फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में मंगलवार को 10 लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।