प्रखण्ड/पंचायतवार रोस्टर के अनुसार जिला के 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी वृद्धजनों को लगाई जाएगी प्रीकॉशनरी डोज़ ▪️आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का किया जाएगा टीकाकरण ▪️प्रीकॉशनरी डोज़ के डीआईओ, डीपीएम, डीसीएम और एडीएसएस संयुक्त रूप से तैयार करेंगे विशेष कार्य योजना मुंगेर, 25 जनवरी। प्रखण्ड/पंचायतवार रोस्टर के अनुसार जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वृद्धजनों/ पेंशनरों को कोविड 19 वैक्सीन के प्रीकॉशनरी डोज़ से टीकाकृत किया जाएगा। विभिन्न प्रखण्डों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक सप्ताह के अंदर घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों-किशोरियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संदीप पोंडरीक ने मुंगेर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा( एडीएसएस) और आईसीडीएस कि डीपीओ को निर्देश जारी किया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के विगत 10 जनवरी से जिलाभर में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन का प्रीकॉशनरी डोज़ लगाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब जिला के सभी वृद्धजन/पेंशनरों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग) के लोगों को प्रखण्ड/पंचायत वार रोस्टर तैयार कर कोविड 19 का प्रीकॉशनरी डोज़ दिया जाना है। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) जिला सामुदायिक (डीसीएम) एवम निदेशक सामाजिक सुरक्षा (एडी एसएस) के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कार्ययोजना तैयार कर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के किया जाएगा टीकाकरण : सिविल सर्जन ने बताया कि विगत 3 जनवरी 2022 से जिला भर के विभिन्न सेशन साइट पर लगातार 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर- किशोरियों का टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिला भर में अभी तक काफी संख्या में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने कोरोना टीका का पहला डोज़ ले लिया है पूरी संभावना है कि अगले एक सप्ताह में 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा जारी पत्र के अनुसार मैट्रिक और इंटरमीडिएट कि परीक्षा से पूर्व सभी छात्र- छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके इसके लिए अगले एक सप्ताह के अंदर आईसीडीएस कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का आंगनबाड़ी वार सूची तैयार किया जाएगा। इसके बाद सूची के अनुसार सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए एक एएनएम को दो आंगनबाडी केंद्र से संबद्ध करते हुए 15 से 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

*उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम गठित होने तक बंद हो प्रीपेड मीटर - केशरी* (एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव) उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित "विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम" गठित होने तथा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा स्मार्ट मीटर नियमन बनाये जाने तक प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य स्थगित रखने को लेकर एनसीपी नेता संजय केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। श्री केशरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने प्रीपेड मीटर में उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण-दोहन को समझते हुए ही शिकायत निवारण फोरम गठित करने का निर्देश दिया इसलिए तब तक हर हाल में प्रीपेड मीटर पर रोक लगनी चाहिए नहीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बाद में एक शिष्टमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलकर उर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्री केशरी ने अधीक्षण अभियंता से आंदोलनकारियों पर बिजली विभाग द्वारा दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने शिष्टमंडल को उच्चाधिकारियों तक उनकी बातों को पहुंचाने का आश्वासन देते हुए प्रीपेड मीटर लगवाने में सहयोग की अपील की। जिस पर श्री केशरी ने विवाद के बिन्दुओं के समाधान करवाने का आग्रह किया। घेराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शांतिपूर्वक कार्यक्रम की चेतावनी दिया। घेराव-प्रदर्शन कार्यक्रम में संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, अधिवक्ता युवराज सिंह, शोभा देवी, आजाद शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, ललन बिंद, बबलु गुप्ता, राजेश शर्मा, चन्दन गुप्ता, शंकर यादव, सत्यनारायण साह एवं सखीचंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

मुंगेर जिले के भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा जमालपुर की ओर से इस कड़ाके की ठंड में निशा भाइयों में कंबल वितरण की योजना का क्रियान्वयन किया गया अपनी पांच उप शाखाओं में से चार उप शाखाओं में धरारा दशरथपुर पाठक एवं बरियारपुर में रह रहे निशा हाय निवासियों के मध्य उच्च स्तरीय मानक के 70 कंबल 140 मास के 140 साबुन का वितरण किया गया इस कार्य में सहयोग करने के लिए श्रीवास्तव पूरी संयुक्त सचिव श्री लाइव लाल रजक राजीव कुमार राजेंद्र विश्वकर्मा डॉ धीरेंद्र कुमार डॉ पीपी गुप्ता मनीष कुमार कार्य लाल यादव राजीव रंजन विजय कुमार सुमन प्रयाग शाह डॉक्टर पीके दास महादेवानंद नरेंद्र प्रसाद साह एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग किया l

अवैध शराब के विरुद्ध श्यामपुर पुलिस ने किया छापेमारी

रविवार को सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा सीतलपुर के सुभाष चौक के पास गरीबों के बीच कमल एवं माक्स का वितरण संस्था द्वारा किया गया मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ,सचिव शुभंकर झा, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, अजय शर्मा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

रविवार को डीआईजी संजय कुमार द्वारा 163 नवनियुक्त प्रशिक्षण प्राप्त किए दरवा को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें अपने जिला में कार्य करने की अनुमति दिया गया मौके पर डीआईजी द्वारा बताया गया कि आप लोग सच्चे एवं ईमानदारी के साथ अपना कार्य करेंगे यही मेरी कामना है।

रविवार को जिलाधिकारी मुंगेर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्होंने कहे कि इन महापुरुषों के वजह से आज हम लोग को आजादी मिली है। इन्हें हम शत शत नमन करते हैं। इनकी प्रेरणा को हम लोगों को कभी नहीं भूलनी चाहिए।

खगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष ने किया गौशाला का औचक निरीक्षणखगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष ने किया गौशाला जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने गौशाला का निरीक्षण किया एवं गौशाला समिति के सदस्यों को गौशाला के उचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने गौशाला के निरीक्षण के दौरान एक-एक व्यवस्था को देखा एवं गायों के खान-पान हेतु की गई चारे की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने गौशाला के निरीक्षण हेतु काफी समय दिया और गायों और बाछियों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत की और उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने गौशाला में अतिरिक्त शेड के निर्माण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाछियों को रखने के लिए अतिरिक्त शेड के निर्माण हेतु ₹200000 की स्वीकृति प्रदान की। जिलाधिकारी ने गौशाला समिति के आय-व्यय को संतुलित रखते हुए आवश्यक खर्च करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने गौशाला समिति का निर्वाचन अविलंब कराने का निर्देश दिया ताकि नई समिति का गठन हो सके। इसके लिए विधि सम्मत कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने गौशाला समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धर्मेंद्र कुमार को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गौशाला में रखी गई गायों को देखा और उनके शेडों का भ्रमण भी किया। गायों को हरा चारा भी खिलाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने गौकाष्ठ के निर्माण की प्रक्रिया को भी देखा और इसे पर्यावरण अनुकूल एवं उपयोगी बताया। जिलाधिकारी ने गौशाला के कर्मियों के वेतन वृद्धि को भी अनुमोदित किया गौशाला मैनेजर का मानदेय ₹2000 बढ़ाने की स्वीकृति दी गई जबकि शेष कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ाया गया।गौशाला द्वारा बिक्री की जा रही दूध का मूल्य बढ़ाकर ₹46 प्रति लीटर करने पर सहमति दी गई। पूर्व में ₹40 प्रति लीटर की दर से दूध की बिक्री की जा रही थी।जिलाधिकारी ने गौशाला की जमीन का मालगुजारी रसीद कटाने एवं विषय अद्यतन कराने का भी निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि गौशाला के विकास के लिए जिला प्रशासन तत्पर है और हर तरह के प्रशासनिक सहायता गौशाला को उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निरीक्षण के समय गौशाला के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धर्मेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री चंदन कुमार एवं गौशाला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जवाब बाजार में अनंत संघ सेवा समिति के द्वारा 120 निशा व्यक्तियों को कंबल किया गया प्रदान खगरिया जिला से सटे मुंगेर जिला के जवाब बिहार बरियारपुर प्रखंड के जवाब बिहार पंचायत भवन काली अस्थान पर अनंत संघ सेवा समिति के द्वारा 120 व्यक्तियों को गर्म कंबल प्रदान किया गया मौके पर कई व्यक्तियों जोड़कर इसका लाभ उठाएं

कोविड 19 का दूसरा डॉज लेने वाले को DM ने किया पुरुस्कार खगरिया ब्यूरो रविंद्र कुमार खगड़िया जिला के जिला अधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा कोविड-19 का दूसरा डोस लेने वाले लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जो कि कोर वैक्सीन का दूसरा डोस ले लिया है उसे खगड़िया जिला के जिला अधिकारी लोकरंजन घोष के द्वारा सामान आले कक्ष में बुलाकर सम्मानित किया और कुछ विजेताओं को एलसीडी टीवी देख कर प्रोत्साहित भी किया है