फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में मंगलवार को 10 लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

मंगलवार को बरियारपुर टीनबटिया चौक पर संघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहाँ आने जाने वाले वाहनों की जाँच की गई।वाहन जाँच का नेतृत्व एस आई ललन राम कर रहे थे।जाँच के क्रम में दो बाइक चालकों को पकड़ा गया, जिनसे ₹1000 जुर्माना दंडस्वरूप वसूल कर मुक्त किया गया।वही वाहन चलाते समय चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने की अपील की गई। इधर, सघन वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देखते ही कई वाहन चालक दूर से ही बाइक घुमाकर भागते दिखे। 

नरेश आनंन्द

राजद जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु ने देश में पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए कहा कि देश में जब से एनडीए की सरकार आई है। महंगाई चरम पर है ।कोरोना काल में आर्थिक मार से त्रस्त आम लोगों को अभी राहत भी नहीं मिली कि बढ़ती महंगाई से आमजन और खास सभी परेशान हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवादाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि बबिता देवी जो असहाय महिला है उनकी तबियत खराब चल रही और उनके इलाज के लिए पैसे घट रहे थे इस से सम्बंधित एक खबर को विपिन कुमार के द्वारा मोबाइल वाणी पर प्रसारित की गयी थी। खबर के प्रसारण के बाद असर यह देखने को मिला की मोबाइल वाणी कम्युनिटी मीडिया चैनल एवं आइडियल यूथ फॉर रेवोलेंटरी चेंज संस्था के द्वारा ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की गयी है। इस कार्य के लिए महिला ने  मोबाइल बाणी की टीम एवं विपिन कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया

सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के बढ़िया वैज्ञानिक मुकेश कुमार द्वारा मौसम विभाग से ली गई जानकारी दिया गया इसमें उन्होंने बताया कि अगले 4 दिनों तक मौसम काफी खराब रहेगी बारिश होने की संभावना है और बारिश होगी इसलिए आप लोग किसान भाइयों से अनुरोध है कि बेवजह घर से बाहर ना निकले सतर्क रहें किसी भी समय ठंड के गिर जाए इसलिए काम हो तो कि आप लोग घर से बाहर निकले अन्यथा बाहर ना निकले

सोमवार को सदर अस्पताल मुंगेर ब्लड बैंक में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रक्त रक्तदान दिवस पर 14 जून 2021 को रक्तदान कार्यक्रम आयोजन किया गया और अपने कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर मानव हित में काम करने का काम किए इसकी जानकारी डॉक्टर फैजल उद्दीन ने दिऐ

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सोमवार को मुंगेर में दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दी उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों में काफी कमी पाई जा रही है पर अभी भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है सावधान रहना है तभी इस महामारी से हम बच सकेंगे

सुनते ही हुआ मूसलाधार बारिश और 14 नंबर रोड हुआ झीलों में तब्दील खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर 14 नंबर रोड स्थित इमली तक के रोड पर मानसून के कारण हुई बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देख आने जाने वाले को काफी हो रही है परेशानी यहां पर चित्र के माध्यम से आप देख सकते हैं कि किस तरह से आम नागरिक पानी में प्रवेश करके आने-जाने का काम करते हैं हालांकि नगर पंचायत जमालपुर के कार्यपालिका अधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा बताया गया है कि कहीं भी बारिश का पानी अगर जमा होता है तो उसकी सूचना कर पालिका अधिकारी गोगरी को दिया जाए जिसके बाद उस पानी को निकासी करने की व्यवस्था करवाया जाएगा लेकिन यह नजारा यहां के आप देख सकते हैं

जमीनी विवाद में नामजद सरपंच के चाचा अब्दुल मन्नान को गोगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल या जिला के गोगरी अनुमंडल के अंतर्गत रामपुर पंचायत में बीते दिन हुई जमीनी विवाद के कारण मारपीट में एक अभियुक्त को गुड़ी पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में खगरिया भेज दिया गया है जो रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम के चाचा अब्दुल मन्नान बताया जा रहा है