कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने को महाअभियान में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे युवा - 9 जून तक जिले भर में कुल 28,994 युवाओं ने ली वैक्सीन की पहली डोज - मुंगेर में 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 10,355 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज मुंगेर, 10 जून| पिछले 9 मई से जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए शुरू हुए टीकाकरण महाअभियान में मुंगेर जिले के युवाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। 9 मई से लेकर 9 जून के एक महीने के दौरान जिले भर के 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 28,994 युवाओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इनमें से मुंगेर शहरी क्षेत्र के सर्वाधिक 10,355 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अब सेशन साइट पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ ही वैक्सीनेशन- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया कि नए गाइड लाइन के अनुसार अब 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता को समाप्त कर दी गई है। अब सेशन साइट पर ही ऑन द स्पॉट आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के साथ ही वैक्सीनेशन किया जाएगा । वैक्सीनेशन के लिए सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि खुद के साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से दूर रखने के लिए सभी लोग अवश्य ही वैक्सीन लगवाएं ताकि जल्द से जल्द जिले को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त किया जा सके और लोग अपने परिवार के साथ स्वस्थ्य रह सकें। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के बारे में क्या कहते हैं मुंगेर के युवा : - मुंगेर के बेकापुर के रहने वाले 32 वर्षीय आशीष कुमार ने बताया कि मैं 9 जून 2021 को मुंगेर के जिला स्कूल सेशन पर कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। वैक्सीन लेने के बाद मैंने किसी भी तरह की परेशानी महसूस नहीं की। मैं बिल्कुल स्वस्थ्य हूँ और अपना काम कर रहा हूँ। - मुंगेर के लाल बहादुर शास्त्री चौक के पास रहने वाले 34 वर्षीय राकेश कुमार ने बताया कि मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। अपने अनुभवों के आधार पर मैं यह कहना चाहूंगा कि सरकार के द्वारा हमलोगों के बीच उपलब्ध कराई गई दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य ले लेनी चाहिये तभी खुद की सुरक्षा के साथ औरों को भी सुरक्षित कर सकेंगे। - मुंगेर के घोषी टोला मुहल्ला में रहने वाले 27 वर्षीय सचिन कुमार ने बताया कि मैं खुद वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक कर रहा हूँ। इसके साथ ही साथ चलकर लोगों का वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। अपने अनुभवों से मैं यह कहना चाहता हूँ कि वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है इसलिए किसी को भी वैक्सीन को लेकर अपने मन में कोई आशंका नहीं पालनी चाहिए। - मुंगेर के चौक बाजार के पास के रहने वाले 30 वर्षीय रवीन केशरी ने बताया कि शुरू में कुछ लोगों ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद तबियत बिगड़ने लगती है। बावजूद इसके अपने मित्र पवन कुमार के द्वारा यह समझाने की वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है मैने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। वैक्सीन लेने के बाद मुझे किसी प्रकार की कि कोई परेशानी नहीं हुई । मैं बिल्कुल स्वस्थ हूँ और अपना सभी काम अच्छे तरीके से कर रहा हूँ। - मुंगेर के घोसी टोला मुहल्ला के ही रहने वाले 29 वर्षीय विमल कुमार ने बताया कि मैंने वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। अपने अनुभवों के आधार पर सभी लोगों से यह अपील करना चाहता हूँ कि सभी लोग अपने मन में पनपने वाली तमाम आशंकाओं को एक तरफ करते हुए वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं तभी कम से कम समय में मुंगेर को कोरोना मुक्त किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने 5 आरटीपीसीआर जांच वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना • 10 आरटीपीसीआर जांच वैन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा होगी उपलब्ध • चलंत वाहनों की एक दिन में 1000 सैंपल जांच करने की है क्षमता • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं 5 आरटीपीसीआर जांच वैन पटना/ 10, जून: गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के प्रांगण से 5 मोबाईल आरटीपीसीआर वैन को माननीय मंत्री स्वास्थ्य श्री मंगल पाण्डेय जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति समेत अन्य पदाधिकारीगण के साथ सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय जी ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा 5 वैन को रवाना किया जा चुका है और अब कुल 10 आरटीपीसीआर जांच वैन द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. ये 10 वैन जब राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों में जायेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच की सुविधा का विस्तार होगा और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग आसानी से अपनी कोरोना जांच करवा सकेंगे. प्रतिदिन 1000 लोगों की जांच की है क्षमता: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी चलंत वैनों की प्रतिदिन की जांच करने की क्षमता 1000 सैंपल की है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा सकेगी. कुल 10 आरटीपीसीआर जांच वैन द्वारा सरकार के टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रैकिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी. चलंत वैन द्वारा जांच रिपोर्ट 24 घंटे में लाभार्थी के मोबाइल पर उपलब्ध होगी. बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने उपलब्ध कराये वैन: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ये 5 आरटीपीसीआर जांच वैन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा बिहार सरकार को उपलब्ध कराये गए हैं. फाउंडेशन कोरोना संक्रमण काल के शुरुआत से ही स्वास्थ्य विभाग को अपना तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए फाउंडेशन का आभार मानती है.
गुरुवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु हेतु व्रत सावित्री पूजा की यह पूजा महिला अपने पति के लिए श्रद्धा पूर्वक फल फूल इत्यादि लेकर बर वृक्ष के नीचे श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने बुधवार को बरियारपुर पीएचसी का परिभ्रमण के क्रम ने निरीक्षण किया।जहाँ एसीएमओ अजय कुमार भारती,डॉ विजय कुमार के साथ केअर इंडिया के आकाश कुमार परिंदा,यूनिसेफ के आर के गुप्ता के समक्ष डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने कहा आज से आरटीपीसीआर की जांच जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भागलपुर को भेजा जाएगा।इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
आपसी विवाद को लेकर के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट बीते रात्रि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कुसमार पंचायत के वार्ड नंबर 4 में एक जमीनी विवाद को लेकर के आपस में दो भाइयों ने जमकर किया मारपीट मारपीट के दौरान राजेश कुमार एवं उनकी पत्नी नीतू कुमारी पूरी तरह से घायल हो गई है जानकारी के अनुसार राजेश कुमार अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रहते हैं जिसको के उन्हीं के पड़ोसी ने चंदन कुमार वर्मा कुन्दन यादव दशरथ यादव मुन्ना यादव पूजा देवी ने अचानक घर में घुस कर के लाठी-डंडे एवं पिस्टल से घर में घुस कर के सभी के साथ मारपीट किया जिससे कि नीतू देवी का सर फट जाने के कारण उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में उपचार कराया गया उपचार के दौरान चिकित्सा प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने उनको बेहतर इलाज हेतु मुगेंर सदर अस्पताल रेफर कर दिया उन्हें इस संदर्भ में राजेश कुमार के द्वारा संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर के न्याय की गुहार लगाई है इस संदर्भ में संग्रामपुर थाना अध्यक्ष sarwjit कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कर के एफ आई आर दर्ज किया गया है वही अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
गुरुवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 और 10 में होगा टीकाकरण : मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 के नंद कुमार उच्य विद्यालय वासुदेवपुर में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीलू सिंह के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी कर संग्रहकर्ता राजेश कुमार और वार्ड सचिव सुधीर कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु रॉय, नागलोक और लाल दरवाजा की कोमल कुमारी मौजूद होंगी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 के मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 10 के स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश कुमार ठाकुर के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में संग्रहकर्ता दशरथ प्रसाद और वार्ड सचिव कर्ण रावत मौजूद रहेंगे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप बेबी कुमारी, अरगड़ा और प्रीति कुमारी लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम करेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहेंगे।
टीका एक्सप्रेस से मुंगेर के दो वार्ड में प्रतिदिन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण - वार्ड संख्या 7 के उर्दू प्राथमिक विद्यालय (बीएमसी मकतब) नयागांव और वार्ड संख्या 9 के कन्या मध्य विद्यालय , वासुदेवपुर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने लिया कोरोना का टीका - 10 जून को वार्ड 9 के नंद कुमार उच्य विद्यालय, वासुदेवपुर और वार्ड संख्या 10 के मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में होगा टीकाकरण मुंगेर, 09 जून| टीका एक्सप्रेस के माध्यम से मुंगेर नगर निगम के दो वार्डों में प्रतिदिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। नगर निगम मुंगेर के सभी 45 वार्ड में 4 जून से लेकर 5 जुलाई तक जाने वाली टीका एक्सप्रेस में अलग- अलग टीकाकरण टीम कार्यरत है जिसमें वैक्सीनेटर के रूप में दो एएनएम, एक वेरिफायर के अलावा दो प्रतिनियुक्त कर्मी और दो अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा सबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद भी मौके पर मौजूद रह कर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 और 9 में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का किया गया टीकाकरण : मुंगेर नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 के उर्दू प्राथमिक विद्यालय ( बीएमसी मकतब) नयागांव में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद रीना देवी के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में मो. चांद ( कर संग्रहकर्ता) एवं वार्ड सचिव प्रणव कुमार मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम बेबी कुमारी,अरगड़ा और प्रीति कुमारी , लेडी स्टीफेंस मौजूद थी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद थे। इसके साथ ही वार्ड संख्या 9 के कन्या मध्य विद्यालय, वासुदेवपुर में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीलू सिंह के साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कर संग्रहकर्ता राजेश कुमार और वार्ड सचिव सुधीर कुमार मौजूद थे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रीतू राय, नागलोक और कोमल कुमारी , लाल दरवाजा के अलावा वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार अपना काम कर रहे थे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यो की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित पदाधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ एवं सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा मौजूद थे। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में टीका एक्सप्रेस से टीकाकरण कार्य के नोडल पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण का काम जारी है। प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से नगर निगम के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर जाकर उपस्थित सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने में कोरोना का दोनों टीका कोवैक्सीन और कोविशील्ड पूरी तरीके से सुरक्षित और सौ फीसदी प्रभावी है। जिन्होंने भी अभी कोरोना टीका का पहला डोज ले लिया है वो सभी लोग निश्चित समय पर टीका का दूसरा डोज अवश्य ले लेंगे। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना संक्रमित होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। गुरुवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 और 10 में होगा टीकाकरण : उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 के नंद कुमार उच्य विद्यालय वासुदेवपुर में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीलू सिंह के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी कर संग्रहकर्ता राजेश कुमार और वार्ड सचिव सुधीर कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु रॉय, नागलोक और लाल दरवाजा की कोमल कुमारी मौजूद होंगी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 के मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 10 के स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश कुमार ठाकुर के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में संग्रहकर्ता दशरथ प्रसाद और वार्ड सचिव कर्ण रावत मौजूद रहेंगे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप बेबी कुमारी, अरगड़ा और प्रीति कुमारी लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम करेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहेंगे।
मुंगेर जिले में तेजी से घट रही है कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या, मंगलवार को मिले 21 कोरोना संक्रमित मरीज • मंगलवार तक कुल 14225 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 13715 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं स्वस्थ्यय स्वस्थ • जिले में मंगलवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 5.61443लाख से अधिक लोगों के लिए गए लोगों का सैम्पल मुंगेर, 08 जून 2021 : मुंगेर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। बावजूद इसके मंगलवार को कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिसमें 15 पुरुष और 6 महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार तक जिले में कुल 14225 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 13715 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्ययस्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार से देखा जाय तो जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्यय स्वस्थ होने की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। जिले भर में मंगलवार तक कुल 109 लोगों कि मौत कोरोना संक्रमण कि वजह से हो चुकी है। इसके अलावे मुंगेर से बाहर जिले के कुल 15 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिले में लोगों के कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से सुधार हो रहा है। कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग जीतकर स्वस्थ्यय ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में मंगलवार तक कुल 1515 मरीज भर्ती हुए। इनमें से अभी 3 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हैं जबकि 23 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। मंगलवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मंगल वार तक कोरोना जांच के लिए कुल 5.61443 लाख लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें अभी कुल 401 एक्टिव केस है। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछले डेट तक कुल 2989 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछले डेट तक कुल 542 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावे ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में पिछले डेट तक कुल 91 सैम्पल कलेक्ट किए गए है। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना वायरस के तेजी घट रहे मामले और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिख रही कमी को देखते हुए पिछले 05 मई से जिले में जारी सख्त लॉक डॉउन को समाप्त करने का निर्णय लेते हुए अनलॉक 1 की शुरुआत की गई है। इसमें सामान्य लोगों के साथ - साथ व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए ढेर सारी सुविधाएं दी गई है। जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जिले में अभी कोरोना वायरस का संक्रमण सिर्फ कम हुआ है बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है. इसलिए सभी जिले वासी पूरी सावधानी के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो ही कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर से बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावे सभी लोग अपने हाथों कि नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अनलॉक 1 के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकाकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।
मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 27 सोमवार को मिली इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह मरीजों की कमी लॉकडाउन रहने के कारण से हुई है लोग परहेज में रहे इसीलिए यह कमी दिखी लोग सावधान रहें और सतर्क रहें तभी सुरक्षित रहेंगे
विजयनगर गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के करण ग्रामीणों को तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप।विजयनगर गांव में ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन होने की संभावना प्रबल दिख रही हैं।जहाँ विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा शोसन का जंजीर खिंची जा रही हैं।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हमारा विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिस कारण हमें तीन दिनों से बिना बिजली के रहना पड़ रहा इस संबंध में विद्युत कर्मचारियों से कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा गया तो पैसे की मांग करते हैं।वही कवर वायर लगाने के बाद भी ग्रामीणों को डीपी बॉक्स से विद्युत कनेक्शन नही दिया गया हैं।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीण किसी भी समय उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
