विजयनगर गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के करण ग्रामीणों को तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप।विजयनगर गांव में ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन होने की संभावना प्रबल दिख रही हैं।जहाँ विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा शोसन का जंजीर खिंची जा रही हैं।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हमारा विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिस कारण हमें तीन दिनों से बिना बिजली के रहना पड़ रहा इस संबंध में विद्युत कर्मचारियों से कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा गया तो पैसे की मांग करते हैं।वही कवर वायर लगाने के बाद भी ग्रामीणों को डीपी बॉक्स से विद्युत कनेक्शन नही दिया गया हैं।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीण किसी भी समय उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।