गुरुवार को मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 और 10 में होगा टीकाकरण : मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 9 के नंद कुमार उच्य विद्यालय वासुदेवपुर में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीलू सिंह के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी कर संग्रहकर्ता राजेश कुमार और वार्ड सचिव सुधीर कुमार उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वैक्सीनेटर के रूप में एएनएम रितु रॉय, नागलोक और लाल दरवाजा की कोमल कुमारी मौजूद होंगी। वैक्सीनेशन के समय वेरिफायर के रूप में निरंजन कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त दीनानाथ सहायक अभियंता पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 के मध्य विद्यालय गुलजार पोखर में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 10 के स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश कुमार ठाकुर के अलावा प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में संग्रहकर्ता दशरथ प्रसाद और वार्ड सचिव कर्ण रावत मौजूद रहेंगे। मौके पर टीकाकरण के लिए वैक्सीनेटर के रूप बेबी कुमारी, अरगड़ा और प्रीति कुमारी लेडी स्टीफेंसन के अलावा वेरिफायर के रूप में मो. तजीमुद्दीन अपना काम करेंगे। इस अवसर पर टीकाकरण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए सबंधित अधिकारी के रूप में नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी और अभियंता राहुल कुमार मौजूद रहेंगे।
