अभी कुल 241 एक्टिव केस है- उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 572081 लोगों का सैम्पल लिया गया है। इनमें से अभी कुल 241 एक्टिव केस है। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछली तारीख तक कुल 2880 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछली तारीख तक कुल 600 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में पिछली तारीख तक कुल 89 लोगों का सैम्पल लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से लॉक डॉउन को समाप्त करने का निर्णय लेते हुए 9 जून से अनलॉक 1 की शुरुआत की गई है। इसमें सामान्य लोगों के साथ - साथ व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए ढेर सारी सुविधाएं दी गई हैं । जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ कम हुआ है बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है| इसलिए सभी जिलेवासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावे सभी लोग अपने हाथों कि नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अनलॉक 1 के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड में मोबाइल चुरा कर भाग रही थी 14 वर्ष की लड़की छोटी कुमारी भागते हुए जब लोगों ने देखा तो उसे पकड़ लिया लोगों ने बताया कि 9 नंबर वार्ड में कई घर का सामान चोरी हो चुका है लेकिन चोर पकड़ा नहीं रहा था लड़की को मारपीट करके सरपंच साहब के पास लाया गया उसके बादल डराने धमकाने के बाद लड़की ने कई राज खोला चोरी करने का तरीका सुनकर सरपंच महोदय एवं ग्रामीण दंग रह गया लड़की ने कबूला कि वह कई मोबाइल और जेवर घरेलू वस्तु चोरी कर चुकी थी लड़की के माता-पिता के सामने उन्हें उठक बैठक थूक चटा कर छोड़ दिया गया उसे ही दादा दिया गया कि आज के बाद कोई भी शिकायत नहीं आना चाहिए अन्यथा कानून करवाई किया जाएगा
फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में गरूवार को 287 लोगों को स्वाव सैम्पल कोविड जाँच के लिए लिया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन 210,rt-pcr 67 व ट्रुनेट 10 कुल 287 लोगों का स्वाव सैम्पल किया गया।एंटीजन जांच में कोई संक्रमित नहीं पाए गए।वहीं rt-pcr 67 जो जाँच के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर व ट्रुनेट 10 जो जाँच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजा जाएगा।
फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में गरूवार को 150 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएचसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 आयु के 130 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 20 कुल 150 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
