मुंगेर में आज ऋतुराज वसंत के पुत्र चाणक्य का जन्मोत्सव, हीरो राजन कुमार होंगे चीफ गेस्ट बर्थडे पार्टी के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम, राजन कुमार की टीम द्वारा कला और अभिनय की होगी प्रस्तुति मुंगेर बिहार के ब्राह्मण टोला, शिवकुण्ड में आज 9 अगस्त को ऋतुराज वसंत के पुत्र चाणक्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाने वाला है जिसके चीफ गेस्ट हीरो राजन कुमार होंगे। इस बर्थडे पार्टी की खास बात यह होगी कि इसमें हीरो राजन कुमार और उनकी टीम द्वारा कला और अभिनय की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कोविड 19 की तमाम गाइडलाइन का पालन करते हुए इस भव्य आयोजन की विशेषता यह होगी कि यहां हीरो राजन कुमार के द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इस कोरोना काल मे जब ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आए हैं ऐसे में वृक्षारोपण की अहमियत काफी बढ़ जाती है। कई सारे लोग चाणक्य के प्रथम जनमोत्स्व मे आकर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। आज 9 अगस्त 2021 को शाम साढ़े चार बजे सत्यनारायण कथा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी उसके बाद 5;45 बजे सत्यनारायण आरती होगी, फिर 6:15 बजे बर्थडे केक की कटिंग की जाएगी। साढ़े 6 बजे शाम को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बीच राजन कुमार वृक्षारोपण करेंगे साथ ही वह और उनकी टीम आर्ट और एक्टिंग की परफॉर्मेंस पेश करेंगे। आपको बता दें कि ऋतुराज वसंत अक्टूबर में होने जा रहे पंचायत चुनाव के प्रत्याशी भी होंगे। ऋतुराज वसन्त अपने गांव के लोगों की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ऋतुराज वसन्त जैसे समाज सेवक की गांव के लोगों को जरूरत है। वह गरीबों और जरूरतमंदों का दुःख दर्द समझते हैं और अपने इलाके की समस्याओं का निदान करने के लिए कोशिश करते रहते हैं। आपको बता दें कि ऋतुराज विगत काफी समय से अपने क्षेत्र में सबसे मिलते जुलते रहे हैं और जनता की परेशानियों को करीब से देखा है, उनके दुख दर्द को महसूस किया है। उन्हें काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का विकास करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने की ओर विशेष ध्यान देंगे। वह गांव का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। ऋतुराज एक ऐसे समाज सेवक हैं, जिनके दिल मे गरीबों, जरूरतमंदों की मदद के लिए बहुत जगह है और वह दिन रात जरूरत पर काम आने के लिए तैयार रहते हैं। हीरो राजन कुमार ने चाणक्य को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि यह चाणक्य और उनके पिता जी ऋतुराज के लिए एक बड़ा दिन है। ऋतुराज ने वृक्षारोपण जैसी पहल अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर की है यह उनकी दूरदर्शिता दर्शाता है क्योंकि इस तरह के इवेंट की लोग।गांव में कल्पना भी नही कर पाते मगर ऋतुराज ने यह कर दिखाया है।