मुंगेर, 16 जून 2021 : जिले में तेजी से कम हो रहे कोरोना वायरस से संक्रमण मामले को देखते हुए पिछले 9 जून से लॉक डॉउन के समाप्त करते हुए अनलॉक की शुरुआत की गई है। जिले में 9 से 15 जून तक अनलॉक 1 और 16 से 22 जून तक अनलॉक 2 जारी है। इन्ही बदली परिस्थितियों को देखते हुए संभव है कि आगामी 1 जुलाई से जिले में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाय। संभव है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरीके से पालन करते हुए 9 से 12 वीं क्लास के स्कूल - कॉलेज और कोचिंग संस्थान बच्चों के लिए पठन- पाठन का कार्य शुरू हो जाय । शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के कथनानुसार 1 जुलाई से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सिर्फ शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए प्राथमिक स्कूल और कक्षा 5 से लेकर 8 तक के स्कूल खुलेंगे। इसके बाद समीक्षा के होने पर परिस्थितियां अनुकूल पाए जाने के बाद ही बच्चों के लिए पठन- पाठन का कार्य शुरू हो पाएगी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्य विद्यालय नवादा शंकरपुर मुंगेर के शिक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में पिछले साल के मार्च महीने से ही शैक्षणिक गतिविधियां ठप है। इस साल के फरवरी - मार्च के महीने में यह संभावना बनी थी कि अब बच्चों के लिए पढ़ाई- लिखाई शुरू हो जाएगी । लेकिन एक बार फिर से जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बाद लॉक डॉउन लगाने के साथ ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। अब जिले भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए व्यापक स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना टीका दोनों डोज ले लिया है। साथ ही वह अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों को लगातार वैक्सीन के पूरी तरीके से सुरक्षित और प्रभावी होने की जानकारी देते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर भी कर रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महंगाई डायन मोदी राज में बन गई महंगाई डार्लिंग - केशरी (महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर एनसीपी ने किया आक्रोशपूर्ण मोटरसाइकिल प्रदर्शन) जो महंगाई कल तक डायन के तौर पर जानी जाती थी वो मोदी राज में महंगाई डार्लिंग बन चुकी है यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल समेत तमाम चीजें बेलगाम रुप से महंगी होती जा रही है।उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने पेट्रोल-डीजल में बेलगाम वृद्धि को लेकर सितारिया पेट्रोल पंप पर आक्रोशपूर्ण मोटरसाइकिल प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि इससे सबसे ज्यादा परेशान मोटरसाइकिल चलाने वाले युवा हो रहे हैं जिससे मोदी सरकार और सुशासन सरकार निचोड़कर टैक्स तो ले ही रही है रही-सही कसर मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर पुलिस भी कर रही है जो कि बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। श्री केशरी ने कहा कि अधिकांश पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के चल रहे हैं जिन्हें खुद में सुधार लाकर मिसाल कायम करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में राजनीति सरगर्मी के बीच दलितों की रहनुमाई करने वाली पार्टी लोजपा में फूट डालकर पार्टी के अस्तित्व को समाप्त करने का आरोप राजद जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान एवं जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ने भाजपा और जदयू नेताओं पर लगाते हुए कहाकि भाजपा जदयू सामंती विचारधारा की पार्टी है वो नहीं चाहता है कि दलितों और पिछड़ों का राजनीति जनाधार बना सके.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को आरजेडी जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच दलितों की रहनुमाई करने वाली पार्टी लोजपा में फूट डालकर पार्टी को अस्तित्व को समाप्त करने का आरोप लगा लगाएं उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू जदयू की सहमति से इस पार्टी को तोरा जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर प्रखंड के कई पंचायतों में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर लगाकर 18 से ऊपर के लोगों को टीकाकरण लगाया गया इसमें आंगनवाड़ी सेविका द्वारा ,आशा द्वारा लोगों को प्रेरित कर अपने क्षेत्र से बुलाकर टीका लगवाए जैसे टीकाकरण स्थल चौहान प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय फुल किया, अन्य टीका स्थलों पर लोगों ने टीका लगवाए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को मुंगेर जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीज पाएंगे इसमें दोनों पुरुष हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

जिलाधिकारी मूंगे रचना पाटिल द्वारा जिला स्कूल मुंगेर में मेघा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग शिविर में आकर टीका लगवाए तभी इस महामारी से बस सकेंगे साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को यह निर्देश दिए कि आप लोग इस कार्य में जीविका दीदी आईसीडीएस के आंगनवाड़ी सेविका आशा इन सभी को कार्य में लगाए और यह लोग ग्रामीण को प्रेरित करें टीकाकरण लेने के लिए

टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण का काम जारी- मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में टीका एक्सप्रेस से टीकाकरण कार्य के नोडल पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण का काम जारी है। प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से नगर निगम के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने में कोरोना की दोनों वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड पूरी तरीके से सुरक्षित और सौ फीसदी प्रभावी है। जिन्होने भी अभी कोरोना टीका का पहला डोज ले लिया है वो सभी लोग निश्चित समय पर टीका की दूसरी डोज अवश्य ले लेंगे। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना संक्रमित होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। बुधवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 और 20 में होगा टीकाकरण : उन्होंने बताया कि बुधवार 16 जून को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 के प्राथमिक विद्यालय रायसर में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रसून कुमार के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी कर संग्रहकर्ता अश्वनी कुमार सिंह और वार्ड सचिव शिव शंकर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु रॉय, नागलोक और लाल दरवाजा की कि कोमल कुमारी मौजूद होंगी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ और सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 20 के बीएमसी कन्या मध्य विद्यालय में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 20 की स्थानीय वार्ड पार्षद रूबी प्रवीण के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता सुभाष मिश्रा और वार्ड सचिव पवन राय मौजूद रहेंगे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप बेबी कुमारी, अरगड़ा और प्रीति कुमारी लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम करेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहेंगे

मुंगेर के रिफ्यूजी कॉलोनी और उर्दू मध्य विद्यालय चुरम्बा में टीका एक्सप्रेस से लोगों ने लिया कोरोना का टीका - टीका एक्सप्रेस से मुंगेर नगर के दो वार्ड में प्रतिदिन 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का किया जा रहा है टीकाकरण - बुधवार को वार्ड संख्या 18 के प्राथमिक विद्यालय रायसर और वार्ड संख्या 20 के बीएमसी कन्या मध्य विद्यालय में होगा टीकाकरण मुंगेर, 15 जून| टीका एक्सप्रेस के माध्यम से विगत 4 जून से मुंगेर नगर निगम के दो वार्डों में प्रतिदिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर निगम मुंगेर के सभी 45 वार्ड में 4 जून से लेकर 5 जुलाई तक जाने वाली टीका एक्सप्रेस में अलग- अलग टीकाकरण टीम कार्यरत है जिसमें वैक्सीनेटर के रूप में दो एएनएम, एक वेरिफायर के अलावा दो प्रतिनियुक्त कर्मी और दो अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा सबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद रह कर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। वार्ड संख्या 15 और 19 में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का किया गया टीकाकरण : मुंगेर नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 के रिफ्यूजी कॉलोनी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद राधा घोष के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता अश्वनी कुमार सिंह एवं वार्ड सचिव राहुल कुमार मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु राय, नागलोक और कोमल रानी , लाल दरवाजा मौजूद थी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उपनगर आयुक्त दीनानाथ और सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा मौजूद थे। इसके साथ ही वार्ड संख्या 19 के उर्दू मध्य विद्यालय, चुरम्बा में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद मुमताज के साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता शुभचन्द्र राय और वार्ड सचिव प्रणव कुमार मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम बेबी कुमारी , अरगड़ा और प्रीति कुमारी, लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित पदाधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी एवं अभियंता राहुल कुमार मौजूद थे।