हवेली खरगपुर के अग्रहण पंचायत के लक्ष्मण टोला मनी गांव ऐसे कई गांव हैं जो कि बाढ़ के पानी घुसने के कारण घर छोड़ने के लिए कई लोग मजबूर हो चुके हैं ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं एवं मवेशी को लेकर सुखा स्थान पर ले जाया जा रहा है अभी तक सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिला है मैं मोबाइल बानी से प्रेमजीत कुमार
प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के द्वारा गठित 5 सदस्यीय राजद का शिष्मण्डल डॉ उर्मिला ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आज दिनाँक 10 अगस्त 2021 को मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के सफियासराय ओपी अन्तर्गत पुरवारी टोला फरदा गाँव में जो पवन चौधरी की 7 वर्षीय मासूम बेटी सपना की जो दरिंदों ने कुरुरता से निर्मम हत्या कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल परिवार लगातार इस अत्यंत हीं हृदय बिरादक घटना को लेकर पीड़ित परिजनों के सम्पर्क में रहे हैं।आज प्रदेश राजद का शिष्टमण्डल भी पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलने पहुंचा है। पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल गया था। डॉ उर्मिला ठाकुर के साथ,श्रीमती सारिका कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,श्रीमती नमिता नीरज सिंह,जिला राजद अध्यक्ष मुंगेर श्री देवक़ीननदन सिंह जी, जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ बबिता भारती शामिल थी। सारी घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर राजद नेताओं ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। वहाँ से निकलने के बाद शिष्ट मण्डल के सदस्य सीधे मुंगेर पुलिस अधीक्षक जग्गन रेड्डी के यहाँ मिलने पहुंचे। उसके बाद राजद कार्यालय मुंगेर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने बिहार सरकार एवँ पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला बोलते हुए बोली कि बिहार के डबल इंजन सरकार एक ओर महिला शसक्तीकरण का जोड़ सोर से नारा बुलंद करती है तथा केंद्र की मोदी सरकार भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा बुलंद करती है पर बिहार में रोज बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है गैंरगेप,बलात्कार, हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अपराधियों का हौसला बुलंद है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मुंगेर के जो सफियासराय ओपी क्षेत्र के पुरवारी टोला की जो घटना है वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस दुःखद हृदय विदारक घटना एक 7 साल की बच्ची की इस तरह से क्रूरतम हत्या कर दिया गया। दिन के उजाले में बच्ची को गायब कर उसके साथ बलात्कार किया गया नाखून निकाल लिया गया,आंख निकाल लिया गया,शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट पहुंचाई गई ऐसा जुर्म और अत्याचार तो नीतिश कुमार के शासनकाल में ही घट सकता है। ऊपर से जो मुंगेर पुलिस का अनुसन्धान एवँ केस को लेकर जो खुलासा किया गया वह तो जले पर नमक छिड़कने के समान है। राजद नेत्री ने आगे बताया कि हमलोग पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनसे माँग किया कि आपके अनुसन्धान से मुंगेर की आम आवाम सन्तुष्ट नहीं है। इसलिए जाँच को और आगे बढ़ाया जाए साथ हीं गीरफ्तार अभियुक्तों को पुनः रिमांड में लेकर कराई से पूछताछ शुरू किया जाय।क्योंकि जिस गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप चौधरी पे य आरोप लगा या वह खुद स्वीकार किया कि हमने अपनी पत्नी का कोख ठहराने के लिए तांत्रिक के कहने पर बच्ची की बेरहमी से उसकी हत्या कर दिया वह विश्वास से परे लग रहा है। क्योंकि उस दिलीप चौधरी की पत्नी पहले से हीं 4 बच्चे की माँ है तथा अभी भी गर्भवती है तो फिर इतनी बड़ी साहस कैसे कर सकता है। हमलोग ये नहीं कहते हैं कि पुलिस निर्दोष को फंसा रही है बल्कि यह कहते हैं कि इस कांड में और भी लोग हो सकते हैं जिसकी भी जाँच पुलिस को और भी तरीके से करनी चाहिए। साथ हीं बिहार सरकार से यह माँग करते हैं कि पीड़ित परिवार को उसकी बेटी तो सरकार नहीं लौटा सकती है पर उसके परिजनों को 25 लाख का मुआवजा साथ हीं परिवार को इंदिरा आवास की सुविधा मिले साथ हीं साथ इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जाँच अथवा सीबीआई से जाँच कराएँ। अंत मे राजद नेत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत रूप से लिखित में जानकारी प्रदेश सरकार आदरणीय जगदा नंद सिंह जी को सौपेगें। प्रेसवार्ता में शिष्टमण्डल के सभी पांचो सदस्यों के अलाबे राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान,वरीय नेता नरेश सिंह यादव,प्रदेश सचिव दिनेश यादव,प्रवक्ता मंटू शर्मा महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव,महासचिव रणजीत गुप्ता,अमर भगत जिला सचिव राजेश रमन,कुमार सौरव जैसवाल,सुमित,शननी एवँ अन्य उपस्थित थे।
पीडीएस के सरकारी गेहूं से भरा एक पिकअप सोमवार की शाम कल्याणटोला गांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गया।पिकअप पलटने से पिकअप में लोड 100 बोरा गेहूं जलमग्न हो गया।पिकअप के उलटते ही अफरातफरी मच गई।हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।बताया गया कि वेयर हाउस गोदाम सफियासराय ( मुंगेर ) से अनाज लोडकर बरियारपुर प्रखंड के कल्याणटोला पंचायत में पीडीएस संचालक शम्भू कुमार के पीडीएस दुकानदार के यहां पहुंचाने जा रहा था कि पीडीएस दुकान से लगभग 1 किलोमीटर पहले ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गया।
मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर बरियारपुर सहित प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिव आराधना की।शिव भक्तों ने विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए सुख शांति की कामना की।बाबा भूतेश्वर नाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सावन की तीसरी सोमवारी पर गंगनिया दुर्गा स्थान गंगा घाट से बोल बम के नारे लगाते हुए गंगा जल लेकर 8 किलोमीटर पैदल चलकर बरियारपुर चौक बाजार स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण आए जहाँ सभी भगतजनों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किए। वह अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना की।इस कार्यक्रम का संयोजक दिवाकर भगत संरक्षक,राजेश चौधरी कोषाध्यक्ष,मुन्ना साह, सचिव रंजीत कुमार के साथ लगभग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। इस संबंध में पूछने पर शिव भगतों ने बताया कि जहां देवघर जाने पर सरकार द्वारा पाबंद लगाया गया है वही हम लोग बाबा भूतेश्वर नाथ सहित प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना कर अपनी आत्मा को शांति प्रदान कर रहें हैं।इसके अतिरिक्त प्रखंड के सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर महादेवा, शिव मंदिर खड़िया, शिव मंदिर घोरघट, शिव मंदिर रतनपुर, चिरैयाबाद, ब्रह्मस्थान, विजयनगर, नयाछावनी नीरपुर आदि शिव मंदिर में भी मंदिर समिति की ओर से पूजा की गई।वहीं सुबह से ही शिव भक्तों का आना जाना प्रारंभ हो गया।
9,अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया, जिसमें राजद नेताओं ने कहाकि वर्ष-1942 ईoमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नारा दिया था ,"अंग्रेजों भारत छोड़ो "उसी के तर्ज पर राजद सुप्रीमो लालू यादव का नारा है "भाजपा भगाओ ,देश बचाओ " । राजद नेताओं ने कहाकि कहाकि जिस तरह अंग्रेजों ने चाय पिला कर देश को गुलाम बना दिया था आज एक चाय वाला आर एस एस के इशारे पर देश को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही पूरे देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर दिया है लगातार संविधान एवं जन विरोधी निर्णय लेकर ग़ुलाम बनाया जा रहा है, बैठक में मुंगेर जिला अन्तर्गत सफियाबाद थानान्तर्गत फरदा पूर्वी टोला निवासी पवन चौधरी की आठ वर्षीय पुत्री सपना को कुछ अमाजिक तत्वों द्वारा 4,अगस्त 21 को अपहरण कर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या कर झाड़ी में फेंक देने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा किया गया। राजद नेताओं ने घटना के पाँच दिनों बाद भी मुख्य हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं किया जाना सुशासन सरकार नाकामियों को दर्शाता है। बैठक के दौरान ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव के निर्देश पर जिला राजद पदाधिकारियों की टीम तुरंत घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अवगत कराया जाय,राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर जिला राजद अध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष संजय पासवान, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु अरबिन्द, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बबिता भारती, महासचिव ईशरत प्रवीण, जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव, जमालपु प्रखंड अध्यक्ष मोoइशरारूल हक,युवा नेता राजेश यादव, हक,प्रखंड सचिव गोपाल कृष्ण,पंचायत अध्यक्ष पिंकू कुमार,नटवरलाल नागद की 11 सदस्यीय टीम घटना स्थल पर पहुंच कर पीडित परिवारों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने बताया कि ऐसे संवेदनशील घटना पर पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत होता है पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है क्योंकि प्रथम दृष्टया जब मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने के पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध था तो किस परिस्थिति में पुलिस द्वारा इससे इंकार किया जा रहा है,120 घंटे बाद भी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा अभी तक मुख्य कातिल की गिरफ्तारी हो सकी है, ऐसे संवेदनशील मामलो में मेडिकल जांच तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित कर विडियोग्राफी कराने का प्रावधान है तो किस परिस्थिति में इसकी व्यवस्था उपलब्ध नहीं किया गया, राजद ने गंभीरता से इस घटना लेते हुए कहाकि इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाय, पीड़ित परिवार को बीस लाख रूपये मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई किया जाय, जिला अध्यक्ष ने आगे कहाकि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होगा तो सड़कों पर आन्दोलन करने के लिए वाध्य होगा
मुंगेर में आज ऋतुराज वसंत के पुत्र चाणक्य का जन्मोत्सव, हीरो राजन कुमार होंगे चीफ गेस्ट बर्थडे पार्टी के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, राजन कुमार की टीम द्वारा कला और अभिनय की होगी प्रस्तुति मुंगेर बिहार के ब्राह्मण टोला, शिवकुण्ड में आज 9 अगस्त को ऋतुराज वसंत के पुत्र चाणक्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाने वाला है जिसके चीफ गेस्ट हीरो राजन कुमार होंगे। इस बर्थडे पार्टी की खास बात यह होगी कि इसमें हीरो राजन कुमार और उनकी टीम द्वारा कला और अभिनय की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कोविड 19 की तमाम गाइडलाइन का पालन करते हुए इस भव्य आयोजन की विशेषता यह होगी कि यहां हीरो राजन कुमार के द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इस कोरोना काल मे जब ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आए हैं ऐसे में वृक्षारोपण की अहमियत काफी बढ़ जाती है। कई सारे लोग चाणक्य के प्रथम जनमोत्स्व मे आकर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। आज 9 अगस्त 2021 को शाम साढ़े चार बजे सत्यनारायण कथा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी उसके बाद 5;45 बजे सत्यनारायण आरती होगी, फिर 6:15 बजे बर्थडे केक की कटिंग की जाएगी। साढ़े 6 बजे शाम को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बीच राजन कुमार वृक्षारोपण करेंगे साथ ही वह और उनकी टीम आर्ट और एक्टिंग की परफॉर्मेंस पेश करेंगे। आपको बता दें कि ऋतुराज वसंत अक्टूबर में होने जा रहे पंचायत चुनाव के प्रत्याशी भी होंगे। ऋतुराज वसन्त अपने गांव के लोगों की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ऋतुराज वसन्त जैसे समाज सेवक की गांव के लोगों को जरूरत है। वह गरीबों और जरूरतमंदों का दुःख दर्द समझते हैं और अपने इलाके की समस्याओं का निदान करने के लिए कोशिश करते रहते हैं। आपको बता दें कि ऋतुराज विगत काफी समय से अपने क्षेत्र में सबसे मिलते जुलते रहे हैं और जनता की परेशानियों को करीब से देखा है, उनके दुख दर्द को महसूस किया है। उन्हें काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का विकास करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने की ओर विशेष ध्यान देंगे। वह गांव का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। ऋतुराज एक ऐसे समाज सेवक हैं, जिनके दिल मे गरीबों, जरूरतमंदों की मदद के लिए बहुत जगह है और वह दिन रात जरूरत पर काम आने के लिए तैयार रहते हैं। हीरो राजन कुमार ने चाणक्य को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि यह चाणक्य और उनके पिता जी ऋतुराज के लिए एक बड़ा दिन है। ऋतुराज ने वृक्षारोपण जैसी पहल अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर की है यह उनकी दूरदर्शिता दर्शाता है क्योंकि इस तरह के इवेंट की लोग।गांव में कल्पना भी नही कर पाते मगर ऋतुराज ने यह कर दिखाया है।
रविवार को देर शाम मुंगेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंगेर की बेटी के साथ जो दुष्कर्म हुई है इसको देखते हुए कैंडल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किए हैं वही संघ के नेता द्वारा यह भी कहा गया कि अगर प्रशासन लापरवाह रही तो हम लोग मुंगेर बंद करने का भी ऐलान करेंगे क्योंकि यह दुख की बात है कि आज 8 वर्षीय बच्ची के साथ इस तरह की निंदनीय घटना हुई है
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3760 लोगों का कोरोना की जांच कराई गई पर एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से रेणु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें इंदिरा आवास और शौचालय की कोई भी सुविधा नहीं मिली है
