फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में गरूवार को 250 लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 18 से 44 आयु के 150 व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 100 कुल 250 लोगों कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।