बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत चयनित एसटी,एससी उद्यमियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत अग्रणी जिला प्रबंधक अमिताभ प्रामाणिक, उद्योग विभाग की जिला महाप्रबंधक एस मुजफ्फर रजी, और यूको आर सिटी के निर्देशक गौतम कुमार, द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर विधिवत उद्घाटन किया गया मुंगेर 27 फरवरी बिहार में अनुसूचित , जाति अनुसूचित,जनजाति अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है ।महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आज यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मुंगेर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया इस प्रशिक्षण में पूरे जिले से 35 अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओं उद्यमी प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाखऋण का प्रावधान है जिसमें 5 लाख अनुदान और शेष 5 लाख बिना शुद्ध का ऋण वापस करने की व्यवस्था है ।उन्होंने चयनित उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से प्राप्त होने वाली राशि से उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहे।
धरहरा प्रखंड के सभी जगह विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र में किसी भी तरह का अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है ठंड के कारण लोग परेशान हैं इस परेशानी में भी धरहरा अंचल पदाधिकारी पूजा कुमारी के द्वारा किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है ठंड में लोग हो रहे परेशान
मिशन इंद्रधनुष : मुंगेर में सात फरवरी से शुरू होगा नियमित टीकाकरण अभियान - दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण - बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई तरह की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये आवश्यक है टीकाकरण मुंगेर, 27 जनवरी। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत आगामी सात फरवरी से जिला में नियमित टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जायेगी। नियमित टीकाकरण को गति देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान की सफलता को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को फिलहाल टालते हुए पांच दिवसीय इस अभियान के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इससे पहले मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिला में नियमित टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाना है। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को ले केंद्र सरकार के स्तर से जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। अभियान के क्रम में कोरोना संक्रमण की वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना है। नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकरी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में नियमित टीकाकरण की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसमें सुधार के लिये विशेष प्रयास की जरूरत है। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष 4.0 के तहत जिला भर में पहले चक्र का अभियान 07 फरवरी 2022 से शुरू होगा। इसके बाद 07 मार्च से दूसरा व 07 अप्रैल से तीसरे व अंतिम चक्र के टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा। इस अभियान के तहत 02 वर्ष उम्र तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं के शत- प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा। कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी : उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं व दो वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिला के सभी 9 प्रखंडों के चयनित स्थलों पर गर्भवती महिलाएं व बच्चों के टीकाकरण का इंतजाम सुनिश्चित कराया जायेगा। यहां दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी मिजल्स, विटामीन-ए, डीपीटी बुस्टर डोज व बुस्टर ओपीवी के टीके लगाये जायेंगे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को अभियान के क्रम में टेटनेस- डिप्थेरिया के टीके लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के सभी बच्चों व सभी गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कराना मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु ने बिहार और देशभर में एनटीपीसी और रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाओं को लेकर हो रहे छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव में घोषणा किया था कि वे प्रत्येक वर्ष 2 करोड युवाओं को नौकरी देंगे जो झूठा साबित हुआ। केंद्र की सरकार युवा, किसान और छात्र विरोधी सरकार है ।विगत 5 वर्षों से केंद्र सरकार ग्रुप डी की परीक्षा रोककर हुए हैं जिससे करोड़ों युवाओं का उम्र समाप्त हो गए जिससे युवा बेरोजगार होकर दरदर की ठोकर खा रहे हैं।जहां आईएएस की परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू के द्वारा ली जा रही है तो वही ग्रुप डी की परीक्षा पीटी और मेंस के द्वारा ली जा रही है ।सबसे अधिक रोजगार सृजन करने वाला रेलवे को केंद्र सरकार ने बेचने का काम किया ।वही आंदोलन कर रहे छात्रों पर केस कर उनके जायज मांग को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।साथ ही देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संचालकों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसका राजद घोर निंदा करती है ।उन्होंने सरकार से झूठे मुकदमे को अविलंब वापस लेने की मांग किया। अन्यथा राजद विधिवत चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
रेल की 18 पटरियां उखाड़ के ले जाने वाले 12 चोर को किया गिरफ्तार खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड कुशेश्वरस्थान से 18 रेल पटरियों को बाहर चोर मिलकर उखाड़ कर ले जा रहा था तभी गुप्त सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई तो एक बोलेरो और एक ट्रैक्टर सहित 12 चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे पूछताछ जारी है अभी कार्रवाई की जाएगी
खगड़िया जिला में कोरोना पोजेटिव की संख्या हुआ 57 बिहार में इन दिनों लगातार कोविड-19 देखा जा रहा है ताजा मामला बिहार के खगरिया जिला का बताया जा रहा है खगरिया जिला के चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल 57 कोरोनावायरस पाया गया है जिस की जानकारी अमरनाथ झा के द्वारा दी गई और ने के लिए दिन हो 3 माह से चेकिंग अभियान किया जा रहा है जिससे कई लाखों लाख रुपया मास चेकिंग के नाम पर उगाही भी किया जा रहा है चालान के रूप में काटा जा रहा है उसके बावजूद भी कॉल नहीं कर मन में काफी तेजी देखा जा रहा है इनसे बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही बता जा सकता है!
Transcript Unavailable.
मंगलवार को सदर अस्पताल मुंगेर स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित ब्लड सेंटर में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान किए पत्रकार हैदर अली उन्होंने कहा कि लोगों को मानव के काम आना चाहिए लोगों को रक्तदान करने चाहिए ताकि किसी की जिंदगी संभल जाए इसलिए हर समाज के लोग को रक्तदान करना जरूरी है रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होती है ना ही कोई दिक्कत होती है मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो फैजुद्दीन द्वारा स्वास्थ्य जांच कर रक्तदान लिया गया।
राष्ट्रिय वोटर्स डे पर दिल्ली में राजन कुमार हुए अधिकारियों से सम्मानित *कल 26 जनवरी की परेड में गुजराती अटायर में राजन कुमार वस्त्र मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत करेंगे* *राजन कुमार की कार्यशैली से प्रभावित हूँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी* डिफेंस के अंडर में रहकर रिपब्लिक डे परेड को आगे बढ़ा रहे राजन कुमार के लिए आज गणतन्त्र दिवस की पूर्वसंध्या 25 जनवरी बहुत खास रही, वह सफल आइकॉन हैं जो इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के लिए लगातार 2019 से काम कर रहे हैं। उन्होंने कई तरीकों से वोटर्स को जागरूक किया है जिसकी वजह से मतदान का प्रतिशत बढ़ता रहा है। आज का दिन उनके लिए वाकई कमाल का रहा जब राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ट्रॉफी और फूल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जिस जिस राज्यों में चुनाव है, वहां के पदाधिकारी दिल्ली आए हुए थे, जहां इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का फंक्शन था। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए राजन कुमार को रंगशाला शिविर यानी रिपब्लिक डे परेड कैंपस में ही उत्तरप्रदेश, पंजाब और कई राज्यों से आए हुए अधिकारियों ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी राजन कुमार की कला से प्रभावित हैं। कई सालों से वह राजन कुमार की कला को ऑब्जर्व करते रहे हैं। उन्होंने राजन कुमार के वोटिंग ट्री कांसेप्ट के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह वाकई यूनिक कांसेप्ट है। वोटिंग ट्री के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना अनोखा कदम है। वह उस फंक्शन का हिस्सा भी बने जहां राजन कुमार को सम्मानित किया गया। पंकज मोदी ने राजन कुमार को एक पत्र देकर उनकी कार्यशैली की तारीफ की और कहा कि वह उनके काम से प्रभावित हैं। बता दें कि कल *26 जनवरी को राजपथ पर पूरी दुनिया गुजराती अटायर में राजन कुमार को देखेगी* जहां 2 फीट लंबी पगड़ी और कलरफुल ड्रेस मे डांस करते हुए वह लोगो को मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल की झांकी को प्रोमोट करते दिखेंगे राजन कुमार का लुक और उनका खास अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3389 लोगों की कोविड-19 कराई गई जिसमें 46 नए संक्रमित मरीज पाए गए एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 513 सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने जानकारी दिए और बताएं कि लोग सावधान रहें सतर्क रहें तभी इस महामारी से बच पाएंगे
