बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी टीकाकरण सेंटर पर 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सदर प्रखंड में कई जगह टीकाकरण सेंटर चलाया जा रहा है जिसमें बुधवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी सेंटर पर 160 लोगों को टीकाकरण की सुई लगी। इस मौके से उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी स्वयं सेंटर पर देखरेख कर रहे थे और लोगों को सहयोग कर रहे थे। इस कार्य में सम्मिलित आशा लोगों को घर-घर जाकर प्रेरित कर रही थी तथा आंगनवाड़ी सेविका भी लोगों को घर जाकर प्रेरित कर टीकाकरण सेंटर भेज रही थी।इस कार्य में आशा,सुलोचना कुमारी, हेमलता कुमारी, प्रीति कुमारी, फूलवती देवी,आंगनवाड़ी सेविका सीता कुमारी मुख्य रूप से सहयोग कर लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण सेंटर पर भेज रही थी।
नरेश आनंन्द
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत निवासी वरुण कुमार जी ने बताया कि वह टीका ले चुके हैं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुआ उन्होंने लोगों को भी जागरूक किया कि टीका अवश्य लगाएं लाभ होगा हानि नहीं होगा
पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार में भोजपूरी लोकगीत के नाम पर अश्लीलता परोसने के मामले ने तूल पकड़ा फ़िल्म "नमस्ते बिहार" के निर्माता बिहार पुत्र हीरो राजन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर राज्य में सेंसर बोर्ड की मांग की पिछले कुछ वर्षों में बिहार में लोक गीत संगीत और भोजपूरी गाने के नाम पर धड़ल्ले से अश्लीलता परोसी जा रही है। आज अश्लीलता, द्विअर्थी गीतों और भड़काऊ अल्बम का बाजार भयावह बन गया है। भोजपुरी गीत के नाम पर बहन, चाची, लईकी, भउजी, साली जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए रिश्तों को भी बदनाम किया जा रहा है। पिछले दिनों कई भोजपुरी कलाकारों द्वारा परोसी गई अश्लीलता पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी हुआ, बात मीडिया में भी आई मगर इस समस्या पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया जिससे लोग ऐसे भद्दे गाने बनाने या इसे रिलीज करने से पहले सोचें। हालांकि हाल ही में सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी भोजपुरी फिल्मों और गानों के जरिये समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता पर रोक लगाए जाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है. और अब बिहार पुत्र और "नमस्ते बिहार" फ़िल्म के निर्माता हीरो राजन कुमार के द्वारा बिहार में सेंसर बोर्ड स्थापित करने की मांग की गई है। इस बाबत बाफ्टा BFTAA (बिहार फ़िल्म एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) के फाउंडर प्रेसिडेंट हीरो राजन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है जिसमें उनका ध्यान समाज की इस गंदगी की तरफ देने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि बिहार में भोजपूरी गानों और फुहड़ फिल्मो के द्वारा अश्लीलता का बाजार गरम है, जो समाज और हमारी सांस्कृतिक विरासत को एक बड़ा खतरा है। उन्होंने नीतीश कुमार से अश्लील गीत संगीत और फूहड़ता फैलाने वाली फिल्मों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार में सेंसर बोर्ड की स्थापना की अपील की है। राजन कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि बिहार अपनी कला संस्कृति, गीत संगीत और लोकगीत की महत्ता और खूबसूरती की वजह से सारी दुनिया मे मशहूर है। बिहार के पारम्परिक लोकगीतों को सुनते ही दिल दिमाग को बहुत सुखद अनुभव होता है परन्तु, दुःख की बात यह है कि आज लोकगीत के नाम पर अश्लील गीत संगीत तैयार किए जा है जिन पर लड़कियों से उत्तेजक डांस करवाए जा रहे है। जिसका दुष्परिणाम ये हो रहा है कि आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और हमारा युवा भटकता जा रहा है। अब तो, शादी-व्याह, तिलक, जन्मदिन और छोटे-छोटे उत्सवों पर भी अश्लील गीत संगीत बजाकर और इस तरह के कार्यक्रम कर इनको फलीभूत किया जा रहा है। निजी सवारी, सामान ढोने वाले वाहन, चौक-चौराहा, ऑटो-टेम्पो, बस और ट्रेक्टर में धड़ल्ले से ऐसे द्विअर्थी गाने बज रहे है। यही सब सुनकर, कुछ मनचले युवक रास्ते पर, सफर में अकेले चल रही बहु-बेटियो पर छींटाकशी करते है। इसलिए बिहार कला संस्कृति के सम्मान हेतु, इसपर जल्द से जल्द अंकुश लगाने की जरुरत है। राजन कुमार ने मुख्यमंत्री को निवेदन के साथ कुछ सुझाव भी दिए हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनकी अपील है कि बिहार में फिल्म प्रमाणन बोर्ड की स्थापना हो जो म्यूज़िक वीडियो और फिल्म को सेंसर करके पास करे। कला संस्कृति विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर सभी कलाकार/फिल्मकार/गीतकार/संगीतकार/ और फिल्म निर्देशक का कोई सरकारी पहचान पत्र के साथ ऑनलाइन पंजीकरण हो।बिहार में एक राज्य और प्रमंडलवार गीत/संगीत और फिल्म परामर्शी समिति का गठन हो, जो भोजपुरी, सहित कई रीजनल भाषाओं पर आधारित गीत/संगीत को देखकर कर अनुमति दे। सभी रिकॉर्डिंग स्टूडियो को गीत-संगीत रिकॉर्डिंग मार्गदर्शिका प्रदान किया जाय और यह सुनिश्चित किया जाय कि इसका अनुपालन कड़ाई से हो। विधानसभा/विधान परिषद में अश्लील गीत/ संगीत और फूहड़ फिल्म के विरुद्ध एक अध्यादेश पारित कराकर एक कड़ा कानून बनाया जाय। जिसका सख्ती के साथ अनुपालन हो ताकि कोई कलाकार अश्लील गीत/ संगीत और फूहड़ फिल्म बनाने के लिए नहीं सोचे। वास्तव में राजन कुमार के दिए हुए सुझाव पर विचार करना बहुत जरूरी और समय की मांग है। राजन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस चिंताजनक मामले को तुरन्त संज्ञान में लेने की बात कही है और इस पर तुरन्त कड़े कदम उठाने की भी अपील की है।
डीआरएम मालदा का होगा कोरोना काल का पहला निरीक्षण। जमालपुर। अभी-अभी 1 घंटे के अंतराल में डीआरएम यतेन्द्र कुमार मालदा जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. जिसको लेकर रेल जिला के तमाम पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है एवं कोई भी चुक ना हो. इसको लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन अलर्ट में है. जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के समीप डाउन पटरी के घसने के बाद मालदा डीआरएम जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. डीआरएम द्वारा कोरोना काल का पहला निरीक्षण होगा. स्टेशन के साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. पदाधिकारी कर्मी अलर्ट में है।
Puri Jankari Ke Liye audio per click Karen
Puri Jankari Ke Liye audio per click Karen
फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में गरूवार को 250 लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 आयु के 150 व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 100 कुल 250 लोगों कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
