टीकाकरण कार्य में बिहार शीर्ष पर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 लाख से अधिक हुए टीकाकरण • स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, सबसे अधिक टीका करने वाले राज्य बना बिहार • टीकाकरण कार्य के साथ रैपिड एंटीजेन टेस्ट व आरटीपीसीआर जांच को दी प्राथमिकता पटना, 17 जून: कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए हो रहे टीकाकरण कार्य में बिहार ने उल्लेखनीय कार्य किया है. अब यह देशभर में एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला पहला राज्य हो गया है. इसकी जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने टिवटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा है कि बिहार एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले देश का पहला राज्य बन गया है. केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति बढ़ाने एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कार्य तेज गति से कर रहा है. बिहार 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 लाख, 62 हजार 507 लोगों को टीकाकृत कर सभी राज्यों से आगे हैं. विभिन्न राज्यों में हो रहे कोविड टीकाकरण कार्य में बिहार जहां शीर्ष राज्य है, वहीं उत्तरप्रदेश दूसरे स्थान पर है. कोविड टीकाकरण कार्य में शीर्ष दस राज्यों में मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं. बुधवार तक उत्तरप्रदेश में एक दिन में जहां 3 लाख 60 हजार 382 लोगों का टीकाकरण किया गया, वहीं मध्यप्रदेश में यह संख्या 3 लाख 35 हजार 608 रहा. तमिलनाडु में 3 लाख 21 हजार 792, गुजरात में 2 लाख 48, 381, महाराष्ट्र में 2 लाख 34 हजार 352, कर्नाटक में 1 लाख 94 हजार 703, तेलंगाना में 1 लाख 72 हजार 496, ओडिशा में 1 लाख 51 हजार 666 तथा पश्चिम बंगाल में 1 लाख 19 हजार 271 रहा. अन्य राज्यों में एक दिन में हुए टीकाकरण की संख्या महज पांच अंकों में ही रही. नियमित अनुश्रवण कार्य से बेहतर परिणाम मिले: राज्य सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण को लेकर नीतिगत फैसले लेने और उसके सफल क्रियान्वयन और अनुश्रवण की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के कंधे पर रही है. इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं. राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार द्वारा इसके अनुश्रवण तथा टीकाकरण के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर सिविल सर्जन को लगातार गाइडलाइन के माध्यम से आवश्यक कार्य किये जाने के लिए निर्देश दिये जाते रहे हैं. टीकाकरण कार्य के साथ साथ संक्रमण की पुष्टि के लिए अधिक से अधिक लोगों के आरटीपीसीआर व एंटीजेन टेस्ट को भी प्राथमिकता दी गयी है.
कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता को पल्स पोलियो अभियान के इंफ्लुएंसर्स से ली जाएगी मदद : 21 जून को जिले के सभी प्रखंडों में डब्ल्यूएचओ की सहायता से इंफ्लुएंसर्स के उन्मुखीकरण के लिए आयोजित होगी कार्यशाला - आगामी 27 जून से जिले भर में चलाया जाना है पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान - राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को जारी की है चिट्ठी मुंगेर, 17 जून| राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए अब पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने वाले इंफ्लूसर्स की सहायता ली जाएगी। इसको ले आगामी 21 जून को जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय में इब्ल्यूएचओ के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान के इंफ्लुएंसर्स के उन्मुखीकरण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष पराशर ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को एक चिट्ठी जारी की है। मालूम हो कि भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 27 जून से राज्य के सभी जिलों में पल्स पोलियो का भी टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के इंफ्लुएंसर्स इस दौरान कोविड 19 टीकाकरण अभियान के संबंध में भी जनमानस को जागरूक करेंगे। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के इंफ्लुएंसर्स की मदद से कोविड 19 के टीकाकरण स्तर को बढ़ाने में भी काफी सहायता मिलेगी। पंचायत स्तर पर भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया कि जिले भर में विगत 16 जनवरी से ही अलग- अलग चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न महामारी से बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से भी मुंगेर नगर निगम के सभी 45 वार्ड और जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर जाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। बावजूद इसके जिले भर के विभिन्न हिस्सों में आशानुरूप तरीके से कोरोना टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इसको ध्यान रखते हुए कोविड टीकाकारण एवं पल्स पोलियो अभियान के दौरान जनमानस में इंफ्लूसर्स के माध्यम से जागरूकता पैदा करने में सहयोग लेने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में डब्ल्यूएचओ की सहायता से इन इंफ्लुएंसर्स के उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। स्वास्थ्य समिति पटना से निर्देश मिल है - उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को मुंगेर जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में नामित पोलियो इंफ्लुएंसर्स के माध्यम से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान एवं कोरोना टीकाकरण अभियान के संबंध में जनमानस में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर डब्ल्यूएचओ के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यशाला का कर इंफ्लुएंसर्स के उन्मुखीकरण कराने का राज्य स्वास्थ्य समिति पटना से निर्देश प्राप्त हुआ है। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान और कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान करें कोरोना गाइड लाइन का पालन : उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले कमी भले आई हो लेकिन अभी भी जिले से कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। इसलिए आगामी 27 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान और कोरोना टीकाकरण अभियान में शामिल होने वाले सभी लोग निश्चित रूप से कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। सभी लोग मास्क पहनें और एक निश्चित अंतराल पर अपने हाथों की साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सभी लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। अनावश्यक किसी भी चीज को छूने से बचें।
प्राइवेट डॉक्टरों के मनमानी फीस, निजी लैब,पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड,सिटी स्किन सेन्टरों के द्वारा सरकार के निर्धारित दर से दुगना चार्ज लेने सहित पैसेंजर गाड़ियों के द्वारा निर्धारित दर से भी दुगना भरा वसूलने सहित जनसरोकार के मुद्दे पर गुरुवार को राजद कार्यालय मुंगेर में जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह के अध्यक्षता में बैठक कर गहन चर्चा हुई।इस बैठक में राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान वरीय नेता नरेश सिंह यादव,पार्टी प्रवक्ता मंटू शर्मा,महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, महासचिव मो एजाज अहमद उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद अध्यक्ष डॉ देवक़ीनंदन सिंह ने कहा कि एक तो आम जनता मंहगाई बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के मुद्दे इस कोरोना काल में NDA सरकार के गलत नीतियों से पहले से हीं परेशान है।ऊपर से मुंगेर में प्राइवेट डॉक्टरों के द्वारा मनमानी फीस वसूली,इलाज के लिए तरह तरह के जाँच के नाम तरह तरह के जाँच लिखकर निजी पैथोलॉजी,अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कीन सेन्टरों के द्वारा सरकारी निर्धारित दर से कहीं ज्यादा चार्ज लेने से गरीब मध्य वर्गीय लोग हीं नहीं आम जन को भी काफी आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।जिसका जिला राजद मुंगेर करे शब्दों में नींदा करता है। वहीं राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव ,उपाध्यक्ष संजय पासवान,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ने कहा कि निजी सवारी गाड़ीयों के द्वारा भी कोरोना का बहाना बनाकर मनमाना भारा वसूली किया जाता है, जिसमें जिले के सभी थानों पेट्रोलिंग पार्टी के मिली भगत रहता है।जिला प्रशासन के लोग तो सिर्फ मोटरसाइकिल चेकिंग के नाम पर इनसब मुद्दों से अपने ध्यान को भटकाये हुए है। वहीं जिला राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव मो एजाज अहमद ने कहा कि जल्द हीं इनसभी जनसरोकार के विषय को लेकर राजद के शिष्ट मण्डल को मुंगेर के जिला अधिकारी एवँ प्रमंडलीय आयुक्त महोदय से मिलकर उक्त सारी बातों पर गम्भीरता पूर्वक मिलकर इसके समाधान के लिए माँग करना चाहिए।साथ हीं जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष नगर अध्यक्ष के साथ बैठक कर इस गम्भीर विषय पर जिले भर में राजद के साथियों के द्वारा संघर्ष अभियान चलाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह ने सभी विषयों पर बैठक में उपस्थित साथियों के साथ विचारों उपरांत सहमति जताई। तथा जिला अधिकारी मुंगेर एवँ मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय से समय लेकर जिला राजद मुंगेर का शिष्टमण्डल मिलकर सभी बातों को रखा जाएगा। बैठक में विशेष रूप से देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित सरसों तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि आज देश में जब से एनडीए की सरकार आई है।महंगाई चरम पर है ।एक ओर जहां लोग कोरोना काल में आर्थिक मार से त्रस्त हैं करोड़ों लोगों के रोजगार छीन गए आम लोगों को अभी राहत भी नहीं मिली कि बढ़ती महंगाई से आम और खास सभी परेशान हैं। हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रही है ।वहीं रसोई की दाम बढ़ने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सरसों के तेल तो 200 रु के पार हो गया है। शहर से लेकर गांव तक पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। खासकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन के चालकों में केंद्र सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है ।पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से अन्य सामानों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई है।डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के वज़ह से रोजमर्रा के चीजों की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने अपना भारा बढ़ा दिया है जिसके चलते रोजमर्रा की जरूरतों खाद्य सामग्री से लेकर अन्य वस्तुओं एवँ निर्माण से सम्बंधित चीजें गिल्टी बालू सीमेंट की कीमतों में भारी उछाल आया है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार कोरोना काल में खर्च हुए पैसे जनता से वसूल रही है।उन्होंने सरकार को बढ़ते,पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर गंभीरता से सोचने की बात कही और *इसे भी GST के अधीन करने की बात कियें* रसोई गैस एवँ रसोई में इस्तेमाल चीजों की कीमतें बढ़ने से रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है।सरकार को अविलम्ब बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा मूल्य वृद्धि को वापस लेने की जरूरत है।वरना बाध्य होकर जिला राजद इसके लिए चरणबध्द तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा। ---------
नरेश आनंन्द
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार 19 तारीख से 21 तारीख तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के बरिया वैज्ञानिक द्वारा दिया गया उन्होंने किसान भाइयों को मक्के की बुवाई हेतु सुझाव भी दिए
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के धरहरा तहसील के अमारी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में संवादाता सुबोध गोस्वामी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिलाओं का साक्षात्कार लिया है। जिसमें महिलाओं ने जोरदार विरोध करते हुए बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना सात निश्चयजल नल योजना का लाभ नहीं मिलने से महिलाओं में आक्रोश है उन्होंने बताया कि उन्हें पिने तक के लिए पानी नहीं मिल रही है और अपनी शिकायत करने पर कहा जाता है कि पाइप लाइन जहाँ तक थी वहाँ तक लोगों को पानी दिया गया है
गुरुवार को मुंगेर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि आज मुंगेर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाएगा हैं पर हमें सतर्क रहने की जरूरत है और मार्क्स पहनना ना भूलें टीका लेना भी ना भूले ताकि आप लोगअपने परिवार को इस महामारी से दूर रह सके
धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत मैं वार्ड 5 ख्मैं काम नहीं होने के कारण जनता नाराजगी की पदाधिकारियों से अपील मोबाइल वाणी के माध्यम से करते हुए पुष्पक कुमार ने अपनी बात रखा
