बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सदर प्रखंड के नौवागढी दक्षिणी पंचायत के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी टीकाकरण सेंटर पर 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सदर प्रखंड में कई जगह टीकाकरण सेंटर चलाया जा रहा है जिसमें बुधवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के उच्च विद्यालय नौवागढ़ी सेंटर पर 160 लोगों को टीकाकरण की सुई लगी। इस मौके से उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी स्वयं सेंटर पर देखरेख कर रहे थे और लोगों को सहयोग कर रहे थे। इस कार्य में सम्मिलित आशा लोगों को घर-घर जाकर प्रेरित कर रही थी तथा आंगनवाड़ी सेविका भी लोगों को घर जाकर प्रेरित कर टीकाकरण सेंटर भेज रही थी।इस कार्य में आशा,सुलोचना कुमारी, हेमलता कुमारी, प्रीति कुमारी, फूलवती देवी,आंगनवाड़ी सेविका सीता कुमारी मुख्य रूप से सहयोग कर लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण सेंटर पर भेज रही थी।