गुरुवार को प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के बैजलपुर गांव में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक विषधर सांप निकलने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। बैजलपुर गांव में दिवाकर कुमार अपने घर में छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। तभी गोएठे के ढेर के अंदर हलचल देखकर बच्चे भयभीत हो गए। शिक्षक सहित आसपास के ग्रामीणों ने जब गोइठा का ढेर हटाना प्रारंभ किया तो एक विषैला गेहूंअन सांप देखते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इसलिए इसे मारना पड़ा। विशाल जहरीले सांप के मारे जाने के बाद बच्चे सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हवेली खडगपुर क्षेत्र बहिरा पंचायत उत्तरी क्षेत्र में लगातार जल स्तर का पानी वृद्धि होने से घर में घुस रहा है पानी सभी लोग हैं परेशान समाजसेवी श्रवन मंडल घर घर जाकर सभी के बारे में जानने की कोशिश किया और सभी को सूखे अस्थान पर जाने को कहा और सभी बाढ़ पीड़ित को आश्वासन दिया की जहां तक मदद होगी हम आप लोगों का मदद पहुंचाने का काम करेंगे

धरहरा (संवाददाता) : मध्य विद्यालय धरहरा के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षा सेवक तालिमी मरकज संघ की बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता अकील मांझी ने किया । मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महेश चौधरी एवं जिला सचिव श्यामसुंदर रजक ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि विभागीय निदेशालय पटना के द्वारा प्रतिनियोजन पत्र के विरुद्ध बैठक की गई । विभाग के उदासीनता एवं तुगलकी फरमान से शिक्षा सेवक शिक्षा सेवक तालिमी मरकज ने गंभीरता पूर्वक विभाग के विरुद्ध दिनांक 17 अगस्त को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता मुंगेर के समक्ष रोड मार्च करने का निर्णय लिया । साथ ही सरकार के विरुद्ध धरना एवं राज्य स्तरीय रोड शो 24 अगस्त एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। जिसमें धरहरा प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक शिक्षा सेवक तालिमी मरकज बिंदेश्वरी रजक, अमरजीत कुमार रजक ,विनय भारती, वीरेंद्र चौधरी, संजय रजक , चंद्रशेखर राज चौधरी ,कैलाश ,उषा भारती ,नंदनी कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे ।

बिहार राज्य के बरियारपुर के ब्रम्ह स्थान जिला मुंगेर से सानी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि वह कोरोना के टीकाकरण लगवाने के लिए टिका केंद्र जाती थी। भीड़ भाड़ होने कारण उन्हें टिका नहीं लगाया जाता था। लेकिन मोबाइल वाणी के संवाददाता अंकित चौधरी के माध्यम से उन्होंने कोरोना का पहला टीकाकरण लगवाया। जिससे वह मोबाइल वाणी को और संवाददाता अंकित चौधरी को धन्यवाद देती है

आज पुस्तकालय दिवस के अवसर पर डी पी यादव फाउण्डेशन के द्वारा मुंगेर पुर्व सासंद सह पुर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार की 8वीं पुण्य तिथि विधिक संघ मुंगेर के पुस्तकालय के प्रशाल में विधिक संघ के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद के अध्यक्षता में मनाया गया ।इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता एवं बुद्धिजीवी ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धान्जली दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामचरित्र प्रसाद यादव,महासचिव योगेन्द्र प्रसाद,वरीय उपाध्यक्ष चन्द्र भानु साह,शिवशंकर प्र यादव,यदुनंदन झा,रविन्द्र तांती,उपेन्द़ यादव,राजाराम यादव,मनोज कुमार अरूण,रंजीत सिंह,रानी कुमारी,मो जहागीर ने अपने संबोधन में कहा की डी पी यादव जी राजनेता ही नही एक चिंतक,लेखक,के साथ साथ समाज के सबसे नीचे पयदान पर रहने लोगो के विकास के प्रति हमेशा चिंतित रहते थे।स्व यादव जी हमेशा मुंगेर के विकास के लिए चिंतित रहते थे और इसके लिए प्रयास करते थे जिसका जीता जागता उदाहरण जमालपुर में केन्द्रीय विधालय,कृषि विज्ञान केन्द्र सहित कई संस्थान कार्यरत है। स्व यादव लोकसभा के पाचवी,सातवीं एवं आठवीं लोकसभा में मुंगेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।स्व यादव हमेशा पुस्तकालय एवं वाचनालय से जुड़कर अध्ययन चिंतन करते रहते थे।वे मुंगेर के लोगों का दिल्ली के एम्स जैसे अस्पताल में इलाज में मदद करते जो आज इनकी मुंगेरवासी को कमी खलती है।वो भारत के सबसे बडी सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष पद रहकर मुंगेर के नाम को रोशन किया साथ ही साथ वो दे कई उच्च संस्थान जैसे राजेन्द्र प्रसाद अकादमी,केन्द्रीय विधालय के अध्यक्ष सहित भारत सरकार के दर्जनों संस्थान से आजीवन जुडे रहे।वो नि:सहाय एवं गरीबों की मदद करना अपना धर्भ समझते थे।वो हमेशा किसानों के आर्थिक विकास के लिए खेती को बैज्ञानिक तकनीक के पछधर थे।इसके लिए उन्हनें विज्ञान गांव की ओर जैसे किसान गोष्ठी का आयोजन किया था जिसमें देश के जानेमाने कृषि वैज्ञानीक को मुंगेर लाकर एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन किया था।वो हमेशा मुंगेर,बिहार सहित देश के स्थिति को देखते हुए कई पुस्तके लिखा था जिसमें मुख्य रूप से ग्रसारूट प्लानिंग,डयनाॅमिक्स आफ डेवलपमेंट,मेरे सपनों का मुंगेर और युरेनियम एण्ड वियोंड़ जैसे उतिमहत्वपुर्ण किताब लिखा है।वो अपने जीवन में महात्मा गांधी एवं संत कबीर को अत्सात कर रखा था।इस अवसर पर उनके समृति में बनाये गये डी पी यादव फाउण्डेशन के द्वारा विधिक संघ मुगेर के पुस्तकालय के लिए दो बुक सेल्फ सहित दस कुर्सी भेट किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बानाने के लिए पत्नी अपरा यादव,पुत्र वृजैंदु कुमार ,पुत्री जयश्री,नाती शंतनु ने मुख्य भुमिका निभाया।इस अवसर पर संस्था सदस्य शिशिर कुमार लालू ने विधिक संघ के अध्यक्ष को बुक सेल्फ की चाबी सौपा। इस अवसर पर मनीष कुमार,दिनेश कुमार ,रामाधीन यादव,रंजीत कुमार,श्रृषि लाल,प्रणय यादव,कुंदन कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Press release एमिटी यूनिवर्सिटी पटना और यूनिसेफ करेंगे ‘मैं भी रिपोर्टर’ कार्यक्रम का आयोजन पटना: एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी पटना और यूनिसेफ बिहार 18 और 19 अगस्त, 2021 को विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वीडियो मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 'मैं भी रिपोर्टर' का आयोजन करने जा रहें हैं. कोविड -19 सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन मोड पर किया जा रहा है. देश भर से कक्षा 9वीं से 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र अपनी वीडियो और तस्वीरें दो अलग-अलग श्रेणियों - स्वतंत्र भारत में महिला और बाल अधिकार या सामान्य श्रेणी में भेजकर इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान चुनिंदा वीडियो और तस्वीरों को दिखाया जायेगा, जहां विशेष उपस्थित जूरी सर्वश्रेष्ठ वीडियो और तस्वीरों का चयन करेगी जिन्हें नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे. डॉ. टी.आर. वेंकटेश, कुलपति, एमिटी विश्वविद्यालय पटना ने बताया कि यह ऑनलाइन कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. डॉ. विवेकानद पांडेय, प्रति कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी ने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी पटना और यूनिसेफ बच्चों और महिला अधिकारों के संदेश को बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और यह आयोजन इन प्रयासों को और बढ़ावा देगा. सुश्री निपुण गुप्ता, संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ बिहार, ने बताया कि यह पहल हमें किशोर लड़कियों और लड़कों की दृष्टिकोण से दुनिया को देखने में मदद करेगी, खासकर वे बच्चों, महिलाओं के अधिकारों और Covid19 के प्रभाव को कैसे देखते हैं. जिम्मेदार नागरिक पत्रकारों के रूप में कौशल और आत्मविश्वास के निर्माण के अलावा, युवा छात्रों का काम बच्चों के जीवन को बचाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बचपन से किशोरावस्था तक अपनी क्षमता को पूरा करने में मदद करने के लिए संदेशों को बढ़ावा देने में मदद करेगा यूनिसेफ सरकार और प्रमुख हितधारकों जिसमें शिक्षा, मीडिया और युवा वर्ग के साथ सदैव काम करता है, जहाँ प्रमुख तौर पर सबका उद्देश्य सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले समूहों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बच्चों के अधिकारों और खुशहाली को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करना है. सुश्री श्वेता प्रिया, प्रोग्राम लीडर, एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी पटना ने बताया कि यह आयोजन नवोदित पत्रकारों में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाएगा. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. कैसे भाग लें? • https://forms.gle/BpbTkMfZyNSZ6hCw7 पर रजिस्टर करें • asco@ptn.amity.edu पर प्रविष्टियाँ भेजें संपर्क सूत्र: 94722 22643

नरेश आनंन्द

मंगलवार की देर रात हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के संत टोला स्थित दरगाह के निकट एक बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों द्वारा लोहे के दरवाजे की कुंडी काटकर घर में प्रवेश कर हजारों रुपए मूल्य के सामान और जेवर की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिस वक्त घर में चोरी की घटना हुई उस दौरान घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार संत टोला दरगाह के समीप स्व. ब्रह्मदेव शर्मा के घर देर रात अज्ञात चोरों ने घर के आगे लोहे के बने दरवाजा की कुंडी काटकर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखा गोदरेज को तोड़कर आभूषण और कीमती सामानों की चोरी कर ली। 

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें